LIVE

Presidential Election 2022 Updates: राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूरा हुआ मतदान, जानिए कब होगी मतगणना

Presidential Election 2022, Rashtrapati Chunav 2022 Voting News Updates:देश के नए राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज करीब 4,800 निर्वाचित सांसद एवं विधायक मतदान किया। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की स्थिति विपक्ष के यशवंत सिन्हा की तुलना में स्पष्ट रूप से मजबूत है और उनके पक्ष में 60 प्रतिशत से अधिक मत पड़ने की संभावना है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 18, 2022, 17:49 IST
Follow on Google News
Presidential Election 2022 Updates: राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूरा हुआ मतदान, जानिए कब होगी मतगणना

 Presidential Election 2022, Rashtrapati Chunav 2022 Voting Updates: राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। बीजू जनता दल (बीजद), वाईएसआर कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक), जनता दल (सेक्लुयर), तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी), शिरोमणि अकाली दल (शिअद), शिवसेना और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जैसे क्षेत्रीय दलों के समर्थन के साथ राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार मुर्मू की वोट हिस्सेदारी करीब दो-तिहाई पहुंच सकती है और वह इस शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला बन सकती हैं। एनडीए की उम्मीदवार के पास अब कुल 10,86,431 मतों में से 6.67 लाख से अधिक वोट हैं। मुर्मू की वोट हिस्सेदारी 61 प्रतिशत से ज्यादा हो सकती है, जिसके नामांकन पत्र दाखिल करने के समय करीब 50 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया जा रहा था।  

JUL 18, 2022 17:39 IST

21 जुलाई को होगी मतगणना

मतों की गिनती संसद भवन में होती है। मतगणना 21 जुलाई को होगी। जम्मू कश्मीर में विधानसभा नहीं होने की वजह से इस बार सांसदों के मतों का मूल्य 708 से घटकर 700 हो गया है।
 

JUL 18, 2022 17:25 IST

राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में मतदान समाप्त

भारत के राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में मतदान संसद में समाप्त हो गया है। मतदान 10 बजे आरंभ हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मतदान किया।  राष्ट्रपति का चुनाव निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और केंद्र शासित प्रदेश सहित सभी राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं। कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायक मतदान करने के पात्र हैं।
 

JUL 18, 2022 17:02 IST

पीपीई किट पहनकर वोट देने पहुंचे पनीरसेल्वम

तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम ओ पनीरसेल्वम ने पीपीई किट में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला क्योंकि वह COVID-19 से पीड़ित हैं।
JUL 18, 2022 16:49 IST

यूपी बीजेपी विधायक ने केरल में दिया वोट

उत्तर प्रदेश से भाजपा के एक विधायक ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए यहां मतदान किया और इस तरह राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए केरल से एकमात्र वोट पड़ने की संभावना है जहां भाजपा या उसके सहयोगी दलों का एक भी विधायक नहीं है।उत्तरी पलक्कड जिले के एक अस्पताल में आयुर्वेदिक उपचार करा रहे सेवापुरी से भाजपा विधायक नील रतन सिंह पटेल ने तिरुवनंतपुरम पहुंचकर राज्य विधानसभा परिसर में बनाये गये मतदान केंद्र में मताधिकार का इस्तेमाल किया।

JUL 18, 2022 16:28 IST

ममता ने भी दिया वोट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालने कोलकाता में राज्य विधानसभा पहुंचीं। इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव से दो दिन पहले शनिवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘आदिवासी विरोधी’ करार देते हुए जगह-जगह पोस्टर लगाए थे

JUL 18, 2022 16:10 IST

सोनिया औऱ राहुल ने भी डाला वोट

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला। उनसे पहले  कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, शशि थरूर ने संसद पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

JUL 18, 2022 15:33 IST

घायल अवस्था में वोट डालने पहुंचे बीजेपी विधायक

राष्ट्रपति चुनाव के लिए बिहार विधानसभा में वोटिंग जारी है। बीजेपी से सीतामढ़ी के विधायक मिथिलेश कुमार स्ट्रेचर पर लेटकर विधानसभा में वोट डालने पहुंचे। खुद को बीजेपी का जमीनी कार्यकर्ता बताते हुए मिथिलेश कुमार ने कहा कि देश के लिए लाखों जवानों ने आहुति दी है ऐसे में उनका एक्सीडेंट मायने नहीं रखता है।
JUL 18, 2022 15:17 IST

