देश

Ajmer Dargah के खादिम की लड़कियों को लेकर 'घिनौनी' सोच आई सामने, कहा- लड़की चीज ही ऐसी है...

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2023, 09:27 PM IST

अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम सैयद सरवर चिश्ती ने मीडिया से बातचीत के दौरान 1992 के अजमेर शरीफ रेप कांड को सही ठहराने की कोशिश की।

Ajmer Dargah के एक खादिम ने एक ऐसा बयान दे डाला है जिस पर बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, अश्लील ब्लैकमेल कांड पर आधारित फिल्म 'AJMER 92' को लेकर विवाद जारी है। इस बीच अजमेर में खादिम की संस्था अंजुमन सैयद जादगान के सचिव सरवर चिश्ती का सोशल मीडिया पर एक विवादित बयान वाला वीडियो सामने आया है।

अजमेर शरीफ रेप कांड को सही ठहराने की कोशिश

वायरल वीडियो में सरवर चिश्ती बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि 'लड़की चीज ही ऐसी है कि बड़े से बड़ा फिसल जाता है। अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम सैयद सरवर चिश्ती ने मीडिया से बातचीत के दौरान 1992 के अजमेर शरीफ रेप कांड को सही ठहराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि लड़की एक ऐसी चीज है जो आदमी को भ्रष्ट कर देती है।

क्या कहा खादिम ने

सरवर चिश्ती ने कहा- "मनुष्य धन से भ्रष्ट नहीं हो सकता, नैतिक रूप से भी भ्रष्ट नहीं हो सकता। लेकिन 'लड़की चीज ही ऐसी है...' जो किसी को भी भ्रष्ट कर सकती है। जैसे मेनका ने विश्वामित्र की 'तपस्या' में विघ्न डाला। जेल में बंद सभी 'बाबाओं' को महिलाओं से जुड़े मामलों में कैद किया गया है। यहां तक कि बड़े-से-बड़े आदमी भी इस जाल में फंस जाते हैं।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!