देश

कांग्रेस ने राजनाथ सिंह से कहा, 'माफी मांगो...', जानें- रक्षा मंत्री के किस बयान पर मचा बवाल?

राजनाथ सिंह ने बीते मंगलवार को गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि जवाहरलाल नेहरू सरकारी धन से 'बाबरी मस्जिद' बनवाना चाहते थे, लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल ने उनकी योजना सफल नहीं होने दी। अब कांग्रेस पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने उनसे माफी मांगने को कहा है। पढ़ें- पूरा मामला

Image

कांग्रेस ने राजनाथ सिंह से माफी की मांग (PTI)

Rajnath Singh News: कांग्रेस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एक हालिया बयान का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 'झूठ फैलाने' के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अपने रिश्ते को बेहतर करने के मकसद से यह बयान दिया।

राजनाथ सिंह ने बीते मंगलवार को गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि जवाहरलाल नेहरू सरकारी धन से 'बाबरी मस्जिद' बनवाना चाहते थे, लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल ने उनकी योजना सफल नहीं होने दी।

रक्षा मंत्री को मांगनी चाहिए माफी

रमेश ने शनिवार को 'x' पर पोस्ट किया, 'सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल सोसाइटी, 2025 द्वारा प्रकाशित सीए आर.एस. पटेल की पुस्तक 'समर्पित पदछायो सरदारनो' में पृष्ठ संख्या 212-213 पर गुजराती में मणिबेन की मूल डायरी प्रविष्टि यहां दी गई है। मूल डायरी प्रविष्टि में जो कुछ है और जो राजनाथ सिंह जी और उनके साथी प्रचारित कर रहे हैं, उनमें बहुत बड़ा अंतर है।'

कांग्रेस महासचिव ने इस पुस्तक के कुछ अंश भी साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने रिश्ते सुधारने के मकसद से रक्षा मंत्री को अपने द्वारा 'फैलाए जा रहे झूठ' के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article