गौतम गंभीर और हरभजन सिंह ने भी डाला वोट

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ने भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।
JUL 18, 2022 14:50 IST

असम से द्रौपदी मु्र्मू को मिलेगा जबरदस्त समर्थन

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट किया है। हमें उम्मीद है कि एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को हमारे राज्य से सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे।

JUL 18, 2022 14:46 IST

बीजेपी और सुभासपा में दिखी गर्मजोशी

राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के दौरान सोमवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और समाजवादी पार्टी (सपा) के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बीच विधानसभा में काफी ‘गर्मजोशी’ दिखी ।मतदान करने जाने से पहले दोनों नेताओं ने मीडियाकर्मियों को मुस्कुराते हुए देखा। राजभर ने कहा, "द्रौपदी मुर्मू जी राष्ट्रपति चुनाव जीतने जा रही हैं, दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर गुजरता है। वह भारी बहुमत से जीतने जा रही हैं। सभी जनप्रतिनिधियों ने फैसला किया है कि वे एक आदिवासी बहन को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर देखना चाहते हैं।''

उन्होंने कहा,"सभी मतदाताओं को धन्यवाद, जिन्होंने अंतरात्मा की आवाज सुनी है, और द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है या उन्हें वोट देंगे। उन्हें सभी दलों का समर्थन है।"सुभासपा अध्यक्ष के साथ गाजीपुर के जखनियां से पार्टी विधायक बेदी भी मौजूद थे। राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार को अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की थी, जो भाजपा विरोधी विपक्षी गठबंधन में दरार का संकेत है, क्योंकि विपक्ष प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहा है।सुभासपा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन का हिस्सा है।

राजभर ने शुक्रवार को कहा था कि उनकी पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति चुनाव में राजग की उम्मीदवार मुर्मू तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर उनका (मुर्मू का) समर्थन करने का फैसला किया है।सुभासपा प्रमुख ने स्पष्ट किया था कि सपा के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन बरकरार है और वह गठबंधन से अलग नहीं हो रहे हैं।राजभर ने कहा था, "मैं अभी भी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में हूं। राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर रही है।"उत्तर प्रदेश विधानसभा में सुभासपा के छह विधायक हैं, जिनमें राजभर भी शामिल हैं।उल्लेखनीय है कि 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सुभासपा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ थी और राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद सत्ता में शामिल भी हुई थी लेकिन बाद में पार्टी (सुभासपा) सरकार से अलग हो गयी थी।

JUL 18, 2022 14:30 IST

कांग्रेस पर एआईयूडीएफ का आरोप

करीमुद्दीन बरभुइया, एआईयूडीएफ विधायक ने कहा कि रविवार को असम विधानसभा में कांग्रेस की बैठक थी उसमें केवल 2-3 विधायक ही शामिल हुए थे। केवल जिला अध्यक्ष मौजूद थे। विधानसभा में बैठक की क्या आवश्यकता थी? स्पष्ट करें कि कांग्रेस क्रॉस वोटिंग कर रही है, यह 20+ हो सकती है। आप परिणाम के दिन संख्या देख सकते हैं। 

JUL 18, 2022 14:26 IST

इन दिग्गजों ने मताधिकार का किया इस्तेमाल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू, कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला और समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन ने दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

कांग्रेस के पी चिदंबरम, नेकां के फारूक अब्दुल्ला, शिअद के सिमरनजीत सिंह मान और आप के राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, हरदीप सिंह पुरी, समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव और राकांपा प्रमुख शरद पवार ने दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

JUL 18, 2022 14:17 IST

कांग्रेस विधायक ने एनडीए कैंडिडेट को दिया वोट

ओडिशा से कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकीम ने कहा कि वो कांग्रेस विधायक हूं लेकिन उन्होंने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। यह मेरा निजी फैसला है क्योंकि मैंने अपने दिल की सुनी है जिसने मुझे धरती के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया और इसलिए उन्हें वोट दिया।
JUL 18, 2022 14:13 IST

कांग्रेस विधायक ने एनडीए कैंडिडेट को दिया वोट

ओडिशा से कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकीम ने कहा कि वो कांग्रेस विधायक हूं लेकिन उन्होंने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। यह मेरा निजी फैसला है क्योंकि मैंने अपने दिल की सुनी है जिसने मुझे धरती के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया और इसलिए उन्हें वोट दिया।

JUL 18, 2022 14:12 IST

एनसीपी विधायक ने की क्रॉस वोटिंग

एनसीपी विधायक कांधल एस जडेजा का कहना है कि उन्होंने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है।गुजरात एनसीपी के इकलौते विधायक कांधल जाडेजा ने NDA उम्मीदवार वोट किया,कांधल जाडेजा ने टाइम्स नाउ ने भारत से कहा, मैंने कोई क्रॉस वोटिंग नहीं की है, मैंने बीजेपी उम्मीदवार को वोट किया है,पोरबंदर के कुतियाना सीट से जाडेजा NCP विधायक हैं और बाहुबली छबि के लिए जाने जाते हैं। राज्यसभा चुनाव में BJP उम्मीदवार को वोट किया था
JUL 18, 2022 13:56 IST

यशवंत सिन्हा को नहीं करेंगे समर्थन- शिवपाल सिंह यादव

पीएसपी के शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेताजी (सपा के मुलायम एस यादव) को आईएसआई एजेंट कहने वाले (विपक्षी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा) हम उनका कभी समर्थन नहीं कर सकते। सपा के कट्टर नेता, नेताजी के सिद्धांतों का पालन करने वाले ऐसे आरोप लगाने वाले उम्मीदवार का कभी समर्थन नहीं करेंगे।

JUL 18, 2022 13:22 IST

राष्ट्रपति चुनाव के लिए तेलंगाना विधानसभा में मतदान जारी

राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार को यहां तेलंगाना विधानसभा में मतदान जारी है।सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के विधायक यहां बंजारा हिल्स में पार्टी मुख्यालय में एकत्रित हुए और पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तथा प्रदेश सरकार में मंत्री केटी रामाराव के नेतृत्व में विधानसभा परिसर पहुंचे।टीआरएस के सूत्रों ने बताया कि विधायकों के विधानसभा पहुंचने से पहले पार्टी मुख्यालय में मतदान के लिए अभ्यास किया गया।टीआरएस राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रही है।विधानसभा में टीआरएस के 103, एआईएमआईएम के सात, कांग्रेस के छह और भाजपा के तीन विधायक हैं।टीआरएस के लोकसभा में नौ और राज्यसभा में सात सदस्य हैं।

JUL 18, 2022 12:43 IST

द्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए ओडिशा में पूजा अर्चना

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत की कामना करते हुए रविवार को ओडिशा में विभिन्न पूजा स्थलों पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा आदिवासी समुदायों के लोगों ने मिट्टी के दीये जलाए और यज्ञ का आयोजन किया।राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज यानी 18 जुलाई को सुबह 10 बजे विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान शुरू हुआ था।संथाल समुदाय के सदस्यों ने मयूरभंज में मारंगबुरु, ऐरा और जहेरायो देवताओं की पूजा की। राज्य के मयूरभंज जिले से आने वाली मुर्मू भी इसी समुदाय से नाता रखती हैं।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने मंत्रों का जाप किया और भगवान जगन्नाथ की पूजा की और ‘‘ओडिशा की बेटी’’ के लिए उनका आशीर्वाद मांगा।मुर्मू का मुकाबला विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है।मयूरभंज जिले के स्थानीय पुजारी बबलू मुर्मू ने कहा, ‘‘ मुर्मू की जीत के लिए हजारों लोगों ने पूजा की।’’भाजपा की सभी जिला इकाइयों में मुर्मू की जीत के लिए यज्ञ किए गए।जगतसिंहपुर और बरगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मंदिरों में पूजा की।

JUL 18, 2022 12:17 IST

करीब 350 सांसदों ने डाले वोट

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान के शुरुआती डेढ़ घंटे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत 350 संसद सदस्यों ने मत डाला। राज्यों में दिग्गज अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

JUL 18, 2022 12:06 IST

हमें चाहिए ऐसा राष्ट्रपति- तेजस्वी यादव

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि  इस देश में अराजकता की स्थिति है। लोकतंत्र के लिए खतरा है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग बड़े पैमाने पर हो रहा है। हम ऐसा राष्ट्रपति चाहते हैं जो इस पर गौर करे। हमारे पीएम युवाओं या किसानों के मुद्दों पर चर्चा तक नहीं करते हैं।

JUL 18, 2022 11:25 IST

यशवंत सिन्हा को दूंगा वोट- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख और विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि वो यशवंत सिन्हा के पक्ष में वोट करेंगे। देश में कोई ऐसा होना चाहिए जो सरकार को समय-समय पर अर्थव्यवस्था की स्थिति बता सके। श्रीलंका का हाल देखिए। इसलिए अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो समय-समय पर यह कह सके। 

JUL 18, 2022 11:24 IST

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने डाला वोट

ह्वील चेयर पर बैठकर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह संसद भवन पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
JUL 18, 2022 11:15 IST

सीएम शिवराज सिंह का खास बयान

वोट डालने के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आदिवासी समुदाय की हमारी बहन अब राष्ट्रपति बनेंगी। मप्र के विधायक उन्हें वोट दे रहे हैं। मैं सभी से पार्टियों की सीमाओं से ऊपर उठकर अपने विवेक के आधार पर मतदान करने और द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने में योगदान देने की अपील करना चाहता हूं।हमारे विधायक राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाल रहे हैं। खुशी की बात है कि पहली बार कोई आदिवासी बेटी राष्ट्रपति बनेगी। उनके लिए न सिर्फ मतदाता-विधायक-बल्कि आम जनता उत्साहित है।

JUL 18, 2022 10:43 IST

चुनाव तय करेगा लोकतंत्र बचेगा या नहीं- यशवंत सिन्हा

राष्ट्रपति के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि उन्होंने पूरे देश का भ्रमण किया है और अपना संदेश दिया है कि यह चुनाव इतना महत्वपूर्ण क्यों है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करना चाहता हूं - कृपया अपने भीतर की सुनें और वोट करें।मुझे खुशी है कि आप मेरे नामांकन के बारे में बात करने के लिए आज यहां हैं। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह तय करेगा कि इस देश में लोकतंत्र बचेगा या नहीं।जीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि फर्क तो पड़ेगा।लेकिन जब उनसे खुद की जीत के बारे में सवाल किया गया तो उसका जवाब देने से बचते रहे।

JUL 18, 2022 10:35 IST

इन दिग्गजों ने डाले वोट

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मताधिकार का इस्तेमाल किया
सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में वोट डाला।
चेन्नई में सीएम एम के स्टालिन ने मत दिया।
सीएम नवीन पटनायक ने ओडिशा विधानसभा में डाला वोट
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद भवन में डाला मत
बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संसद भवन में मताधिकार का इस्तेमाल किया।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में अपने मत का इस्तेमाल किया।
आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी ने वोट डाला

JUL 18, 2022 10:18 IST

संसद भवन में पीएम मोदी ने डाला वोट

पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में अपने मत का इस्तेमाल किया
JUL 18, 2022 10:15 IST

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान का प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान होना है। मतदान से पहले दार्जिलिंग से बीजेपी विधायक ने कहा कि चुनाव तो महज औपचारिकता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद भवन में अपने मत का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही राज्यों की विधानसभाओं में दिग्गजों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ तो चेन्नई में स्टालिन ने अपने मत का इस्तेमाल किया। 

