देश

कलकत्ता HC से ममता सरकार को दोहरा झटका: राम नवमी हिंसा की जांच NIA को सौंपी, कालियागंज दुष्कर्म-हत्या पर मांगी रिपोर्ट

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 27, 2023, 01:58 PM IST

राम नवमी हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार तृणमूल कांग्रेस और ममता सरकार को निशाना बना रही थी। दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप चल रहे थे।

Image

कलकत्ता हाई कोर्ट से ममता सरकार को बड़ा झटका

Photo : ANI

Ram Navami violence: कलकत्ता हाई कोर्ट से पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को दोहरा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने राम नवमी के दौरान हुई हिंसा की जांच एनआईए को सौंप दी है। रामनवमी के दौरान हावड़ा और दालखोला जिले में भारी हिंसा फैल गई थी। इसी के सात कालियागंज में लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में रिपोर्ट तलब की है।

शुभेंदु अधिकारी ने दायर की थी याचिका

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम की अध्यक्षता वाली एक खंडपीठ ने पश्चिम बंगाल पुलिस से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को जांच स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। जनहित याचिका में अधिकारी ने हिंसा की एनआईए जांच की मांग की थी जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि हिसा के दौर बम विस्फोट भी हुए थे। अदालत ने राज्य पुलिस को दो सप्ताह के भीतर मामले से संबंधित सभी रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज केंद्र सरकार को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।

नाबालिग लड़की के दुष्कर्म-हत्या मामले की रिपोर्ट तलब

इसके अलावा कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कालियागंज में एक नाबालिग लड़की के कथित बलात्कार और हत्या की जांच की मेखिलगंज पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अगली सुनवाई 2 मई को होगी।

रामनवमी पर हुई थी भारी हिंसा

इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार तृणमूल कांग्रेस और ममता सरकार को निशाना बना रही थी। इसकी जांच एनआईए को सौंपा जाना ममता सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल और बिहार में कई जगहों पर सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। इन जगहों पर संपत्तियों को निशाना बनाया गया और आगजनी हुई। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा पर राज्य सरकार से मंगलवार को एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्यपाल सी वी आनंद बोस से बात करने और राज्य में और खासतौर पर हावड़ा के हिंसा प्रभावित इलाकों में मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के कुछ दिनों बाद यह कदम उठाया गया। गृह मंत्रालय ने हावड़ा में रामनवमी के दौरान हुई हिंसा पर पश्चिम बंगाल सरकार से एक विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article