देश

Punjab: नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी लड़ेंगी अगला विधानसभा चुनाव, तैयारियां की शुरू

Punjab Assembly Elections: कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पंजाब का अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में नवजोत कौर ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Image

नवजोत सिंह सिद्धू (बाएं) और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू (दाएं) (फोटो साभार: www.facebook.com/dr.navjotsidhu)

Punjab Assembly Elections: कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पंजाब का अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में नवजोत कौर ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह लुधियाना उपचुनाव के लिए प्रचार भी करेंगी।

नवजोत कौर सिद्धू ने क्या कुछ कहा?

नवजोत कौर सिद्धू ने गुरुवार को अमृतसर में नरेश चौहान को कांग्रेस में शामिल करवाया। इस दौरान नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उन्होंने 2027 के चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं और कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंच रही हैं और वह जरूर जीत हासिल करेंगी। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में से नवजोत सिंह सिद्धू का नाम नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह आईपीएल का एग्रीमेंट कर चुके हैं, लेकिन वह जरूर चुनाव प्रचार करने जाएंगी और उन्होंने प्रचार के लिए जाने वाली टीम और रणनीति भी तैयार कर ली है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article