JUL 18, 2022 09:51 IST

राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी खास बातें

  • देश के राष्ट्रपति को सीधे जनता नहीं चुनती है।
  • लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य और इसके साथ सभी विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य होते हैं। 
  • राज्य विधान परिषद,  लोकसभा और राज्यसभा के मनोनीत सदस्य इस चुनाव का हिस्सा नहीं होते।
  • इस चुनाव में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर  का इस्तेमाल किया जाता है। बैलेट पेपर पर राष्ट्रपति चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों के नाम होते हैं। निर्वाचित सांसद और विधायक पसंदीदा कैंडिडेट के नाम के आगे 1 और फिर दूसरे पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के आगे 2 और यह क्रम जारी रखते हुए नंबर लिखते हैं। इसे प्रेफरेंशल वोटिंग के नाम से जाना जाता है। 
  • सांसदों को हरे रंग का मतपत्र दिया जाता है, जबकि विधायक गुलाबी रंग के मतपत्र का इस्तेंमाल करते हैं। 
  • मतदान केंद्र पर एक ही रंग की स्याही और पेन होता है जिसके जरिए सांसद और विधायक अपने मत का इस्तेमाल करते हैं। यानी कि कोई भी सांसद या विधायक दूसरे पेन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। 
  • देश के सबसे बड़े सूबों में से एक यूपी में सांसदों और विधायकों के मतों का मूल्य ज्यादा है। 
  • बिहार में  242 विधायकों के अलावा केवल 40 एलएस सांसद और 16 आरएस सांसद अपना वोट डालेंगे क्योंकि अनंत सिंह को हाल ही में अयोग्य घोषित किया गया था।
  • यहां तक कि नीतीश अपना वोट नहीं डाल सकते: यहां तक कि सीएम नीतीश भी अपना वोट नहीं डालेंगे क्योंकि एमएलसी के वे हकदार नहीं हैं।
JUL 18, 2022 09:27 IST

126 विधायकों के समर्थन का अशोक गहलोत ने किया दावा

राजस्थान विधानसभा में सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक मतदान चलेगा। राजस्थान से एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में 73 विधायक सामने आए हैं। भाजपा के 70 और 3 आरएलपी के विधायकों ने दीया मुर्मू को समर्थन दिया है। भाजपा का दावा कुछ निर्दलीय व अन्य दलों के विधायक भी आत्मा की आवाज पर मुर्मू को वोट और समर्थन  देंगे।वही कांग्रेस व समर्थित विधायकों की संख्या 126 , बीजेपी से निष्कासित विधायक शोभा रानी कुशवाहा का वोट भी यशवंत सिन्हा के खाते में जाने की संभावना, राज्य सभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग जिसके चलते भाजपा ने पार्टी से बाहर निकाला था। वही 25 सांसद में से 24 भाजपा के है, एक आरएलपी का है, वही 10 राज्यसभा  सांसद जिसमे 4 बीजेपी के है, 6 कॉन्ग्रेस  के हैं। सीएम अशोक गहलोत का दावा है कि उन्हे है 126 विधायको का समर्थन हासिल है। बीजेपी के 71  विधायक, कॉन्ग्रेस के विधायक 108, शेष बीटीपी, बीएसपी, सीपीआईएएम,  निर्दलीय विधायक हैं।

JUL 18, 2022 09:25 IST

चुनाव तो सिर्फ औपचारिकता

दार्जिलिंग से भाजपा विधायक नीरज तमांग जिम्बा ने कहा कि यह (राष्ट्रपति चुनाव) महज एक औपचारिकता है। वह पहले ही जीत चुकी है। आंकड़े कहते हैं कि द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी। खुशी का मौका है। हर तरफ से समर्थन मिल रहा है। यह ऐतिहासिक है। 
JUL 18, 2022 09:24 IST

10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान

15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान होना है। मुकाबला एनडीए की उम्मीदवार और द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच है। अगर आंकड़ों की बात करें तो द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है, हालांकि नतीजों का औपचारिक ऐलान 21 जुलाई को होगा। मतदान से पहले विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने अंतरात्मा के आधार पर वोट देने की अपील की थी। बता दें कि राष्ट्रपति पद के चुनाव में कोई भी दल ह्विप जारी नहीं  करता है। इन सबके बीच यहां पर हम आपको चुनावी प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। राष्ट्रपति चुनाव बैलेट पेपर के जरिए होता है, खास बात यह है कि सांसद अपने मताधिकार का इस्तेमाल हरे बैलट पेपर के जरिए करते हैं जबकि विधायक गुलाबी बैलट पेपर का इस्तेमाल करते हैं।