देश

Firing In Train: चलती ट्रेन में आरपीएफ के जवान ने की फायरिंग, ASI समेत 4 की मौत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2023, 09:49 AM IST

आरपीएफ के एक जवान ने विवाद को लेकर चलती ट्रेन में फायरिंग कर दी। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में एक ASI भी है। बताया जा रहा है कि दो RPF जवानों में विवाद के बाद फायरिंग की घटना हुई है। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार हो गया है।

Image

जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन (12956) के अंदर फायरिंग की घटना।

Firing In Train: महाराष्ट्र के पालघर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जयपुर-मुंबई पैसेंजर ट्रेन में फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मरने वालों में एक ASI भी है। प्राथिमिक सूचना के अनुसार, दो RPF जवानों में विवा के बाद फायरिंग की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त ट्रेन यह ट्रेन गुजरात से मुंबई आ रही थी। चेतन नाम के RPF कॉन्स्टेबल ने ही सबको गोली मारी।

कॉन्स्टेबल ने आखिर क्यों की फायरिंग?

वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच गोलीबारी की यह घटना हुई। बोरीवली और मीरा रोड के बीच कॉन्स्टेबल को जीआरपी मुंबई के जवानों ने हिरासत में ले लिया। फिलहाल वहां मौजूद यात्रियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आरोपी कॉन्स्टेबल ने किस वजह से फायरिंग की। गोलीबारी में ज्यादा यात्रियों को नुकसान नहीं हुआ। हालांकि यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

चलती ट्रेन में फायरिंग की घटना से हड़कंप

आरोपी की मंशा क्या थी, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। ट्रेन के यात्रियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और उनके बयान दर्ज हो रहे हैं। चलती ट्रेन में गोलीबारी हुई ट्रेन में हड़कंप मच गया और लोगों में खौफ पसर गया है।

पश्चिमी रेलवे ने घटना पर जारी किया बयान

पश्चिमी रेलवे ने अपने बयान में कहा है कि पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी कर दी। उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी और दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया। आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है। जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन (12956) के अंदर फायरिंग की घटना में एएसआई समेत चार लोगों की मौत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेलवे सुरक्षा ने बताया है कि डीसीपी नॉर्थ जीआरपी को सूचित कर दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article