देश

उफनते नाले में फंसी बस, घबराये यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 22, 2023, 08:57 PM IST

Bus Incident Viral Video: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में यात्री बस दुर्घटना का शिकार होते-होते बची, इससे डरकर यात्रियों ने पानी में कूदकर अपनी जान बचाई।

मध्य प्रदेश टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं और इसके चलते जिले में हादसे की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, ताजा मामला एक बस के उफनते नाले में फंसने का सामने आया है, यहां एक बस हादसे का शिकार होते-होते बची, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें यात्री जान बचाने की कवायद करते दिख रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है पानी से उफनते नाले के पुल को पार करते समय यात्री बस पुल से नीचे गिरते गिरते बची, घबराये यात्रियों ने पानी में कूदकर जान बचाई ऐसें में उन लोगों के बीच खासी दिक्कत भरी स्थिति पैदा हो गई।

यात्री बस सवारियों को लेकर नुना से चंदेरा की ओर आ रही थी, जहां बीरपुरा गांव के पास स्थित नाले के पुल के ऊपर से बह रहे पानी को पार करते समय बड़ा हादसा होते होते बचा, ग्रामीणों ने वहां आकर लोगों की मदद की।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article