पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील की पोशाक (गाउन और बैंड) पहनकर पेश होने और दलीलें देने के बाद, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल से 2 दिनों के भीतर उनके एनरोलमेंट और प्रैक्टिस की स्थिति का पूरा रिकॉर्ड मांगा है। BCI ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल को पत्र लिखकर ममता के एनरोलमेंट और सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस(COP) के स्टेटस को लेकर जानकारी मांगी है।
बता दें कि ममता बनर्जी आज यानी कलकत्ता हाईकोर्ट में एक केस के सिलसिले में वकील के तौर पर पेश हुई थीं। BCI ने ये कदम उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद उठाया गया है, जिनमें दावा किया गया कि ममता बनर्जी कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील की वेशभूषा (काला गाउन और सफेद बैंड) पहनकर पेश हुई थीं।
बीसीआई ने वेस्ट बंगाल बार काउंसिल को निर्देश दिया है कि वह दो दिनों के भीतर, यानी 16 मई 2026 तक, ममता बनर्जी के नामांकन, प्रैक्टिस की स्थिति, किसी निलंबन और दोबारा प्रैक्टिस शुरू करने से संबंधित सभी आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध कराए।बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपने पत्र में कहा है कि अधिवक्ताओं के पेशेवर आचरण और शिष्टाचार से जुड़े मानक बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों में निर्धारित हैं।
बीसीआई ने यह भी स्पष्ट किया कि मांगी गई जानकारी पश्चिम बंगाल बार काउंसिल के वर्तमान आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर ही दी जानी चाहिए।
BCI ने पश्चिम बंगाल राज्य बार कॉउन्सिल से जानकारी मांगी है:-
*क्या ममता बनर्जी बार काउंसिल में रजिस्टर्ड वकील हैं? अगर हाँ तो एनरोलमेंट नंबर। एनरोलमेंट होने की तिथि क्या थी?
*क्या उनका वकालत का लाइसेंस अभी वैध है?
*क्या मुख्यमंत्री रहते ह उन्होंने वकालत छोडने या निलंबित करने की कोई जानकारी दी थी।अगर हाँ तो ऐसा कब हुआ, उनके आवेदन की प्रति भेजें..
*क्या बाद में उन्होंने दोबारा प्रैक्टिस शुरू करने की अनुमति ली थी?अगर हां तो उसकी तिथि और क्या कॉउन्सिल ने उस आवेदन को स्वीकार किया था
*BCI ने पश्चिम बंगाल राज्य बार कॉउन्सिल से सभी रिकॉर्ड और दस्तावेज 2 दिनों के भीतर भेजने को कहा है
