देश

IAF Garud Commando: हवाई युद्ध ही नहीं जमीन पर ही घातक हमला करती है इंडियन एयर फोर्स, देखिए गरुड़ कमांडो की जांबाजी

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 19, 2023, 05:54 PM IST

Indian Air Force Garud Commando: गरुड़ कमांडो भारतीय वायु सेना का एक ऐसा घातक बल है जो समय आने पर भारतीय वायु सेना को जमीनी ऑपरेशन करने में सक्षम बनाता है। कुछ दिन पहले एयर फोर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें इन्हीं गरुड़ कमांडो की बहादुरी की झलक देखने को मिली थी।

इंडियन एयर फोर्स यानी भारतीय वायु सेना को सामान्य तौर पर उनकी हवाई ताकत के लिए जाना जाता है। इस नाम को सुनते ही दिमाग में आते हैं आसमान में गरजते फाइटर जेट और जमीन पर ध्वस्त होते दुश्मनों के ठिकाने लेकिन इसके अलावा भी वायुसेना की ताकत के कई पहलू होते हैं। एयरफोर्स के जवान ना सिर्फ लड़ाकू विमान उड़ाने वाले हवाई योद्धा बल्कि जमीन पर दुश्मन के दांत खट्टे करने वाले कमांडो भी होते हैं, इन्हीं में एक घातक नाम है गरुड़ कमांडो, जिन्हें भारतीय वायुसेना स्पेशल ऑपरेशन के लिए ट्रेनिंग देती है।

कुछ समय पहले इंडियन एयरफोर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर गरुड़ गुरुवार के नाम से एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें गरुड़ कमांडो की ट्रेनिंग, बहादुरी और ऑपरेशन क्षमता की झलक दिखाई गई थी। यहां भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो जंगल सहित तमाम तरह के इलाकों में ऑपरेशन की ट्रेनिंग करते हुए अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करते देखे जा सकते हैं। यहां पर आप भी वीडियो देखकर इंडियन एयर फोर्स के गरुड़ कमांडोज का दम देखिए।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'