देश

'अहंकार का त्याग करे चुनाव आयोग', कांग्रेस बोली- 2003 की तरह SIR के लिए दें पर्याप्त समय

SIR Electoral Roll: कांग्रेस ने रविवार को कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समयसीमा को आगे बढ़ाए जाने से स्पष्ट हो गया है कि कम समय से इसे पूरा करना अव्यवहारिक है। राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता प्रमोद तिवारी ने यह भी कहा कि इसमें इसके लिए एक-डेढ़ साल का समय सुनिश्चित होना चाहिए जैसे वर्ष 2003 में हुआ था।

Image

राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता प्रमोद तिवारी (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

SIR Electoral Roll: कांग्रेस ने रविवार को कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समयसीमा को आगे बढ़ाए जाने से स्पष्ट हो गया है कि कम समय से इसे पूरा करना अव्यवहारिक है। राज्यसभा में कांग्रेस के उप नेता प्रमोद तिवारी ने यह भी कहा कि इसमें इसके लिए एक-डेढ़ साल का समय सुनिश्चित होना चाहिए जैसे वर्ष 2003 में हुआ था। उनका कहना था कि आयोग को अहंकार त्यागना चाहिए और 2003 के कार्यक्रम के अनुसार प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहिए।

कांग्रेस सांसद ने क्या कुछ कहा?

संसद के शीतकालीन सत्र के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ''विपक्षी दलों को लगता है कि अगर एसआईआर पर कोई चर्चा नहीं होती है, तो इसका मतलब है कि सरकार नहीं चाहती कि संसद चले।'' उन्होंने समयसीमा बढ़ाए जाने से स्पष्ट है कि इतने कम समय इस प्रक्रिया को पूरा किया जाना अव्यवहारिक बात है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में चर्चा में भाग नहीं लेकर अपने उत्तरदायित्व को नहीं निभा रहे हैं।

EC ने बढ़ाया SIR प्रक्रिया कार्यक्रम

निर्वाचन आयोग ने रविवार को नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के कार्यक्रम को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया। मसौदा मतदाता सूची अब नौ दिसंबर के स्थान पर 16 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची सात फरवरी के स्थान पर 14 फरवरी, 2026 को जारी की जाएगी। निर्वाचन आयोग ने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की घोषणा 27 अक्टूबर को की थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article