Sandhya Theatre Stampede Case Update: हैदराबाद पुलिस कमिश्नर, वी.सी. सज्जनार ने बताया कि संध्या थिएटर भगदड़ मामले की जांच पूरी हो गई है। 24 दिसंबर को एक स्थानीय अदालत में 23 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है।चिक्कड़पल्ली पुलिस ने पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ की घटना के सिलसिले में एक्टर अल्लू अर्जुन, उनके प्राइवेट बाउंसर और संध्या थिएटर के स्टाफ समेत 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।
संध्या थिएटर भगदड़ मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन समेत 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है, ACP चिक्कड़पल्ली ने यह जानकारी दी है।
पिछले साल 4 दिसंबर 2024 को ये ये भगदड़ हैदराबाद के संध्या थियेटर में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज अभी भी चल रहा है। इस केस में हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस ने इस मामले में 23 लोगों को आरोपी बनाते हुए 100 पेज की एक चार्जशीट दाखिल की है।
चार्जशीट में अल्लू अर्जुन समेत संध्या थियेटर के प्रबंधन और स्टाफ के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन के मैनेजर के नाम भी इस 23 आरोपियों की लिस्ट में शामिल है।
क्या था यह भगदड़ का मामला?
यह घटना 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में उनकी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर के दौरान हुई थी। अभिनेता के आगमन से प्रशंसकों में अफरा-तफरी मच गई, जिसके चलते भगदड़ मच गई और दुखद रूप से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।
