देश

अब जो आर्थिक तूफान आएगा, उसका झटका युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा: राहुल गांधी

Rahul Gandhi News: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कार्रवाई करने के बजाय वह देश से कह रहे हैं कि विदेश यात्राओं पर न जाएं और खुद पूरी दुनिया के चक्कर काट रहे हैं।

Image

अब जो आर्थिक तूफान आएगा, उसका झटका युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा: राहुल गांधी

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि अब जो आर्थिक तूफान आने वाला है, उसका झटका अदाणी, अंबानी या प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को नहीं लगेगा, बल्कि वह उप्र के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा।

दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को रायबरेली पहुंचे गांधी ने कहा, 'बहुत-बहुत मुश्किल समय आने वाला है।' रायबरेली में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'जो आर्थिक झटका अब आने वाला है, वह अदाणी, अंबानी और मोदी को नहीं लगेगा। यह उत्तर प्रदेश और देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और छोटे कारोबारियों को लगेगा और, यह इस तरह से लगेगा, जैसा पिछले कई सालों में नहीं हुआ है।'

खुद दुनिया के चक्कर काट रहे- राहुल गांधी

उन्‍होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा 'इसलिए, बहुत-बहुत मुश्किल समय आने वाला है।' प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्‍होंने कहा कि कार्रवाई करने के बजाय वह देश से कह रहे हैं कि विदेश यात्राओं पर न जाएं और खुद पूरी दुनिया के चक्कर काट रहे हैं।

इससे पहले दिन में, राहुल गांधी मंगलवार को लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उप्र कांग्रेस प्रमुख अजय राय, राज्यसभा के पार्टी के उपनेता प्रमोद तिवारी, सांसद तनुज पुनिया, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी उनके स्वागत के लिए जमा हुए थे। यहां से, गांधी रायबरेली के लिए रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमवार को नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ’ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया। मोदी को यह सम्मान भारत-नॉर्वे संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में उनके योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए दिया गया। यह प्रधानमंत्री को मिला 32वां विदेशी सम्मान है। नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम ने रॉयल पैलेस में आयोजित एक विशेष समारोह में मोदी को ’ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ प्रदान किया। यह विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को दिया जाने वाला नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान है। इसका मकसद नॉर्वे और मानवता के हित में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करना है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!