देश

SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा भेजे गए जेल, कोर्ट ने दिया न्यायिक हिरासत का आदेश

जब कोर्ट में नरेश मीणा को पेश किया गया तो कोर्ट ने नरेश मीणा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नरेश मीणा को 14 दिनों के लिए कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा है।

Image

गिरफ्तारी के बाद सलाखों के पीछे निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा (फोटो- @mrraj9694)

राजस्थान के जिस नेता ने एसडीएम को सरेआम थप्पड़ मारा था, उसे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राजस्थान के टोंक जिले के देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने वोटिंग में धांधलेबाजी का आरोप लगाते हुए एसडीएम को थप्पड़ मारा था, जिसके बाद पुलिस ने मीणा को गिरफ्तार कर लिया था।

न्यायिक हिरासत में नरेश मीणा

शुक्रवार को जब कोर्ट में नरेश मीणा को पेश किया गया तो कोर्ट ने नरेश मीणा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नरेश मीणा को 14 दिनों के लिए कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा है। देवली उनियारा से निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के वकील लाखन सिंह मीणा ने कहा- "नरेश मीणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है...हमने अदालत में उनकी रोजाना मेडिकल जांच और उन्हें उनके परिवार के सदस्यों और वकील से रोजाना मिलने की अनुमति देने की याचिका दायर की है..."

हिंसा के बाद हुई थी गिरफ्तारी

मीणा को नाटकीय घटनाक्रम और हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कानून और व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें टोंक जिले के निवाई में एक अदालत में पेश किया। संभावना थी कि मीणा को अदालत में प्रत्यक्ष रूप से पेश किया जाएगा। हालांकि, योजना बदल दी गई क्योंकि उनके समर्थक विभिन्न स्थानों पर इकट्ठा होने लगे और जयपुर-कोटा राजमार्ग को अवरुद्ध करने की चेतावनी दी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article