लखनऊ

पहले ताजिया के नाम पर घर तोड़े जाते थे- सपा पर निशाना साध बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम के विराजमान होने के साथ 500 साल का इंतजार खत्म हुआ। भाजपा किसी भी परिस्थिति में बैकफुट पर आने की स्थिति में नहीं है। राज्य में कानून की व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, इसको भाजपा ने करके दिखाया है।

Image

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी भाजपा की कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

KEY HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साधा सपा पर निशाना
  • कांग्रेस पर भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोला हमला
  • उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की एक बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी समेत विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले तजिया के नाम पर घर तोड़े जाते थे, मुहर्रम पर सड़कें सुनी हो जाती थी, लेकिन आज की तारीख में ऐसा नहीं है, आज हर त्योहार नियमों के अनुसार मनाना होता है।

काट दिए जाते थे पीपल के पेड़- योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकारों में मुहर्रम के समय राज्य की सड़कें सुनी हो जाती थीं, लेकिन आज मुहर्रम बीत जाता है और इसका किसी को पता भी नहीं चलता। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ताजिया के नाम पर घर तोड़े जाते थे, पीपल के पेड़ काटे जाते थे। लेकिन आज किसी गरीब की झोपड़ी नहीं हटेगी। आज के समय में कहा जाता है कि अगर त्योहार मनाना है तो नियमों के अंदर मनाओ, नहीं तो अपने घर में बैठे रहो।

कांग्रेस पर बोला हमला

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार पराजय की ओर बढ़ रही है। लोकसभा में लगातार तीसरी बार कांग्रेस 100 से कम सीटों पर सिमटी है। इसके अलावा कई राज्यों में तो पार्टी का खाता तक नहीं खुला। वर्ष 1962 के बाद पहली बार देश में लगातार तीन बार पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है।

अखिलेश यादव को भी घेरा

मुख्यमंत्री ने राज्य के दूसरे सबसे बड़े दल समाजवादी पार्टी को घेरते हुए कहा कि परिवारवादी लोग आज भी जनता को भ्रमित करने में लगे हुए हैं। सपा और कांग्रेस के लोग कोरोना महामारी के समय में घर में बैठे हुए थे, जबकि भाजपा के लोगों ने उस समय काम किया। उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में विपक्ष उछल-कूद मचा रहा था। उनके कार्यकर्ता मारपीट कर रहे थे। लेकिन आज हमें उत्तर प्रदेश को माफिया मुक्त बनाने में सफलता मिली है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article