
By Election Results 2022 Highlights: अंधेरी, धामनगर और मुनुगोड सीटों का क्या रहा हाल? जानिए परिणाम
Maharashtra Andheri East, Odisha Dhamanagar, Telangana Munugode By Election Results 2022 Highlights, UP Chunav Result Highlights: Maharashtra में Andheri East विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उम्मीदवार ऋतुजा लटके ने जीत हासिल की। उन्हें 66530 वोट हासिल हुए और वह करीब 64959 वोटों के अंतर से विजयी बनीं। इस साल मई में शिवसेना विधायक और ऋतुजा के पति रमेश लटके के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था, जिसके लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ था। Odisha में Dhamanagar में बीजेपी के सूर्यवंशी सूरज ने जीत हासिल की। उन्हें 80,351 वोट मिले और वह करीब 9881 वोटों के अंतर से जीते। धामनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को 68.98 फीसदी मतदान हुआ था। यह सीट 19 सितंबर को भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी के निधन के कारण रिक्त हुई थी। Telangana में Munugode में टीआरएस ने 10,113 वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जबकि बीजेपी दूसरे नंबर पर रही। इस सीट पर सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भाजपा के बीच मुकाबला रहा, जो खुद को ऐसे राज्य में स्थापित करने की कोशिश कर रही है और वहां उसका कोई खास जनाधार नहीं है। कांग्रेस विधायक के इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी और वह उस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े।