Assembly Bypoll Results 2026 : उपचुनाव के आए नजीते, चार सीटों पर खिला कमल, बागलकोट-दावणगेरे दक्षिण सीट पर कांग्रेस की जीत; 218034 वोटों से जीतीं सुनेत्रा पवार
देश के पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से 6 सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं। कर्नाटक की बागलकोट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उमेश मेती ने 22,332 वोट के अंतर से जीत हासिल की है। गुजरात की उमरेठ सीट से बीजेपी प्रत्याशी 30 हजार से अधिक वोटों से जीते हैं। त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार जे. चक्रवर्ती ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) प्रत्याशी को 18,920 वोटों से हरा दिया। महाराष्ट्र की राहुरी सीट से बीजेपी प्रत्याशी अक्षय करदिले को जीत मिली है। नागालैंड की कोरिडांग सीट से बीजेपी प्रत्याशी दाओचियर आई. इमचेन ने जीत का परचम लहराया है। बारामती सीट से सुनेत्रा पवार ने 218034 वोटों से जीत हासिल की। कर्नाटक की दावनगेरे दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस के समर्थ शमनूर मल्लिकार्जुन जीत गए हैं।
Assembly Bypoll Results 2026 : उपचुनाव के आए नजीते, चार सीटों पर खिला कमल, बागलकोट-दावणगेरे दक्षिण सीट पर कांग्रेस की जीत; 218034 वोटों से जीतीं सुनेत्रा पवार
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026 लाइव: वोट काउंटिंग अपडेट | असम विधानसभा चुनाव 2026 मतगणना के लाइव | तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी असेंबली इलेक्शन 2026 रिजल्ट
