देश

लेकर सबरी के बेर, राम लला के दर्शनों के लिए निकले छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय

Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ सरकार का पूरा मंत्रिमंडल आज अयोध्या जा रहा है। CM विष्णु देव साय ने कहा कि भांचा राम के दर्शन करने हम जा रहे हैं। मुख्यमंत्री इस मौके पर माता शबरी की धरती कहे जाने वाले शिवरीनारायण से बेर फल से भरी टोकरी भी उपहार के रूप में चढ़ाने के लिए ली है।

Image

राम लला के दर्शनों के लिए निकले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ सरकार का पूरा मंत्रिमंडल आज करेगा राम लला के दर्शन
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव ने साय शिवरीनारायण से बेर चढ़ाने के लिए ली है
  • सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि वे राज्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे।

Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ सरकार का पूरा मंत्रिमंडल आज अयोध्या जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भांचा राम के दर्शन करने हम जा रहे हैं। मुख्यमंत्री इस मौके पर माता शबरी की धरती कहे जाने वाले शिवरीनारायण से बेर फल से भरी टोकरी भी उपहार के रूप में चढ़ाने के लिए ली है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वे राम लला को प्रसाद के रूप में शबरी बेर चढ़ाएंगे, साथ ही उन्होंने कहा कि वे राज्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। छत्तीसगढ़ के सीएम ने शनिवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं भगवान राम के दर्शन करने के लिए पूरे मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या धाम जा रहा हूं। हम छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। बेर बहुत प्रसिद्ध है। अपने (भगवान राम) वनवास के दौरान उन्होंने माता शबरी के झूठे बेर खाए थे। मैं भी प्रसाद के रूप में 'शबरी बेर', महुआ फूल ले रहा हूं।

इस बीच, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भगवान राम के दर्शन के लिए बहुत उत्साह और उमंग है। उन्होंने कहा कि हम सभी भगवान राम के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। 500 वर्षों के इंतजार के बाद यह अवसर आया है। इसलिए भगवान राम के दर्शन के लिए बहुत उत्साह और उमंग है। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख किरण सिंह देव ने कहा कि वे राज्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। किरण सिंह देव ने कहा कि हर कोई जा रहा है। हम भगवान राम के दर्शन करेंगे। हम भक्ति भाव से जा रहे हैं। हम छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। मैं राम लला के दर्शन के लिए बहुत उत्साहित हूं।

छत्तीसगढ़ के मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि सीएम और सभी कैबिनेट मंत्री (आज अयोध्या) जा रहे हैं और भगवान राम के दर्शन करेंगे और भगवान राम से आशीर्वाद लेंगे। अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुजारियों के एक समूह की अगुआई में अनुष्ठान किए थे। आचार्य सत्येंद्र दास अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी हैं । इस कार्यक्रम में 1,500-1,600 प्रतिष्ठित अतिथियों सहित लगभग 8,000 आमंत्रित लोगों ने भाग लिया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें