देश

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग, isro.gov.in, YouTube और DD National पर देखें

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Aug 23, 2023, 10:38 AM IST

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) इसरो की वेबसाइट isro.gov.in पर देखी जा जा सकती है। इसके अलावा लॉन्चिंग का लाइव इसरो के ट्विटर हैंडल पर भी देखा जा सकता है।

Image

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग, isro.gov.in, YouTube और DD National पर देखें

भारत का अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) शुक्रवार शाम आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हो रहा है। भारत के इस मिशन पर देश और दुनिया की नजरें लगी हुई हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की लाइव व्यवस्था की है। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) इसरो की वेबसाइट isro.gov.in पर देखी जा जा सकती है। इसके अलावा लॉन्चिंग का लाइव इसरो के ट्विटर हैंडल पर भी देखा जा सकता है। यहां हम आपको बताएंगे कि चंद्रयान-3 की लाइव लॉन्चिंग आप किन-किन प्लेटफॉर्मों पर देख सकते हैं-

ISRO की वेबसाइट, ट्विटर हैंडल और यूट्यूब पर चंद्रयान-3 की Live Streaming

अपने इस मिशन को लेकर इसरो बेहद उत्साहित है। उनसे चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग की खास व्यवस्था की है। इसरो की वेबसाइट, उसके Youtube Channel और Twitter पर आप इस लॉन्चिंग की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट, ट्विटर, फेसबुक पर Live Streaming

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से हर जुड़ी खबर और पल-पल के अपडेट्स आपको टाइम्स नाउ नवभारत पर मिलेगी। टाइम्स नाउ की वेबसाइट, इसके ट्विटर हैंडल और फेसबुक पेज पर चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। आप यहां से चंद्रयान-3 का लाइव टेलिकास्ट भी देख पाएंगे।

डीडी नेशनल

चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग राष्ट्रीय चैनल डीडी नेशनल भी करेगा। भारत के इस मिशन का लाइव प्रसारण आप यहां भी देख सकते हैं।

यहां देखें चंद्रयान-3 का लाइव टेलिकॉस्ट Live Streaming Of Chandrayan-3

चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा चंद्रयान-3

बता दें कि देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के प्रक्षेपण के लिए 25.30 घंटे की उलटी गिनती गुरुवार को अंतरिक्ष केंद्र में शुरू हो गई। इस तीसरे चंद्र मिशन में भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का है। ‘चंद्रयान-2’ मिशन के दौरान अंतिम क्षणों में लैंडर ‘विक्रम’ पथ विचलन के चलते ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने में सफल नहीं हुआ था। यदि इस बार इस मिशन में सफलता मिलती है तो भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article