Maharashtra Shiv Sena Crisis Updates: शिंदे कैंप ने गवर्नर और डिप्टी स्पीकर को 37 शिवसेना विधायकों के समर्थन की चिट्ठी भेजी
Maharashtra Shiv Sena Split News, Rebellion in Shiv Sena Eknath Shinde: महाराष्ट्र का सियासी संकट लगातार गहराता जा रहा है। 56 साल पहले बनाई बाल ठाकरे की पार्टी टूट के कगार पर है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायकों की बगावत के बाद सीएम उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री आवास छोड़ दिया है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बागी विधायक गुवाहाटी के होटल में मौजूद हैं।
Maharashtra Shiv Sena Split News Updates and Latest News: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट गहराता जा रहा है। उद्धव ठाकरे की सरकार पर संकट के बीच बागी खेमा लगातार मजबूत होता जा रहा है। शिंदे कैंप का दावा है कि एक और विधायक मंगेश कुलडलकर गुवाहाटी पहुंच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक शिवसेना के 6 और विधायक गुवाहाटी पहुंच गए हैं। इस बीच उद्धव ठाकरे सीएम आवास छोड़कर मातोश्री पहुंच गए हैं जहां बड़ी संख्या में शिवसैनिकों ने उनका स्वागत किया।
शिंदे कैंप ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर जवाब दिया है। शिंदे गुट का कहना है कि उनके लिए 'मातोश्री' का दरवाजा बंद किया गया। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं से मिलते थे लेकिन उनसे दूरी बनाए रखी। एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं के फाइलों को मंजूरी मिली जबकि विकास कार्यों के लिए उन्हें अनुदान नहीं मिला। यही नहीं, वे अयोध्या जाना चाहते थे लेकिन उन्हें विमान से उतार लिया गया।
जानिए मुंबई से लेकर असम तक के ताजा अपडेट:
महाराष्ट्र में बन रहे नए सियासी समीकरण, बन सकती हैं ये 4 संभावनाएं, समझें
महाराष्ट्र: शिवसेना में बगावत, मुश्किल में MVA सरकार, इन 29 विधायकों की भूमिका हुई अहम
शिंदे कैंप ने शिवसेना के 37 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी गवर्नर और डिप्टी स्पीकर को लिखी
शिंदे कैंप ने गवर्नर को चिट्ठी लिखी है। 37 शिवसेना विधायकों के हस्ताक्षर की चिट्ठी भेजी। विधानसभा स्पीकर को भी विधायकों के समर्थन की चिट्ठी भेजी। पत्र में शिवसेना के 37 विधायकों के हस्ताक्षर हैं और पत्र की एक प्रति डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और विधान परिषद के सचिव राजेंद्र भागवत को भेजी गई है। बागी शिवसेना विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष को शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में उनकी नियुक्ति की पुष्टि और पार्टी के मुख्य सचेतक के रूप में भरतशेत गोगावाले की नियुक्ति के संबंध में पत्र लिखा। एकनाथ शिंद ने कहा कि हम बालासाहेब के असली शिवसैनिक हैं।
12 विधायकों को सस्पेंड कर सकती है शिवसेना
सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे सस्पेंड हो सकते हैं। पार्टी 12 विधायकों को सस्पेंड कर सकती है। शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि हमने डिप्टी स्पीकर (महाराष्ट्र विधानसभा के) के समक्ष याचिका दायर की है और मांग की है कि 12 (विधायकों) की सदस्यता रद्द कर दी जानी चाहिए क्योंकि वे कल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। उधर शिवसेना विधायक कृषि मंत्री दादा भूसे, विधायक संजय राठौर और विधायक रवींद्र फाटक गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक यहां एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के 37 से ज्यादा विधायक मौजूद हैं।
बागी विधायकों ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा
बागी विधायकों ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा- उद्धव साहब, जब आप वर्षा बंगले से निकले तो मैंने गाड़ी पर भी फूल देखे। यह एक विदाई की तरह था। आगमन का स्वागत किया जाना चाहिए, प्रस्थान का नहीं। मैं उनमें से एक हूं, जो यह मानते हैं कि मेरे मुख्यमंत्री, मेरी पार्टी के मुखिया जिस दृष्टि से जा रहे हैं, वह एक दुखद घटना है। साहब, हमने आपसे कई मौकों पर फंड के बारे में बात की। हमें आपके कार्यालय से कई कॉल आएंगे। आज भी, आपको अपने कार्यालय में प्रत्येक विधायक के कम से कम 50 पत्र मिलेंगे। लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हमें कभी फंड नहीं मिला। यह आपकी प्रवृत्ति है, कोई कमी नहीं, कि आप ट्रांसफर और फंड के बारे में नहीं सुनना चाहते। हमें क्या बात करनी चाहिए? आप कहेंगे ट्रस्ट, संगठन बनाएं। हम कैसे बनाते हैं? हमने कोई अलग रास्ता नहीं चुना है। हम शिवसेना सुप्रीमो (बाल ठाकरे) के सच्चे सिपाही हैं। हम कांग्रेस और राकांपा से प्रताड़ना के कारण अलग हुए हैं। आप हमें 'गदर' नहीं कह सकते। हम 'गदर' नहीं हैं। हम शिवसेना सुप्रीमो के अनुयायी हैं जिन्होंने हमें अन्याय के खिलाफ विद्रोह करना सिखाया। आपके बारे में हमारी कोई बुरी राय नहीं थी। आपने कोरोना के दौरान बहुत अच्छा काम किया, हम आपके स्वास्थ्य के बारे में जानते हैं। उस समय हमने भी आपके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की थी। यह हमारा परिवार है, लेकिन किसी के खिलाफ गुस्सा जाहिर करने के लिए क्या हमें अपने घर में आग लगा देनी चाहिए? ऐसा क्यों करते हैं?
