देश

Mukesh Sahni: 19 की उम्र में गांव छोड़ भागे थे मुंबई, जानें कौन हैं VIP चीफ मुकेश सहनी जिनके पिता की हो गई हत्या

Mukesh Sahni: बिहार के दरभंगा में VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। मुकेश सहनी बिहार की राजनीति में प्रमुख स्थान रखते है। उन्होंने बिहार सरकार में पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री के रूप में भी कार्य किया है।

Image

बिहार के दरभंगा में VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्व मंत्री और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या
  • घर में घुसकर धारदार हथियार से हुई जीतन सहनी की हत्या
  • मुकेश सहनी मुकेश सिनेवर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के हैं मालिक

Who is Mukesh Sahni: बिहार के पूर्व मंत्री और वीआईपी (VIP) पार्टी के चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में घुसकर हत्या कर दी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दरभंगा के एसएसपी ने हत्या की पुष्टि भी कर दी है। जीतन सहनी का शव उनके घर में क्षत विक्षत हालत में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आइए जानते है कि VIP चीफ मुकेश सहनी के बारे में...

जानिए कौन है VIP चीफ मुकेश सहनी

मुकेश सहनी बिहार की राजनीति में प्रमुख स्थान रखते है। उन्होंने बिहार सरकार में पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री के रूप में भी कार्य किया है। वह बिहार की एक राजनीतिक पार्टी विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक हैं। उन्होंने पहले बॉलीवुड स्टेज डिजाइनर के रूप में काम किया था। साहनी 'मुकेश सिनेवर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड' नाम की कंपनी के मालिक भी हैं। सहनी ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार किया, लेकिन बाद में विकासशील इंसान पार्टी का गठन किया और उनकी पार्टी 2019 के भारतीय आम चुनाव के लिए बिहार में महागठबंधन का हिस्सा बन गई। उन्होंने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन कोई भी सीट जीतने में सफल नहीं रहे थे।

मुकेश सिने वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के है मालिक

वीआईपी पार्टी के चीफ मुकेश सहनी मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के सुपौल बाजार से ताल्लुक रखते हैं। वे मल्लाह जाति के हैं। बिहार में इस समुदाय के लिए इस वक्त मुकेश सहनी से बड़ा कोई नाम नहीं है। मुकेश सहनी से जुड़ा एक किस्सा काफी चर्चित है और यह किस्सा है उनके घर छोड़कर मुंबई भागने का। दरअसल, ये बात तब की है जब मुकेश सहनी 19 साल के थे। तब वे अपना घर बार सब कुछ छोड़कर मुंबई भाग गए थे। उस दौरान उनके पास कुछ नहीं था। वे मुंबई गए, तो खाली हाथ थे लेकिन जब वहां से लौटे तो उनके पास वे सारी चीजें थीं, जिनकी इच्छा लिए उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया था। कहा जाता है कि शुरुआत में घर छोड़कर जाने के कुछ ही दिनों बाद मुकेश सहनी वापस गांव लौट आए थे, लेकिन उनका मन गांव में नहीं लगा। लिहाजा फिर कुछ ही दिनों बाद सहनी फिर से मुंबई चले गए और शुरुआत में उन्होंने एक कॉस्मेटिक स्टोर में सेल्समैन की नौकरी की। यही से सहनी के दिमाग में फिल्मों, सीरियल्स और शोज के सेट्स बनाने के बिजनेस का ख्याल आया। इस क्षेत्र में सफलता मिलने के साथ ही उन्होंने 'मुकेश सिने वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड' नाम की कंपनी बनाई और खूब सारा पैसा कमाया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें