
Congress President Election 2022 Highlights: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटिंग खत्म, 19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
Congress President Election Voting 2022 Highlights Hindi News: कांग्रेस में सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोटिंग हुई। वोटिंग सुबह 10 से शुरू हुई, जो शाम 4 बजे तक चली। 22 साल बाद चुनाव की नौबत आई है। मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वोट डाला। मतदान के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि वह लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थीं। 19 अक्टूबर को नतीजे आएंगे और 24 साल बाद कांग्रेस को गैर गांधी अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके बाद अब सवाल इस बात को लेकर भी उठने लगे हैं कि नया अध्यक्ष बन जाने के बाद कांग्रेस में गांधी परिवार की क्या भूमिका होगी? वोटिंग को लेकर हम यहां आपको हर ताजा अपडेट्स दे रहे हैं-