देश

कूनो नेशनल पार्क में आपस में भिड़ गए चीते, चोटिल 'अग्नि' की हालत अब बेहतर

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jun 28, 2023, 04:18 PM IST

Cheetah Fight Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में 6 चीते नामीबिया और 12 चीते दक्षिण अफ्रीका से लाए गए हैं। चीतों के समूह सोमवार को आपस में भिड़ गए जिसमें दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता अग्नि घायल हो गया था।

Image

कूनो नेशनल पार्क में चीता आपस में भिड़े

Cheetah Fight Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में अग्नि नाम का चीता घायल हो गया है। दरअसल नामीबियाई और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीते आपस में भिड़ गए। घायल चीता अग्नि का इलाज चल रहा है और अब उसकी हालत स्थिर है। पार्क के अधिकारियों का कहना है कि गौरव और शौर्य (नामीबिया से लाए गए चीते) अग्नि और वायु (दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीते) से भिड़ गए थे। चीतों के दोनों समूहों के बीच झगड़े को निपटाने के लिए सायरन और पटाखे का इस्तेमाल किया गया। आपसी झड़प में घायल अग्नि को टैंक्वलाइज कर इलाज कराया गया। अग्नि चीते का इलाज करने वाले डॉक्टर का कहना है कि अब वो पहले से फिट है।

नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका से लाए गए थे चीते

नामीबिया से पांच नर और तीन मादा चीतों को लाया गया था। पिछले साल 17 सितंबर 2022 को पीएम नरेंद्र मोदी ने इन्हें कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में छोड़ा था। बाद में फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से कुल 12 चीते लाए गए। मार्च के महीने से अब तक कुल 6 चीतों की मौत हो चुकी है जिसमें तीन का जन्म कूनो में हुआ था। भारत में 1952 में चीतों को विलुप्त घोषित किया गया था।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द