हम अंत तक उद्धव ठाकरे जी के साथ खड़े रहेंगे- डिप्टी सीएम अजीत पवार
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने कहा कि हम अंत तक उद्धव ठाकरे जी के साथ खड़े रहेंगे। हम मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर नजर रख रहे हैं। सरकार को बचाना तीनों दलों (एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना) की जिम्मेदारी है। संजय राउत ही जानते हैं कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया (शिवसेना एमवीए से बाहर निकलने पर विचार कर रही है)। उधर प्रतिपक्ष नेता देवेंद्र फड़नवीस दिल्ली रवाना।
महा विकास अघाड़ी सरकार जारी रहेगी और 5 साल पूरे करेगी- नाना पटोले
मुंबई में पार्टी की बैठक के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि अगर समय आता है तो हम बाहर से भी महा विकास अघाड़ी सरकार को समर्थन प्रदान कर सकते हैं। यह हमारी नियमित बैठक थी और शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर नहीं हुई। बीजेपी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है, भाजपा शिवसेना को विभाजित करने की कोशिश कर रही है। हम इस पर काम कर रहे हैं कि इसे कैसे सुलझाया जाए। महा विकास अघाड़ी सरकार जारी रहेगी और 5 साल पूरे करेगी। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
अठावले का दावा-महाराष्ट्र में BJP की सरकार बनेगी, फड़णवीस सीएम बनेंगे
महाराष्ट्र में जारी संकट पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बड़ा बयान दिया है। अठावले ने गुरुवार को कहा कि देवेंद्र फड़णवीस एक बार फिर मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उद्धव ठाकरे सरकार चलाने में समर्थ नहीं हैं। जल्द ही फड़णवीस के नेतृत्व में हम सरकार बनाएंगे। यह शिवसेना का कर्तव्य है कि वह अपने विधायकों को सुरक्षित रखे। उन्हें भाजपा को दोष नहीं देना चाहिए।
नितेश राणे का तंज
शिवसेना में हुई इस बगावत पर नितेश राणे ने तंज कसा है। राणे ने कहा है दूसरे पक्ष को उद्धव सेना कहा जाना चाहिए।
Surprised why r media friends still calling it Shinde Sena when ShivSena belongs to Hon Late Balasahebs Loyalist who r with Eknath Shindeji so it’s the real “SHIVSENA”
— nitesh rane (@NiteshNRane) June 23, 2022
while the other side shud ideally be called Uddhav Sena!
