देश

'वायनाड में 100 से अधिक मकान बनाएगी कांग्रेस', राहुल गांधी बोले- केरल ने अबतक नहीं देखी थी ऐसी भयानक त्रासदी

Wayanad Landslide: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वायनाड जिले में हुए भूस्खलन को 'भयानक त्रासदी' करार दिया। साथ ही उन्होंने वायनाड में 100 से अधिक मकान बनाने की बात कही। राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ एक दिन पहले वायनाड पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लिया।

Image

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भूस्खलन से वायनाड में अबतक 308 की हुई मौत।
  • युद्धस्तर पर चल रहा राहत एवं बचाव कार्य।

Wayanad Landslide: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केरल के वायनाड जिले में हुए भूस्खलन को शुक्रवार को एक क्षेत्र में हुई इतनी बड़ी "भयानक त्रासदी" बताया, जो राज्य ने अब तक नहीं देखी थी। उन्होंने कहा कि इस घटना को अलग तरह से लिया जाना चाहिए।

राहुल गांधी ने किया बड़ा वादा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह इस मामले को दिल्ली में और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के समक्ष भी उठाएंगे, क्योंकि यह एक अलग स्तर की त्रासदी है और इसको लेकर अलग तरह से कदम उठाये जाने चाहिए। उन्होंने यह वादा भी किया कि कांग्रेस पार्टी वायनाड में 100 से अधिक मकान बनाएगी।

गांधी जिला प्रशासन और पंचायत के अधिकारियों, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। अधिकारियों ने उन्हें भूस्खलन की घटनाओं में हुई मौतों एवं नष्ट हुए मकानों और लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए उनकी रणनीतियों के बारे में जानकारी दी।

राहुल ने कुदरती तबाही का लिया जायजा

राहुल गांधी एक दिन पहले वायनाड पहुंचे थे और भूस्खलन से हुई तबाही का जायजा लिया था। उन्होंने इसे एक "राष्ट्रीय आपदा" बताया और इससे निपटने के लिए तत्काल व्यापक कार्य योजना बनाये जाने की मांग की।

अबतक कितने लोगों की हुई मौत?

वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 308 पर पहुंच गई है, जबकि 264 लोग घायल हुए हैं। वहीं, राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, अबतक 82 महिलाओं और 28 बच्चों सहित 201 शव बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, विभिन्न शवों के 130 अंग भी बरामद किए गए हैं।

(इनपुट: भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE: पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने की द्विपक्षीय बैठक, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE: पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने की द्विपक्षीय बैठक, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

Monsoon 2026 : मॉनसूनी बारिश से शहर पानी-पानी, आंधी, बिजली, लैंडस्लाइड, बाढ़ की चेतावनी; ट्रेनें लेट तो प्लाइटों के बदले रास्ते

Monsoon 2026 : मॉनसूनी बारिश से शहर पानी-पानी, आंधी, बिजली, लैंडस्लाइड, बाढ़ की चेतावनी; ट्रेनें लेट तो प्लाइटों के बदले रास्ते