देश

Assam Curfew: असम के धुबरी शहर में सांप्रदायिक तनाव के बाद लगायी गयी 'निषेधाज्ञा'

Curfew imposed in Dhubri:आदेश में कहा गया है कि किसी भी प्रकार की रैली, जुलूस, बैठक या प्रदर्शन आयोजित करने पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी साथ ही आदेश में कहा गया है कि आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही को प्रतिबंधों के दायरे से छूट दी गई है।

Image

फाइल फोटो

Curfew imposed in Dhubri: असम के धुबरी शहर में सांप्रदायिक तनाव के बाद सोमवार को निषेधाज्ञा लगा दी गई। अधिकारियों ने यह जानकार दी।उन्होंने कहा कि मंदिर के पास कथित तौर पर मांस फेंके जाने के विरोध में दिन में शहर में प्रदर्शन हुए। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

बीएनएसएस की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी दिवाकर नाथ ने कहा कि प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।उन्होंने कहा, 'मेरे संज्ञान में लाया गया है कि धुबरी थाना क्षेत्र के इलाकों में सांप्रदायिक तनाव, दंगों के जोखिम, हिंसक विरोध प्रदर्शन आदि के कारण शांति और व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है।'

उन्होंने कहा कि तदनुसार, उन्होंने धुबरी नगर क्षेत्र में सभी दुकानें और बाजार बंद रखने का आदेश दिया तथा किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रविवार को एक मंदिर के पास एक पशु का सिर मिला था और आशंका जतायी गयी थी कि यह गाय का था।

भाषा इनपुट

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article