देश

'राम राज्य की बात करने वाले कान में तेल डालकर सोए हुए हैं' मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की प्रतिक्रिया

मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश सिंह ने कहा कि सहनी के पिता जी की हत्या अति दुखद है। अगर मुकेश साहनी के पिता की हत्या हो सकती है तो किसी की हत्या हो सकती है। बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। राम राज्य की बात करने वाले कान में तेल डालकर सोए हुए हैं। आज के समय में हत्या बिहार में आम बात हो गई है। नीतीश कुमार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

Image

मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर राजनेताओं की आई प्रतिक्रिया

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आज के समय में हत्या बिहार में आम बात हो गई है। नीतीश कुमार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए
  • जिस तरीके से हत्या की गई है यह व्यक्तिगत रंजिश लग रही है-नितिन नवीन
  • अपराधी बच नहीं पाएगा। राज्य सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है- गिरिराज सिंह

Mukesh Sahni Father Murder: बिहार के पूर्व मंत्री और VIP पार्टी के चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में घुसकर हत्या कर दी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दरभंगा के एसएसपी ने हत्या की पुष्टि भी कर दी है। जीतन सहनी का शव उनके घर में क्षत विक्षत हालत में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच कई नेताओं ने मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर निशाना साधा। मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि सहनी के पिता जी की हत्या अति दुखद है। अगर मुकेश साहनी के पिता की हत्या हो सकती है तो किसी की हत्या हो सकती है। बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। राम राज्य की बात करने वाले कान में तेल डालकर सोए हुए हैं। आज के समय में हत्या बिहार में आम बात हो गई है। नीतीश कुमार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

यह बाहरी आदमी का काम नहीं- मदन साहनी

जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री मदन साहनी ने वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर कहा कि यह बाहरी आदमी का काम नहीं हो सकता हालांकि यह जांच का विषय है मैं अभी तुरंत घटनास्थल के लिए निकल रहा हूं। मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि यह बहुत बड़ी घटना है और दुखद घटना है फिलहाल इस पूरे मामले में जिस तरीके से हत्या की गई है यह व्यक्तिगत रंजिश लग रही है लेकिन इस पूरे मामले में सरकार से मांग करते हैं कि पूरे मामले की जांच करे और जांच का खुलासा भी करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन को तत्परता दिखाते हुए इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

अपराधी बच नहीं पाएगा- गिरिराज सिंह

विकासशील इंसान पार्टी(VIP) प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि हत्या किसी की भी हो यह एक जघन्य अपराध है। 72 घंटों के अंदर इसका उद्बोधन होगा। सभ्य समाज में आप अपराध को रोक नहीं सकते हैं चाहे आप कितने ही सक्षम हो जाए, इसका एक उदाहरण अमेरिका है जहां ट्रंप पर हमला हो गया। राज्य सरकार अंकुश लगाना जानती है और इसे गंभीरता लेते हुए इसका उद्बोधन किया जाएगा। बिहार के दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर मैं दु:ख जताता हूं और अपराधी बच नहीं पाएगा। राज्य सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें