Vice-President Election 2022 Updates: उपराष्ट्रपति चुने गए जगदीप धनखड़, मार्गरेट आल्वा को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई
Vice President Election Result 2022, uprashtrapati Chunav 2022 Voting, Result News Updates: एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया। उन्होंने विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया। जगदीप धनखड़ (71) का मुकाबला विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा (80) से था। वह मौजूदा उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू की जगह लेंगे। जिनका कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है। धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं।
Vice President Election Result 2022, uprashtrapati Chunav 2022 Voting, Result News Updates: भारत का अगला उपराष्ट्रपति चुनने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत करीब 93 प्रतिशत सांसदों ने मतदान किया, जबकि 50 से अधिक सांसदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया। कुल 780 सांसदों में से 725 ने मतदान किया था। संसद के दोनों सदनों को मिलाकर कुल सदस्यों की संख्या 788 होती है, जिनमें से उच्च सदन की आठ सीट फिलहाल खाली हैं। ऐसे में उपराष्ट्रपति चुनाव में 780 सांसद वोट डालने के लिए पात्र थे। टीएमसी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह वोटिंग से दूर रहेगी। उसके दोनों सदनों को मिलाकर कुल 39 सांसद हैं। टीएमसी सांसदों ने वोट नहीं डाला। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर संसद भवन पहुंचे थे और उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सिंह ने पिछले महीने राष्ट्रपति चुनाव में भी व्हीलचेयर से संसद भवन पहुंचकर वोट डाला था।
अमित शाह ने जगदीप धनखड़ को दी बधाई
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि किसान पुत्र श्री जगदीप धनखड़ जी का भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होना पूरे देश के लिए हर्ष का विषय है। धनखड़ जी अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में निरंतर जनता से जुड़े रहे हैं। जमीनी मुद्दों की बारीकी समझ व उनके अनुभव का उच्च सदन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। मुझे विश्वास है कि उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति के रूप में धनखड़ जी संविधान के एक आदर्श संरक्षक सिद्ध होंगे। उन्हें इस जीत पर बधाई देता हूं। साथ ही मोदी जी के नेतृत्व में NDA सहयोगियों, अन्य दलों व संसद सदस्यों का धनखड़ जी का समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।
जगदीप धनखड़ को बधाई देने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर उनसे मिलने और बधाई देने के लिए पहुंचे।
उपराष्ट्रपति चुनाव जीते जगदीप धनखड़
उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। जगदीप धनखड़ चुनाव जीत गए हैं। धनखडड को 528 वोट मिले। मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले।
उपराष्ट्रपति चुनाव: वोटों की गिनती जारी
उपराष्ट्रपति चुनाव में 92 प्रतिशत मतदान हुआ। 725 सांसदों ने मतदान किया। वोटो की गिनती जारी है। बीजेपी के दो सांसदों ने वोट नहीं डाला। सनी देओल और संजय धोत्रे ने वोट नहीं डाला। टीएमसी के 34 सांसदों ने वोट नहीं डाला। भारत का अगला उपराष्ट्रपति चुनने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत लगभग 93 प्रतिशत सांसदों ने मतदान किया, जबकि 50 से अधिक सांसदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया। अधिकारियों ने बताया कि शाम 5 बजे जब मतदान संपन्न हुआ, तब तक कुल 780 सांसदों में से 725 ने मतदान किया था। संसद के दोनों सदनों को मिलाकर कुल सदस्यों की संख्या 788 होती है, जिनमें से उच्च सदन की आठ सीट फिलहाल रिक्त हैं। ऐसे में उपराष्ट्रपति चुनाव में 780 सांसद वोट डालने के लिए पात्र थे। तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह मतदान से दूर रहेगी। उसके दोनों सदनों को मिलाकर कुल 39 सांसद हैं।
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर पहुंचे जगदीप धनखड़
एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले 11 अकबर रोड स्थित संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर पहुंचे।
उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान खत्म
नए उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद में मतदान समाप्त हो गया है। परिणाम आज घोषित किया जाएगा।
कोविड से संक्रमित अभिषेक मनु सिंघवी ने पीपीई किट पहनकर किया मतदान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण शनिवार को पीपीई किट पहनकर संसद भवन पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सिंघवी ने पीपीई किट पहनकर संसद भवन पहुंचने और मतदान करने से संबंधित तस्वीरों और वीडियो को ट्विटर पर साझा किया। उन्होंने शाम चार बजे के बाद मतदान किया। मतदान से कुछ घंटे से पहले, उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि मुझे बताया गया कि कोविड संक्रमित लोगों के लिए शाम चार बजे के बाद मतदान की सुविधा है। अगर संभव हुआ और एहतियात के साथ मतदान की अनुमति मिली तो वोट करूंगा। सिंघवी के अनुसार, शुक्रवार रात जांच में उनके कोरोना से संक्रमित होने का पता चला था।
धनखड़ और अल्वा में ऐसा है मुकाबला
मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा, जिसके बाद मतगणना होगी। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ (71) का मुकाबला विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा (80) से है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास लोकसभा में पूर्ण बहुमत और राज्यसभा में 91 सदस्य होने के मद्देनजर धनखड़ को अपनी प्रतिद्वंद्वी पर स्पष्ट बढ़त हासिल है। उनके मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की जगह लेने की संभावना अधिक है, जिनका कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है।
उप-राष्ट्रपति पद के लिए धनखड़ ही क्यों?
780 सांसद वोट डालने के लिए पात्र
लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद, जिनमें मनोनीत सदस्य भी शामिल हैं, उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए पात्र हैं। संसद के दोनों सदनों में कुल 788 सांसद हो सकते हैं, जिनमें से उच्च सदन की आठ सीट फिलहाल रिक्त हैं। ऐसे में उपराष्ट्रपति चुनाव में 780 सांसद वोट डालने के लिए पात्र हैं।
धनखड़ की जीत तय
केंद्रीय मंत्री से मार्गरेट अल्वा की हुई बात
'ड्रीम गर्ल' ने भी डाला वोट
धनखड़ जीते तो क्या होगा?
धनखड़ अगर उपराष्ट्रपति निर्वाचित होते हैं, तो यह एक इत्तेफाक ही होगा कि लोकसभा के अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति एक ही राज्य के होंगे। वर्तमान में ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष हैं और वह राजस्थान के कोटा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उपराष्ट्रपति राज्यसभा के पदेन सभापति भी होते हैं। चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से होगा और चुनाव गुप्त मतदान के द्वारा होगा। इस प्रणाली में, निर्वाचक को उम्मीदवारों के नामों के सामने वरीयताएं अंकित करनी होती हैं।
कौन होते हैं मतदान के पात्र?
संसद भवन में मतदान सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद मतों की गिनती की जाएगी और देर शाम तक निर्वाचन अधिकारी द्वारा देश के नए उपराष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। उपराष्ट्रपति के रूप में एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है और नए उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को शपथ लेंगे। लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्य उपराष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचक मंडल में शामिल होते हैं। इसमें मनोनीत सदस्य भी मतदान करने के पात्र होते हैं। संसद में सदस्यों की मौजूदा संख्या 788 है, जिनमें से केवल भाजपा के 394 सांसद हैं। जीत के लिए 390 से अधिक मतों की आवश्यकता होती है।
राजग उम्मीदवार को 515 के करीब मत मिलने का अनुमान
जनता दल (यूनाईटेड), वाईएसआर कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, अन्नाद्रमुक और शिवसेना ने धनखड़ का समर्थन करने की घोषणा की है और इनके समर्थन से राजग उम्मीदवार को 515 के करीब मत मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। अल्वा को अब तक मिले पार्टियों के समर्थन को देखते हुए अनुमान जताया जा रहा है कि उन्हें 200 के करीब मत मिल सकते हैं।
वोटिंग के बीच संसद पहुंचीं अल्वा
कौन हैं विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार?
अस्सी साल की मार्गरेट अल्वा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं और वह राजस्थान के राज्यपाल के रूप में भी काम कर चुकी हैं। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस), आम आदमी पार्टी (आप) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अल्वा के समर्थन की घोषणा की है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने भी अल्वा का समर्थन किया है। धनखड़ 71 वर्ष के हैं और वह राजस्थान के प्रभावशाली जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उनकी पृष्ठभूमि समाजवादी रही है।
व्हील चेयर पर वोट डालने पहुंचे मनमोहन
उपराष्ट्रपति चुनाव : PM के अलावा और किसने डाला वोट?
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अश्विनी वैष्णव, भाजपा के मुख्य सचेतक राकेश सिंह, वाईएसआरसीपी के रघु राम कृष्ण राजू और टीआरएस सांसदों ने मतदान किया।
धनखड़ की जीत सुनिश्चित लग रही
देश के नए उप-राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए आज मतदान हो रहा है। इसमें मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल धनखड़ की जीत सुनिश्चित लग रही है। विपक्षी दलों में उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतभेद भी सामने आए हैं, क्योंकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस ने अल्वा के नाम की घोषणा से पहले सहमति नहीं बनाने की कोशिशों का हवाला देते हुए मतदान प्रक्रिया से दूर रहने की घोषणा की है।
देखें, PM ने कैसे डाला वोट?
VP वोटिंग के लिए यूं लंबी देखी गई लाइन
Vice Presidential Elections 2022: 11 अगस्त को नए उपराष्ट्रपति की शपथ
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू हुए। वोटों की गिनती आज ही की जाएगी और नए उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त होगा।
उपराष्ट्रपति चुनाव 2022: पीएम मोदी ने सांसद के नाते डाला वोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बतौर सांसद उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया। नई दिल्ली के संसद भवन में उन्होंने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
रद्द भी किया जा सकता है मतपत्र, पर कब?
साल 1974 के नियमों में निर्धारित मतदान प्रक्रिया में यह प्रावधान है कि मतदान कक्ष में वोट पर निशान लगाने के बाद मतदाता को मतपत्र को मोड़कर मतपेटी में डालना होता है। मतदान प्रक्रिया के किसी भी उल्लंघन पर पीठासीन अधिकारी द्वारा मतपत्र को रद्द कर दिया जाएगा।
उप राष्ट्रपति चुनाव 2022: मतपत्र दिखाना पूरी तरह से प्रतिबंधित
इस चुनाव में खुले मतदान की कोई अवधारणा नहीं है और राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति के चुनाव में किसी भी परिस्थिति में किसी को भी मतपत्र दिखाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
वोटिंग से पहले अल्वा का खास संदेश, धनखड़ ने MPs से की भेंट
मतदान से एक दिन पहले अल्वा ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘संसद के कामकाज को अगर प्रभावी बनाना है तो सांसदों को एक दूसरे के बीच विश्वास बहाली और टूट चुके संवाद को कायम करने के लिए रास्ते निकालने होंगे। अंतत: वह सांसद ही हैं, जो हमारी संसद का चरित्र निर्धारित करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘समय आ चुका है कि एक दूसरे के बीच विश्वास बहाली और संसद की गरिमा को बहाल करने के लिए सभी दल साथ आएं।’’ राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बृहस्पतिवार को अल्वा का समर्थन करने वाले सभी दलों के सांसदों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया था। धनखड़ ने शुक्रवार को अपने आवास पर भाजपा के सांसदों से मुलाकात की। इनमें सुशील कुमार मोदी, गौतम गंभीर, राज्यवर्धन राठौड़, राजेंद्र अग्रवाल भी शामिल थे।





