सोनिया का केंद्र पर प्रहारः महंगाई से लोग परेशान, चीनी घुसपैठ पर सरकार क्यों मौन?

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Dec 21, 2022, 02:31 PM IST

सोनिया गांधी ने पार्टी संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह टिप्पणी की। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस सांसद शामिल हुए।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज संसद में कांग्रेस के संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया। बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के कांग्रेस के सांसदों के साथ पहली बार कांग्रेस के नए अध्यक्ष मकार्जुन खरगे भी शामिल हुए। बैठक में संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने कहा यह बैठक ऐसे वक्त में हो रहा है जब देश आंतरिक और बाहरी चुनौतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा की महंगाई बेरोजगारी और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण देश की सामाजिक ताने-बाने को और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। सीमा पर पड़ोसी मुल्क घुसपैठ की लगातार कोशिश कर रहा है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी होने की वजह से ऐसे वक्त में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

sonia modi

कांग्रेस की पूर्व अंतरिम चीफ सोनिया गांधी ने चीनी घुसपैठ का मुद्दा भी उठाया।

सोनिया गांधी ने आज के भाषण में मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार के द्वारा ऑल इज वेल के नारे के बावजूद अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रही है। रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं जो सीधे तौर पर करोड़ों लोगों को प्रभावित कर रहा है। लाखों लोगों की नौकरियां छीन रही है और युवा वर्ग हताश है। नोटबदी और जीएसटी की गलत नीतियों की वजह से लघु उद्योग सबसे ज्यादा लोगों को नौकरियां मिलती थी बंद होते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री चंद हजार लोगों को नौकरी बांट कर वाहवाही लूट रहे हैं।

End of Feed