देश

यूरोप से बैंकॉक तक, कोरोना से 'टूटे' ये मुल्क पर हमने जैसे संभाला...बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 19, 2023, 10:31 PM IST

Mansukh Mandaviya to Times Now Navbharat Navika Kumar: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 37 मामलों की कमी दर्ज की गई है। वहीं, देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में अभी तक कुल 4,41,48,645 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

Image

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया। (फाइल)

Photo : IANS

Mansukh Mandaviya to Times Now Navbharat Navika Kumar: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से फिलहाल दुनिया भर के मुल्क प्रभावित हैं, मगर भारत ने जिस तरह कोविड का प्रबंधन किया वह उससे हम ऐसी स्थिति में हैं, जहां कोरोना का खतरा नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि इंडिया में कोरोना का खतरा टला नहीं है।

दरअसल, 'टाइम्स नाउ नवभारत' की एडिटर इन चीफ नविका कुमार से दावोस में खास बातचीत के दौरान उन्होंने बताया- मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि कोविड का खतरा टल गया है। देश में आज कोरोना का खतरा नहीं है, पर यह टल गया है...यह नहीं कहूंगा। कोविड की पांचवीं लहर चल रही है। आज यूरोप, चीन, कोरिया, जापान, सिंगापुर और बैंकॉक...हर जगह लोग प्रभावित हैं। बड़ी मात्रा में वहां केस दिख रहे हैं। लेकिन हमने जैसे कोविड प्रबंधन किया...पीएम मोदी के बताए 4टी वाले फॉर्म्युले (ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट और टीका) से हमने जैसे कोविड के प्रसार को मैनेज किया था, उसे देखते हुए और आगे बढ़ाते हुए आज इस स्थिति में हैं।

देखें, उनकी नविका कुमार के साथ खास बातचीत का अंशः

दरअसल, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 128 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,998 रह गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को बताया गया कि देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,81,361 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 5,30,728 लोगों की जान गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.07 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article