सूरत से शिवसेना के 3 और विधायक गुवाहाटी जाएंगे
सूत्रों का कहना है कि शिवसेना के तीन और विधायक सूरत से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे। इन तीन विधायकों के नाम हैं संजय राठौड़, दादाजी भउसे और रविंद्र फाटक।
सभी दलों को अपना रास्ता चुनने का अधिकार है-भुजबल
एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा है कि संजय राउत ने जो बात कही है, यदि वह सही है तो शिवसेना को एनसीपी चीफ शरद पवार के पास जाना चाहिए और उनसे बात करनी चाहिए। किसी ने उन्हें रोका नहीं है। सभी पार्टियों का अपना रास्ता चुनने का अधिकार है। बता दें कि राउत ने कहा है कि अगर शिवसेना के बागी विधायक चाहते हैं कि पार्टी एमवीए से अलग हो जाए तो वह गठबंधन तोड़ सकते हैं। राउत का यह बयान कांग्रेस एवं एनसीपी दोनों को नागवार गुजरा है।
6 और विधायक पहुंच रहे गुवाहाटी
शिवसेना से विधायकों का टूटना जारी है। सूत्रों का कहना है कि छह और विधायक गुवाहाटी पहुंचने वाले हैं। इनमें दो निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं। इसके साथ ही शिंदे कैंप में विधायकों की संख्या बढ़कर 42 पहुंच गई है। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार बचेगी या गिरेगी, इस पर संशय बरकरार है। हालांकि, एमवीए में शामिद दोनों दलों कांग्रेस एवं एनसीपी ने उद्धव सरकार को अपना समर्थन जारी रखने की बात कही है। इस समय मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की अहम बैठक चल रही है जिसमें शरद पवार भी शामिल हैं।
ये भाजपा का खेल है-खड़गे
राज्य सभा में प्रतिपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि बीजेपी महाराष्ट्र में सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। शिवसेना के विधायकों को वो पहले सूरत लेकर गए, सूरत में किसकी सरकार है आप जानते हैं। फिर उसके बाद गुहवाटी लेके गए। ये बीजेपी का खेल है।
'सरकार बचाने की पूरी कोशिश करेंगे'
NCP की बैठक से पहले जयंत पाटिल ने मुंबई में कहा कि हम अंत तक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। हम इस सरकार को बचाने की पूरी कोशिश करेंगे। संजय राउत के बयान पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। राउत ने कहा है कि बागी विधायक अगर चाहते हैं तो शिवसेना एमवीए गठबंधन से बाहर आ जाएगी लेकिन इसके लिए उन्हें मुंबई आना होगा। बागी विधायक चाहते हैं कि उद्धव ठाकरे पहले सीएम पद से इस्तीफा दें।
मुंबई में राकांपा विधायकों की बैठक
महाराष्ट्र संकट पर सियासी दल बैठक कर रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल पार्टी के विधायकों के साथ बैठक के लिए वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे हैं। इस बैठक में राकांपा प्रमुख शरद पवार भी शामिल होंगे। कांग्रेस नेता पटोले ने कहा है कि उनकी पार्टी फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है। उनकी पार्टी उद्धव ठाकरे के साथ खड़ा होगी।
Mumbai | NCP leader Praful Patel arrives at YB Chavan Centre for a meeting of party MLAs over the ongoing political developments in Maharashtra. Party chief Sharad Pawar will also attend the meeting. pic.twitter.com/gnNxdBoUmz
— ANI (@ANI) June 23, 2022
हम अंत तक उद्धव जी के साथ खड़े रहेंगे-जयंत पाटिल
NCP नेता जयंत पाटिल ने कहा है कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी महाराष्ट्र के विकास और कल्याण के लिए स्थापित सरकार है। हम अंत तक उद्धवजी ठाकरे के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। तो वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि हम BJP को सत्ता में आने से रोकने के लिए शिवसेना के साथ हैं। ये खेल ED की वजह से हो रहा है। कांग्रेस फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है। हम महा विकास अघाड़ी (MVA) के साथ हैं और रहेंगे, हमें सत्ता का कोई लालच नहीं है।
उद्धव पहले इस्तीफा दें, फिर बातचीत-शिंदे गुट
सूत्रों का कहना है कि शिंदे गुट चाहता है कि उद्धव पहले सीएम पद से इस्तीफा दें तभी बातचीत होगी। उन्हें केवल आश्वासन पर भरोसा नहीं है। शिंदे गुट चाहता है कि उद्धव गठबंधन से बाहर निकलें।
राउत के बयान पर MVA में हड़कंप, गठबंधन तोड़ने की बात कही
शिवसेना नेता संजय राउत के बयान के बाद महाविकास अघाड़ी में हड़कंप मच गया है। राउत ने कहा है कि बागी विधायक अगर कहेंगे तो वह एमवीए से गठबंधन तोड़कर अलग जाएंगे लेकिन इसके लिए बागी विधायकों को मुंबई आना होगा। राउत ने भाजपा पर शिवसेना के विधायकों को अगवा करने का आरोप लगाया है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस और एनसीपी के विधायकों को लगता है कि कि यह सब कुछ शिवसेना आलाकमान के इशारे पर हो रहा है। इस बात को उन्होंने अपने पार्टी हाई कमान के सामने रखा है।
असम सरकार पर भड़के कांग्रेस नेता गोगोई
असम सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, 'हमें जब केंद्र सरकार से मानवीय मदद की ज़रूरत थी तब उनमें सिर्फ सत्ता की भूख और लालच दिखाई दी। असम के मुख्यमंत्री कहते हैं कि बाहर से जब लोग आएंगे, होटल में रुकेंगे तो राजस्व बढ़ेगा जिससे हम बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद कर पाएंगे। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या उनके इतने बुरे दिन आ गए हैं कि वह होटलों के भाड़े से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करेगी? क्या आपने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से राहत राशि की मांग की? अगर राज्य की अर्थव्यवस्था इतनी खराब है तो क्या आपने उनसे मदद मांगी?'
