देश

कांग्रेस छोड़ BJP के साथ गया उद्धव गुट, जिता दिया चंद्रपुर में 'कमल' का मेयर

चंद्रपुर मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार संगीता खांडेकर ने उद्धव ठाकरे की पार्टी की सहायता से चुनाव जीत लिया है। कांग्रेस चंद्रपुर महानगरपालिका में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन मेयर सीट नहीं जीत सकी।

Image

उद्धव ठाकरे की मदद से चंद्रपुर मेयर का चुनावी जीती बीजेपी

महाराष्ट्र के महानगरपालिका चुनाव में एक अलग ही तरह की इसबार देखने को मिल रही है। जो उद्धव ठाकरे, हर वक्त कांग्रेस के साथ दिखते हैं, सपोर्ट करते हैं, उन्हीं की पार्टी शिवसेना (UBT) ने चंद्रपुर मेयर चुनाव में बीजेपी का साथ दे दिया है, जिसके कारण सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी कांग्रेस मेयर का चुनाव हार गई है।

मेयर में बीजेपी तो डिप्टी मेयर में UBT की जीत

भाजपा की संगीता खांडेकर शिवसेना (उबाठा) के समर्थन से चंद्रपुर की महापौर चुनी गईं है। चंद्रपुर महानगरपालिका चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस उभर कर सामने आई थी, लेकिन मेयर चुनाव नहीं जीत सकी। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पार्षद प्रशांत दानव को उपमहापौर चुना गया।

किस पार्टी को कितनी सीटें?

यहां 15 जनवरी को हुए चुनावों में खंडित जनादेश के बाद से सोमवार तक नगर निकाय में गठबंधन को लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी। कांग्रेस 66 सदस्यीय नगर निकाय में 27 सीट हासिल करने के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि भाजपा 23 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही, जिससे दोनों पार्टियों के बीच महापौर और उप महापौर के प्रतिष्ठित पदों को हासिल करने के लिए गठबंधन बनाने की होड़ मच गई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) को छह सीट मिलीं, जबकि भारतीय शेतकरी कामगार पक्ष (जनविकास सेना) को तीन, वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) को दो और एआईएमआईएम, बसपा तथा शिवसेना को एक-एक सीट मिली जबकि दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी चुनाव जीता।

नहीं हो पाया कांग्रेस और UBT के बीच समझौता

सूत्रों ने सोमवार को बताया था कि कांग्रेस और शिवसेना (उबाठा) के बीच हुई बातचीत से कोई समाधान नहीं निकला, जबकि जनविकास सेना के नेता पप्पू देशमुख ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस को समर्थन देगी। महापौर पद के लिए शिवसेना (उबाठा) की मनस्वी संदीप गिरहे, कांग्रेस की संगीता मंगल भोयर, संगीता गोपालकृष्ण अमृतकर, सुनंदा दिलीप धोबे और वैशाली अजय महादुले के साथ-साथ भाजपा की संगीता राजेंद्र खांडेकर और सारिका सचिन संदुरकर ने नामांकन दाखिल किया था।

एक वोट से जीती बीजेपी

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की खांडेकर ने अपने सबसे करीबी विरोधी को एक वोट से हराकर शिवसेना (उबाठा) के समर्थन से महापौर पद जीत लिया। उप महापौर पद के लिए छह नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें भाजपा और कांग्रेस से दो-दो, भारतीय शेतकारी कामगार पक्ष (जनविकास सेना) से एक और एक निर्दलीय उम्मीदवार शामिल थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित