UP CM Yogi Adityanath Swearing-In ceremony : योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ, जानिए कौन-कौन बने मंत्री
UP CM Yogi Adityanath Swearing-in ceremony, Shapath Grahan Samaroh : योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री के तौर पर ब्रजेश पाठक ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।
सुरेश खन्ना और सूर्य प्रताप शाही ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री की मंत्रणा के बाद दोनों उप मुख्यमंत्रियों समेत कुल 18 कैबिनेट मंत्रियों की घोषणा हुई। योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया ।
UP Cabinet Ministers List 2022 : 2 डिप्टी सीएम, 16 कैबिनेट, 14 स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री, 20 राज्य मंत्री, देखें पूरी लिस्ट
योगी ढाई दशक के अपने राजनीतिक सफर में 5 बार सांसद बने और उन्होंने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली ली है। भगवाधारी, कानों में कुंडल और खड़ाऊ (चरण पादुका) पहनने वाले योगी के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण था और इस भावना को उन्होंने लोकभवन में विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद व्यक्त किया था। उत्तर प्रदेश में 1985 के बाद पहली बार लगातार दूसरी बार अपने दल को पूर्ण बहुमत दिलाने के साथ ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर योगी ने एक साथ कई कीर्तिमान बनाए हैं।
UP CM Yogi Adityanath Swearing in ceremony, Shapath Grahan Samaroh
पीएम नरेंद्र मोदी यूपी के सीएम और नए मंत्रियों के साथ
योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार ली सीएम पद की शपथ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूर्ण बहुमत दिलाने वाले योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद, विजय लक्ष्मी गौतम ने ली मंत्री पद की शपथ
रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद, विजय लक्ष्मी गौतम ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।
प्रतिभा शुक्ला, अनूप प्रधान, सोमेंद्र तोमर, राकेश राठौर 'गुरु' ने ली मंत्री पद की शपथ
प्रतिभा शुक्ला, अनूप प्रधान, सोमेंद्र तोमर, राकेश राठौर 'गुरु' ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।
संजय गंगवार, ब्रजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही ने ली मंत्री पद की शपथ
संजय गंगवार, ब्रजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।
अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू ने ली मंत्री पद की शपथ
अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।
मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख ने ली मंत्री पद की शपथ
मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।
अरुण कुमार सक्सेना और दयाशंकर मिश्र ने ली मंत्री पद की शपथ
अरुण कुमार सक्सेना और दयाशंकर मिश्र ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली।
नरेंद्र कश्यप और दिनेश प्रताप ने ली मंत्री पद की शपथ
नरेंद्र कश्यप और दिनेश प्रताप ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली।
जयंत प्रताप सिंह राठौर, दयाशंकर सिंह ने ली शपथ
जयंत प्रताप सिंह राठौर, दयाशंकर सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली।
धर्मवीर प्रजापति और असीम अरुण ने ली शपथ
धर्मवीर प्रजापति और असीम अरुण ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली।
गुलाब देवी और गिरीश चंद्र यादव ने ली शपथ
रगुलाब देवी और गिरीश चंद्र यादव ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली।
रविंद्र जयसवाल और संदीप सिंह ने ली शपथ
रविंद्र जयसवाल और संदीप सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली।
नितिन अग्रवाल और कपिल देव ने ली शपथ
नितिन अग्रवाल और कपिल देव ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ ली।
संजय निषाद ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
संजय निषाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। ये निषाद पार्टी के अध्यक्ष है। निषाद पार्टी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की।
आशीष पटेल ने शपथ ली
आशीष पटेल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। ये अनुप्रिया पटेल के पति हैं।
योगेंद्र उपाध्याय ने ली शपथ
योगेंद्र उपाध्याय ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
अरविंद कुमार शर्मा ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
अरविंद कुमार शर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। ये भूमिहार समाज का बड़ा चेहरा हैं।
राकेश सचान ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
राकेश सचान ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए है। 2019 से पहले सपा में थे।
जितिन प्रसाद ने ली शपथ
जितिन प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। ये यूपी का बड़ा ब्रह्मण चेहरा हैं। 2021 में बीजेपी में शामिल हुए। फतहपुर से पूर्व सांसद रह चुके हैं।
नंदगोपाल और अनिल राजभर ने ली शपथ
नंदगोपाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। अनिल राजभर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इन्होंने ओपी राजभर के बेटे को हराया।
जयबीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
जयबीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मध्य यूपी में अगड़ी जाति से आते हैं। वे मैनपुरी से विधायक बने हैं।
एलएन चौधरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
एलएन चौधरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। यूपी की राजनीति में बड़ा जाट चेहरा हैं। 2015 में बीजेपी में शामिल हुए। मथुरा के छाता से विधायक बने हैं।
बेबी रानी मौर्य ने कैबिनेट मंत्री पद की ली शपथ
बेबी रानी मौर्य ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। 1990 से राजनीतिक पारी की शुरुआत की।
स्वतंत्र देव सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली
स्वतंत्र देव सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। ये कुर्मी समुदाय से आते हैं।
सूर्य प्रताप शाही ने शपथ ली
सूर्य प्रताप शाही ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।
सुरेश खन्ना ने भी शपथ ली
सुरेश खन्ना ने मंत्री पद की शपथ ली।
ब्रजेश पाठक ने भी ली शपथ
ब्रजेश पाठक ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
केशव प्रसाद मौर्य ने डिप्टी सीएम पद की ली शपथ
केशव प्रसाद मौर्य ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे पीएम मोदी
शपथ ग्रहण स्थल पर पहुंचे अमित शाह, जेपी नड्डा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे, जहां यूपी के मनोनीत सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे।
केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बनेंगे डिप्टी सीएम!
सूत्रों के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम बन सकते हैं।
योगी आदित्यनाथ इकाना क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे
अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी समेत कई नामचीन हस्तियां आमंत्रित
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और कंगना रनौत सहित बॉलीवुड के शीर्ष सितारों को आमंत्रित किया है। बीजेपी ने आज मेगा इवेंट के लिए मुकेश अंबानी और गौतम अडानी सहित कई बीजेपी मुख्यमंत्रियों और उद्योगपतियों को भी निमंत्रण भेजा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचे
योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आज लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण में शामिल होने लखनऊ पहुंचे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के मनोनीत सीएम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने लखनऊ पहुंचे।
योगी आदित्यनाथ के पैतृक घर उत्तराखंड में जश्न का माहौल, लोग खुशी में नाच-गा रहे हैं
योगी के शपथग्रहण देखने उमड़ी भीड़
Yogi Swearing-in Live : नीतीश लखनऊ पहुंचे
योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार लखनऊ पहुंचे।
इकाना स्टेडियम में पहुंचने लगे BJP कार्यकर्ता
इन्हें मिल सकता है राज्यमंत्री का दर्जा
महेश द्विवेदी, अपर्णा यादव, राजीव सिंह, अमित अग्रवाल, संजय शर्मा, रविंद्र जायसवाल, दिनेश खटीक, सुरेश पासी, फतेह बहादुर सिंह, अतुल गर्ग, रामरतन कुशवाहा, राजेश्वर सिंह।
इन्हें मिल सकता है राज्यमंत्री का स्वतंत्र प्रभार
अरविंद कुमार शर्मा, अदिति सिंह, तेजपाल नागर, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, राजेश चौधरी, योगेश धामा, जीएस धर्मेश, अजित पाल त्यागी, ब्रजेश सिंह, संदीप सिंह, जय प्रकाश निषाद, सतीश चंद शर्मा, जय कुमार सिंह
ये बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री
सूत्रों का कहना है कि असीम अरुण, ब्रजेश पाठक, महेंद्र सिंह, सतीश महाना, बेबी रानी मौर्य, धर्मपाल सिंह, जितिन प्रसाद, श्रीकांत वर्मा, दयाशंकर सिंह, सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंदगोपाल नंदी, सूर्य प्रताप शाही, राम नरेश अग्निहोत्री, आशुतोष टंडन, मोहसिन रजा, अनिल राजभर, पंकज सिंह, रमापति शास्त्री, स्वतंत्र देव सिंह, अंजुला माहौर, प्रतिभा शुक्ला, धर्मपाल लोधी, भूपेंद्र चौधरी, संजय निषाद, आशीष पटेल, गुलाबो देवी को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।
वाराणसी में कार्यकर्ताओं ने की पूजा
वाराणसी से मिली खबर के मुताबिक योगी आदित्यनाथ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने से पहले वाराणसी में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना कर सरकार के लिए आशीर्वाद मांगा। शपथ ग्रहण समारोह में लखनऊ रवाना होने पूर्व काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने वाराणसी के परेड कोठी स्थित महावीर मंदिर में पूजा अर्चना कर योगी सरकार के लिए आशीर्वाद मांगा। नमामि गंगे के पदाधिकारियों ने काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ मां गंगा का दूध से अभिषेक कर आरती उतारी। नमामि गंगे के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया , ‘हमने मां गंगा की आरती कर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के उत्तम भविष्य के लिए प्रार्थना की।’
70 हजार कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शपथ ग्रहण
प्रदेश भाजपा महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत देश भर के गणमान्य मेहमानों के अलावा 70 हजार कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में मंदिरों में लोक कल्याण की कामना के साथ हवन पूजन करके कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह के लिए निकले हैं। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण का यह आयोजन राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।जिलों से मिल रही खबरों के अनुसार शपथ ग्रहण से पहले शुक्रवार की सुबह आठ से नौ बजे के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य भर के मंदिरों में जाकर लोक कल्याण के लिए पूजा अर्चना की। भाजपा के सांगठनिक 27 हजार शक्ति केंद्रों के स्तर पर कार्यकर्ताओं को पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी थी।
गोरखपुर मंदिर के प्रधान पुजारी ने की विशेष पूजा
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा-यूपी और उत्तराखंड ऐसा पहली बार हुआ है
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। यूपी और उत्तराखंड में पहली बार सरकारें दोहराई गई हैं।
ये विधायक मंत्री बनेंगे
ब्रजेश पाठक, जयबीर सिंह, गिरीश यादव, जेपीएस राठौर, भूपेंद्र चौधरीष संजीव गौड़, सूर्य प्रताप शाही, धर्मवीर प्रजापति, विजय लक्ष्मी गौतम, प्रमिला पांडेय, जितिन प्रसाद, सीएम आवास पहुंच चुके हैं। जो मंत्री पद की शपथ लेंगे, उन्हें फोन करके बुलाया जा रहा है।
यूपी में तीन डिप्टी सीएम होंगे, इन्हें मिल सकता है मौका
यूपी में तीन डिप्टी सीएम होंगे, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, बेबी रानी मौर्य डिप्टी सीएम हो सकते हैं। अरविंद कुमार शर्मा को भी शपथ के लिए फोन आया है। असीम अरुण, स्वतंत्र देव मंत्री बन सकते हैं।
वाराणसी से लखनऊ पहुंचेंगे 2000 पदाधिकारी
वाराणसी के भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि वाराणसी के लगभग 2000 से अधिक पदाधिकारी लखनऊ में योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके लिए बसों और चार पहिया वाहनों से कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हो गये हैं। समारोह में प्रदेश भर के सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रमुख नेताओं, लेखक, साहित्यकार, चिकित्सक,अभियंता और धार्मिक मठ-मंदिरों के साधु-संतों को भी आमंत्रित किया जाएगा। देश भर के प्रमुख साधु संतों को भी आमंत्रित किया गया है।
युवा चेहरों को मिल सकता है मौका
यूपी की जीत से नई विचारधारा का प्रचंड उदय -मनोज तिवारी
शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए भाजपा सांसद मनोज तिवारी लखनऊ पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि 'उत्तर प्रदेश की विजय देश में एक नई विचारधारा का प्रचंड उदय है।'
51 मंत्री ले सकते हैं शपथ, 3 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं-सूत्र
सूत्रों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ के साथ आज 51 मंत्री ले सकते हैं शपथ, 3 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।
लखनऊ पहुंचने लगे मेहमान
योगी के शपथ ग्रहण समारोह को भाजपा भव्य बना रही है। समारोह के लिए मेहमानों का मेला लगना शुरू हो गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी मंच पर नजर आएंगे। लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि बीते पांच सालों में जितना विकास हुआ है, इस बार उससे ज्यादा होगा।
बैनर-पोस्टर से पटा लखनऊ
लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लखनऊ के हर बड़े चौराहे पर बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टरों से संकेत भी मिलता है कि योगी सरकार 2.0 में क्या प्राथमिकता रहने वाली है। शपथ ग्रहण समारोह दिखाने के लिए कई जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।
मंत्रिमंडल में होंगे पुराने और नए चेहरे- सुरेश खन्ना
यूपी की जनता की बिना थके सेवा करूंगा-योगी आदित्यनाथ
आदित्यनाथ ने भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘आज पार्टी ने मुझे फिर से जिम्मेदारी दी है। मैं फिर से वचन देता हूं कि हम बिना डिगे, बिना थके, बिना रुके प्रधानमंत्री के विजन (दृष्टिकोण) के अनुरूप उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता को जनार्दन (भगवान) मानकर उनकी सेवा के लिए पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ समर्पित भाव से काम करेंगे। हमारा पूरा विधायक दल इस अभियान का साक्षी बने और एक टीम के साथ तौर पर काम करता दिखे।" उन्होंने कहा, ‘‘हम शासन में आते हैं तो मालिक बनने की भूल कभी ना करें। हम सेवक बनकर काम करें। हमारी भूमिका व्यवस्था के संरक्षक के रूप में है। पार्टी की जो व्यवस्था होगी उसके तहत हम पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे।"
योगी को चुना गया विधायक दल का नेता
योगी आदित्यनाथ को बृहस्पतिवार को एक बार फिर सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायक दल का नेता चुन लिया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया है। आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा द्वारा केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर भेजे गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सह पर्यवेक्षक व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया।
चुनाव में 255 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है
यूपी विधानसभा की 403 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे गत 10 मार्च को आए। इस चुनाव में भाजपा 255 सीटों पर विजयी हुई है। जबकि उसके सहयोगियों अपना दल (एस) को 12 सीटों एवं निषाद पार्टी छह सीटों पर जीत दर्ज हुई। इस तरह भाजपा गठबंधन को 273 सीटें मिली हैं। वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी को चुनाव में 111 सीटें मिली हैं। बसपा को 1 और कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली है।

