देश

North India में प्रचंड गर्मी की आशंका, कई राज्यों में लू की चेतावनी; जानिए कब आएगा मानसून

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 6, 2023, 09:34 PM IST

Today Weather Report: मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दक्षिण भारत में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है।

Image

North India में प्रचंड गर्मी की आशंका, कई राज्यों में लू की चेतावनी; जानिए कब आएगा मानसून

Today Weather Report: उत्तर भारत (North India) में प्रचंड गर्मी पड़ सकती है। कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत के कई राज्यों में पल पल बदल रहा है मौसम। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में लू चलेगी।

कैसा रहेगा मौसम

उत्तर भारत के कुछ इलाकों में 7 जून से अगले कुछ दिनों तक पारा 40 डिग्री के पार रह सकता है। बिहार और बंगाल में भी प्रचंड गर्मी की संभावना जताई गई है। वहीं झारखंड में तापमान 39 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है और कई जिलों में लू चल रही है। मौसम विभाग ने सोमवार से झारखंड के उत्तरपूर्व और दक्षिणपूर्व इलाकों के लिए लू की चेतावनी जारी की। अगले चार दिन तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

साउथ इंडिया का मौसम

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दक्षिण भारत में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है।

कब आएगा मानसून

मॉनसून ने 2 जून को दक्षिणी अरब सागर, मालदीव को कवर किया है। लक्षद्वीप के कुछ हिस्से, दक्षिणी और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में भी मॉनसून पहुंच चुका है। अगले 5 दिनों के दौरान कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। 6 यानी आज और कल अंडमान-निकोबार में, 7 से 9 जून तक केरल और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है। इसी बारिश के साथ मॉनसून भी केरल में दस्तक दे सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article