देश

बिहार में दाखिल हुई 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', राहुल बोले-'इसलिए मैंने नफरत के बाजार में खोली मोहब्बत की दुकान'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2024, 01:00 PM IST

Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी ने कहा कि देश में माहौल ऐसा बन गया है कि एक 'धर्म के लोग, दूसरे धर्म के लोगों से लड़ रहे हैं। इसीलिए हमने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली। देश की राजनीति पर इस यात्रा का प्रभाव पड़ा है। हमने एक नई विचारधारा एवं सोच दी है, वह मोहब्बत है।'

Image

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर हैं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी।

Photo : ANI

Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' सोमवार को बिहार में प्रवेश कर गई। बिहार के किशनगंज में यात्रा के पहुंचने पर राहुल ने एक रैली को संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में माहौल ऐसा बन गया है कि एक 'धर्म के लोग, दूसरे धर्म के लोगों से लड़ रहे हैं। इसीलिए हमने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली। देश की राजनीति पर इस यात्रा का प्रभाव पड़ा है। हमने एक नई विचारधारा एवं सोच दी है, वह मोहब्बत है।'

राहुल ने अपनी यात्रा का उद्देश्य बताया

कांग्रेस नेता ने कहा कि कई लोग उनसे पूछते हैं कि इस यात्रा का उद्देश्य क्या है? लोगों को हमने बताय कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा नफरत फैलाती है। देश का माहौल ऐसा बन गया है कि एक धर्म के लोग दूसरे धर्म के लोगों से लड़ रहे हैं। राहुल ने कहा, 'यही वजह है कि हमने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली। इस यात्रा ने देश की राजनीति पर प्रभाव डाला है। हमने एक नई सोच एवं विचारधारा दी है, वह मोहब्बत है।'

किशनगंज सीट पर कांग्रेस का दबदबा

कांग्रेस की यह यात्रा बिहार में ऐसे समय प्रवेश की है जब 'INDI' ब्लॉक के अहम नेता एवं जद-यू अध्यक्ष नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हुए हैं और भाजपा के समर्थन से उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जद-यू का भाजपा के साथ आने से 'इंडी' ब्लॉक को एक बड़ा झटका लगा है। किशनंगज मुस्लिम बहुल सीट है। पिछले लोकसभा चुनाव में इसी एक मात्र सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई। बिहार की लोकसभा की 40 सीटों में से 39 पर एनडीए को जीत मिली।

यात्रा में शामिल होंगे 'INDI' ब्लॉक के दल

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के नेताओं के अनुसार, बिहार में पार्टी के गठबंधन सहयोगियों राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य को पूर्णिया की रैली में आमंत्रित किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article