देश

कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी पर युवक ने की अभद्र टिप्पणी, NCW ने की केस दर्ज करने की मांग; अब पुलिस सिखाएगी सबक

सोशल मीडिया पर एक शख्स ने शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू ने इस शख्स पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। अहमद के नाम के एक्स हैंडल से ये अभद्र टिप्पणी की थी।

Image

कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी पर युवक ने अभद्र टिप्पणी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुए थे कैप्टन अंशुमन सिंह
  • कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी को लेकर सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी
  • NCW ने दिल्ली पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने को कहा

Captain Anshuman Singh: उत्तर प्रदेश के देवरिया के शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह को उनकी वीरता और शहादत के लिए कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। खुद शहीद की पत्नी स्मृति और शहीद की मां ने कीर्ति चक्र सम्मान राष्ट्रपति से लिया। मगर इस दौरान शहीद की पत्नी स्मृति के चेहरे के हाव-भाव देखने वाले थे और अब इसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है। वहीं कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी को लेकर सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी की जिसके खिलाफ अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने दिल्ली पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने को कहा है।

महिला आयोग ने की कार्रवाई की मांग

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने दिल्ली के अहमद के द्वारा कीर्त चक्र कैप्टन अंशुमन सिंह की विधवा की तस्वीर पर की गई अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की पहचान की है। यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 79 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 का उल्लंघन करता है। NCW इस व्यवहार की निंदा करता है और तत्काल पुलिस कार्रवाई का आग्रह करता है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को एक पत्र भेजकर आरोपी को गिरफ्तार करने और 3 दिनों के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।

बता दें कि कैप्टन अंशुमान सिंह पिछले साल जुलाई महीने में सियाचिन ग्लेशियर में 26 मद्रास से अटैचमेंट पर 26 पंजाब बटालियन के 403 फील्ड में हॉस्पिटल में रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर पद पर तैनात थे। 19 जुलाई 2023 को तड़के साढ़े तीन बजे सेना के गोला बारूद बंकर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। कई जवान बंकर में फंस गए थे। जवानों को बचाने के लिए अंशुमन सिंह बंकर में दाखिल हुए, जहां वो बुरी तरह झुलस गए। चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article