संजय राउत का बड़ा दावा- 21 विधायकों ने किया है हमसे संपर्क
उद्धव ठाकरे बहुत जल्द वर्षा बंगले में वापस आएंगे। गुवाहाटी में 21 विधायकों ने हमसे संपर्क किया है और जब वे मुंबई लौटेंगे, तो वे हमारे साथ आएंगे: शिवसेना नेता संजय राउत
शिंदे समर्थक विधायक बोले- शिंदे साहब तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं
फडणवीस के घर बीजेपी की बैठक
एकनाथ शिंदे के समर्थन में शिवसेना के विधायकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच भाजपा 'वेट एंड वॉच' वाली स्थिति में है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के घर पर हलचल बढ़ गई है। मुंबई में उनके आवास पर बीजेपी नेताओं की बड़ी बैठक चल रही है।
विधायक की चिट्टी में कई बातों का है जिक्र
एकनाथ शिंदे ने एक विधायक की जो चिट्ठी ट्वीट की है उसमें लिखा है- कि पिछले ढाई साल से उद्धव ठाकरे के घर के दरवाजे हमारे लिए नहीं खुले। हम उद्धव से मिलकर अपनी बात कहना चाहते थे। हमें क्यों कुछ कहने का मौका नहीं मिला।
विधायक शिरसाट ने कही भावात्मक बातें
विधायक संजय शिरसाट ने उद्धव को लिखी चिट्ठी में कहा, ' हम इस बंगले में घुसने के लिए आपके करीबी लोगों से मन्नत करनी पड़ती थी। जो आपके आसपास लोग हैं, उन्होंने हमें राज्यसभा चुनाव से दूर रखा गया था। हमारे साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। अगर हमें कोई दिक्कतें थी तो हम सीएम से मिलना चाहते थे लेकिन हमें वर्षा निवास पर बुलाकर हमें कई घंटों तक सड़क पर खड़ा किया जाता था। हमारे फोन का जवाब भी नहीं मिलता था।'
विधायक शिरसाट ने लिखा ठाकरे को ओपन लेटर
शरद पवार के घर पर एनसीपी की बड़ी बैठक
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता पार्टी प्रमुख शरद पवार के आवास पर एक बैठक हो रही है जिसमें पार्टी के तमाम नेता और विधायक पहुंच रहे हैं। इस बैठक पर भी सबकी नजरे टिकी हुई हैं।
होटल के बाहर टीएमसी का धरना
टीएमसी की असम इकाई के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जहां शिवसेना के एकनाथ शिंदे सहित महाराष्ट्र के बागी विधायक ठहरे हुए हैं। यहां धरने की अगुवाई पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा कर रहे हैं। रैडिसन ब्लू होटल के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले रही है। एक कार्यकर्ता का कहना है, 'असम में लगभग 20 लाख लोग बाढ़ के कारण पीड़ित हैं। लेकिन सीएम महाराष्ट्र सरकार को गिराने में व्यस्त हैं'
महाराष्ट्र के कुल 42 विधायक गुवाहाटी में मौजूद
लगभग 20 विधायक हमारे संपर्क में हैं- संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा बयान- 'लगभग 20 विधायक हमारे संपर्क में हैं। राउत ने कहा- आज भी हमारी पार्टी मजबूत है और दबाव में लोग पार्टी छोड़कर चले गए। लाखों कार्यकर्ता शिवसेना के साथ खड़े हैं। राउत ने यह भी कहा कि बागी विधायक क्यों गए इस पर जल्द खुलासा किया जाएगा।
कुछ देर बाद होगी शिंदे गुट की बैठक
तो उद्धव ठाकरे के पास बचेंगे केवल 13 विधायक!
