देश

New Vice President: सीपी राधाकृष्ण ने बी सुदर्शन रेड्डी को कितने वोटों से हराया? उपराष्ट्रपति चुनाव के एक-एक वोट का हिसाब

Vice President Election Result: सी.पी. राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने INDIA Bloc के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को पराजित किया है। जानिए जीत-हार का अंतर कितना रहा।

Image

सीपी राधाकृष्णन बने नए उपराष्ट्रपति (फाइल फोटो: canva)

Vice President Election Result: NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति का चुनाव जीत गए हैं। विपक्षी INDIA Bloc के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी को हार मिली है। राधाकृष्णन को 452 वोट मिले है, वहीं सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले हैं। बता दें कि इस चुनाव में टोटल वोट 767 पड़े थे जिसमें से वैलिड वोटों की संख्या 752 थी और इनवैलिड वोट 15 रहे।

इस मतदान में निर्वाचक मंडल के कुल 781 सदस्यों में से 767 (एक डाक मतपत्र समेत) ने मतदान किया था, जिसमें 15 वोट अवैध करार दिए गए। मतदान मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे समाप्त हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत 760 से अधिक सांसदों ने मतदान किया।

'सी.पी. राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 मत मिले'

राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 मत मिले। उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति चुना गया है। विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 मत मिले।' उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 13 सांसदों ने मतदान से परहेज किया। इस सूची में बीजू जनता दल के सात, भारत राष्ट्र समिति के चार, शिरोमणि अकाली दल का एक और एक निर्दलीय सांसद शामिल हैं।

वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया था कि बीजू जनता दल, भारत राष्ट्र समिति और शिरोमणि अकाली दल का उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने का फैसला केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को झटका है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article