देश

'कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर स्थानीय स्तर पर ही भ्रम...', सिद्दारमैया Vs शिवकुमार विवाद के बीच खरगे ने हाईकमान का किया बचाव

Karnataka CM Post Conflict: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को स्पष्ट किया कि पार्टी की कर्नाटक इकाई में नेतृत्व के मुद्दे को लेकर भ्रम केवल स्थानीय स्तर पर है, पार्टी आलाकमान के भीतर नहीं। खरगे ने कहा कि स्थानीय नेताओं को आंतरिक विवादों का दोष आलाकमान पर डालने के बजाय उसकी जिम्मेदारी स्वयं लेनी चाहिए।

Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो)

Karnataka CM Post Conflict: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को स्पष्ट किया कि पार्टी की कर्नाटक इकाई में नेतृत्व के मुद्दे को लेकर भ्रम केवल स्थानीय स्तर पर है, पार्टी आलाकमान के भीतर नहीं। खरगे ने कलबुर्गी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘आलाकमान ने कोई भ्रम उत्पन्न नहीं किया है। यह केवल स्थानीय स्तर पर मौजूद है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘आलाकमान पर दोष डालना कैसे सही है?’’

खरगे ने क्या कुछ कहा?

खरगे ने कहा कि स्थानीय नेताओं को आंतरिक विवादों का दोष आलाकमान पर डालने के बजाय उसकी जिम्मेदारी स्वयं लेनी चाहिए। कांग्रेस प्रमुख ने साथ ही कहा कि पार्टी की चुनावी सफलता का श्रेय लेने से बचा जाना चाहिए। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘‘पार्टी को सभी ने मिलकर बनाया है। यह किसी एक व्यक्ति का प्रयास नहीं है। कांग्रेस को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बनाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमारा समर्थन किया।’’

खरगे की कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नसीहत

राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे व्यक्तिगत योगदान का घमंड करना बंद करें और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास को स्वीकार करें। यह बयान कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सत्ता को लेकर कथित खींचतान के बीच आया है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि उन्हें अपना पूरा पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए पार्टी नेतृत्व का उन्हें समर्थन है। शिवकुमार के पार्टी आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली जाने के सवाल पर, मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘‘मुझे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।’’

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!