एकनाथ शिंदे गुट का दावा है कि 13 विधायक ही शिवसेना के साथ बचेंगे। बाकि सभी 42 शिवसेना विधायक देर-सबेर एकनाथ शिंदे खेमे में शामिल हो जाएंगे। महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने कमलनाथ को ऑब्जर्बर बनाया है। और इसी उठापटक के बीच कमलनाथ का मुंबई में बैठकों का दौर जारी है।
उद्धव अपने ही सैनिकों पर नहीं रख सके कंट्रोल
शिवसेना से बगावत करने वाले शिवसैनिक एकनाथ शिंदे का कैंप गुवाहाटी में बढ़ता जा रहा है। ऐसा लगता है जैसे उद्धव ठाकरे अपने सैनिकों पर कंट्रोल खो चुके हैं लगातार शिवसेना के बागियों के गुवाहाटी पहुंचने का सिलसिला जारी है। यानी नंबर गेम पूरी तरह से अब एकनाथ शिंदे के साथ है।
'शिवसेना संकट, राउत की बकवास नतीजा'
महाराष्ट्र में सियासी हलचल पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने संजय राउत पर निशाना साधा है। विजयवर्गीय ने कहा कि महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक संजय राउत की बकवास का नतीजा है।
तीन और बागी विधायक पहुंचे गुवाहाटी
शिंदे के समर्थकों ने की जमकर नारेबाजी, लगाए पोस्टर
महाराष्ट्र के सियासी महासमर में पोस्टर पॉलिटिक्स भी तेज हो गई है। ठाणे में एकनाथ शिंदे के समर्थकों ने उनके कई पोस्टर लगा दिए हैं। सियासी उलटफेर की चर्चाओं के बीच एकनाथ शिंदे के समर्थक सड़कों पर उतरे और शिंदे के पक्ष में जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। शिंदे के समर्थन वाले इस तरह के पोस्टर सिर्फ ठाणे में नहीं बल्कि महाराष्ट्र के कई जिलों में लगे हुए हैं। कई जगह पोस्टरों में शिंदे को समर्थन देने की बात कहते हुए उन्हें भावी सीएम बताया जा रहा है।
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सीएम उद्धव ठाकरे जब मुख्यमंत्री आवास छोड़कर अपने घर मातोश्री पहुंचे तो उनके समर्थकों ने फूलों की बौछार कर उनका स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। सीएम ठाकरे राज्य में राजनीतिक अस्थिरता के बीच कल रात अपने आधिकारिक आवास 'वर्षा बंगले' से अपने परिवार के साथ निकले।
Eknath Shinde: एकनाथ शिंदे का कुनबा लगातार बढ़ रहा है
विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे का वीडियो
संजय राउत बोले- इस्तीफा नहीं देंगे उद्धव
शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि पार्टी विधायकों के एक वर्ग द्वारा विद्रोह के बावजूद ठाकरे इस्तीफा नहीं देंगे और आवश्यकता होने पर सत्ताधारी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठबंधन विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगा। उन्होंने कहा कि राकांपा और कांग्रेस भी एमवीए का हिस्सा हैं।
कानून व्यवस्था की गई चौकस
शिवसेना समर्थकों की भावना को देखते हुए महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था चौकस कर दिया गया है। माहौल न बिगड़े इसके लिए मुंबई समेत महाराष्ट्र के सभी जिलों में पुलिस को अलर्ट किया गया और किसी भी हालात से निपटने के लिए कहा गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
Uddhav Thackeray: सरकारी आवास छोड़ मातोश्री शिफ्ट हुए उद्धव
महाराष्ट्र की बदलती सियासत के बीच अब मातोश्री से ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे काम करेंगे। बुधवार शाम को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपना सरकारी आवास छोड़ दिया है। उनका सामान अब मातोश्री शिफ्ट किया गया है। सरकारी आवास से निकलते वक्त सीएम ने वहां मौजूद लोगों को अभिवादन भी किया।
6 और विधायक पहुंचे शिंदे कैंप
महाराष्ट्र के सियासी संकट पर एक और बड़ी खबर ये है कि शिवसेना के और 6 MLA शिंदे कैंप में पहुंच गए हैं। सूत्र बता रहे हैं कि ये 6 विधायक आज गुवाहाटी पहुंच सकते हैं। इससे पहले बुधवार को 4 विधायक मुंबई से गुवाहाटी पहुंचे थे। एकनाथ शिंदे ने 46 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। बागी विधायकों ने एकनाथ शिंदे को नेता चुन लिया है जिसके बाद शिंदे ने राज्यपाल, डिप्टी स्पीकर को चिट्ठी भेजी है।

