देश

Bokaro Clash: बोकारो में दो समुदाय के बीच पत्थरबाजी में कई लोग घायल, पुलिसकर्मी भी चोटिल

Clash in Bokaro: बोकारो में दो भैंसों की मौत के बाद दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई, दोनों तरफ से हुई पथराव में एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये हैं।

Image

बोकारो में दो समुदाय के बीच पत्थरबाजी

Clash in Bokaro: बोकारो में दो समुदाय के बीच पत्थरबाजी के बाद कई लोग घायल हो गए हैं, जिसमे पुलिस के भी कुछ लोग घायल हो गए हैं, अवैध बिजली के तार की चपेट में आने के बाद दो भैंस की मौत हो गई जिसमे भर्रा बस्ती और सेक्टर के रहनेवाले लोगों के बीच आपस में पत्थरबाजी हुई, दो पक्षों के बीच तनाव है वहीं मौके पर एसडीएम चास सहित कई थाना की पुलिस है, दोनों पक्षों से हुई पत्थरबाजी में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बताते हैं कि विद्युत आपूर्ति के दौरान पोल समेत तार गिरने से दो भैंस मरने के बाद हुई पत्थरबाजी में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिसमें पुलिस बल भी जख्मी हुआ है। भर्रा बस्ती पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है वहीं मौके पर कई पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं,सिटी डीएसपी भी घटना में घायल बताए जा रहे हैं, भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

'तार की चपेट में आने से भैंस मरने को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हुआ'

मौके पर एसडीएम चास, सिटी डीएसपी आलोक रंजन भी घायल हुए हैं, डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है बिजली के तार की चपेट में आने से भैंस मरने को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हुआ उन्होंने कहा कि इस मामले में कई लोगों का इलाज चल रहा है स्थिति नियंत्रण में है।

भर्रा बस्ती और सेक्टर वन को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया

पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के आमने-सामने होने के बाद बनी तनाव की स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है, भर्रा बस्ती और सेक्टर वन को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article