देश

भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ मिशन मोड में सीएम योगी, IAS देवीशरण उपाध्याय को क‍िया सस्‍पेंड

CM Yogi: आईएएस अधि‍कारी देवीशरण उपाध्‍याय की अलीगढ़ के मंडलायुक्त ने उच्च स्तर पर शिकायत की थी। नियुक्ति विभाग ने उन्हें 13 जुलाई को ही पद से हटाते हुए प्रतीक्षारत कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

Image

सीएम योगी ने IAS देवीशरण उपाध्याय को क‍िया सस्‍पेंड

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्व परिषद से हटाए गए IAS देवीशरण उपाध्याय
  • देवीशरण उपाध्याय वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
  • आईएएस अधिकारी देवीशरण उपाध्याय की अलीगढ़ के मंडलायुक्त ने शिकायत की थी।

IAS Devi Sharan Upadhyay: उत्तर प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी देवीशरण उपाध्याय को निलंबित कर दिया है। उन्हें शनिवार को ही सरकार ने सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज के पद से हटाया था। आईएएस अधिकारी देवीशरण उपाध्याय पर अलीगढ़ में जमीनों के पट्टे के मामले में मनमाने तरीके से बहाल करने का आरोप है। अब उन्हें निलंबित कर सरकार ने राजस्व परिषद के साथ संबद्ध कर दिया है। अलीगढ़ में जमीनों के पट्टे के मामले में गलत ढंग से आदेश देने के आरोप मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आईएएस अधिकारी देवीशरण उपाध्याय पर कार्रवाई हुई है।

आईएएस अधिकारी देवीशरण उपाध्याय की अलीगढ़ के मंडलायुक्त ने शिकायत की थी। नियुक्ति विभाग ने उन्हें 13 जुलाई को ही पद से हटाते हुए प्रतीक्षारत कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बना दी गई है। बता दें, देवीशरण उपाध्याय वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें जुलाई 2022 में सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज में तैनाती दी गई थी। उन पर अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल करने का आरोप है। अलीगढ़ जिला प्रशासन ने इन पट्टों को नियम विरुद्ध दिए जाने पर खारिज करने की संस्तुति की थी। यह मामला राजस्व परिषद में गया था। जिला प्रशासन की संस्तुति के बाद उन्होंने इन पट्टों को बहाल करने का आदेश पारित कर दिया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article