Maharashtra Shiv Sena Crisis Updates: एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर बताया- हमने ऐसा कदम क्यों उठाया
Maharashtra Political Crisis Updates: महाराष्ट्र में टूट के कगार पर पहुंच चुकी शिवसेना का सियासी संकट गहराता जा रहा है। सीएम पद पर उद्धव की कुर्सी कब तक बचेगी यह सवाल हर किसी के मन में है। वहीं बागी नेता एकनाथ शिंदे और उनके समर्थक विधायक गुवाहाटी में डेरा जमाए हुए हैं। मामला अब कोर्ट की दहलीज तक पहुंचने वाला है।
Maharashtra Shiv Sena Split News, Political Crisis and Eknath Shinde: महाराष्ट्र का सियासी संकट फिलहाल खत्म होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। गुवाहाटी के होटल में जमे शिंदे कैंप का सबसे नया वीडियो आया है इस वीडियो में एकनाथ शिंदे होटल की लॉबी में अपने समर्थकों के साथ दिख रहे हैं। वहीं मुंबई में उद्धव ठाकरे लगातार शिवसैनिकों से संपर्क बनाए हुए हैं। इन सबके बीच एकनाथ शिंद की शुक्रवार की रात वडोदरा में देंवेंद्र फणनवीस से हुई मुलाकात के बाद बीजेपी की भी इस प्रकरण में एंट्री हो गई है।
एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर बताया- हमने ऐसा कदम क्यों उठाया
गुवाहाटी गए विधायकों की सुरक्षा नहीं हटाई गई- महाराष्ट्र गृह मंत्रालय
महाराष्ट्र के गृह मंत्री का कार्यालय ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस सतर्क है और किसी भी कानून और व्यवस्था के मुद्दे से निपटने के लिए तैयार है, जो (यदि हो तो) उत्पन्न होता है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू है। शांति भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति से कानून के अनुसार निपटा जाएगा। आज राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में व्यवधान की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। गुवाहाटी गए सभी विधायकों के कार्यालय, आवास पर पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की गई है। गुवाहाटी गए विधायकों की कभी भी सुरक्षा नहीं हटाई गई।
सीएम उद्धव ठाकरे ने 2.5 साल में हारने वाले शिवसेना विधायकों से बात नहीं की-बागी विधायक
एकनाथ शिंदे ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें बागी विधायक भरतशेत गोगावाले कह रहे हैं कि सीएम उद्धव ठाकरे ने 2.5 साल में उन शिवसेना विधायकों के साथ बैठक नहीं की, जो 2019 में विधानसभा चुनाव हार गए थे। इसके विपरीत, राज्य के डिप्टी सीएम ने 2019 के विधानसभा चुनाव हारने वाले एनसीपी उम्मीदवारों को फंड दिया।
दिल्ली पहुंचे शरद पवार, बोले- उद्धव ठाकरे को पूरा समर्थन है
एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि हमारी पार्टी का पूरा समर्थन सीएम उद्धव ठाकरे के साथ है। मैं राष्ट्रपति चुनाव के लिए कल यशवंत सिन्हा के नामांकन के लिए दिल्ली आया हूं।
विधायक नरेंद्र भोंडेकर का जन्मदिन मनाया गया गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में
ये लड़ाई सिर्फ राजनीति नहीं है। ये लड़ाई अब कानूनी भी है- अरविंद सावंत
शिवसेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ राजनीति नहीं है। ये लड़ाई अब कानूनी भी है। अब कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। जो बन पड़ेगा वो करेंगे। बागियों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी है, कई विधायक दलबदल कर असम जा चुके हैं। हमने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और अब तक 16 विधायकों को नोटिस दिया जा चुका है।
जो पार्टी में लौटना चाहते हैं, उनके लिए शिवसेना के दरवाजे खुले हैं-आदित्य ठाकरे
शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि जो लोग छोड़ना चाहते हैं और जो पार्टी में लौटना चाहते हैं, उनके लिए शिवसेना के दरवाजे खुले हैं। जो बागी विधायक देशद्रोही हैं, उन्हें पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा।
फडणवीस के घर चल रही बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक खत्म
उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका! कैबिनेट मंत्री उदय सावंत गुवाहाटी के लिए रवाना
नागपुर में शिंदे के खिलाफ प्रदर्शन
महाराष्ट्र के नागपुर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के साथ-साथ अन्य बागी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवसैनिकों ने बागी विधायकों के खिलाफ हाथों में पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की।
महाराष्ट्र के सियासी संकट पर पल-पल की अपडेट जानिए
शांताक्रूज में शिवसेना वर्कर्स से मिले आदित्य ठाकरे
शिंदे गुट के 15 विधायकों को केंद्र ने दी Y+ सुरक्षा
केंद्र सरकार ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को 'Y+' श्रेणी की सशस्त्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) सुरक्षा कवच प्रदान किया है। जिन विधायकों को यह सुरक्षा मिली है उनमें रमेश बोर्नारे, मंगेश कुदलकर, संजय शिरसत, लताबाई सोनवणे, प्रकाश सुर्वे, सदानंद सरनावंकर, योगेश दादा कदम, प्रताप सरनाइक, यामिनी जाधव, प्रदीप जायसवाल, संजय राठौड़, दादाजी भूसे, दिलीप लांडे, बालाजी कल्याणर, संदीपन शामिल हैं।
शिंदे की अपील
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने शनिवार देर शाम कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं को समझना चाहिए कि वह पार्टी को महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के चंगुल से बाहर निकालने के लिए संघर्ष रहे हैं। शिंदे ने यह अपील पार्टी अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा उनके नेतृत्व वाले बागी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने, उनके बैनरों को हटाने, कुछ जगहों पर पथराव करने और पुणे में एक विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के बाद की है।
मुश्किल में उद्धव सरकार
शिवसेना के अधिकांश विधायकों ने मंत्री एकनाथ शिंदे के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है और वर्तमान में गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं, जिसने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को संकट में डाल दिया है।
शिवसेना की बाइक रैली
संजय राउत ने फिर किया बागियों पर हमला
बागी विधायकों पर आरोप लगाते हुए संजय राउत ने कहा कि 'आपके दस बाप हैं। आपके बाप तो नागपुर और दिल्ली में हैं। बालासाहेब के नाम का इस्तेमाल न करें बागी... अपने बाप के नाम का इस्तेमाल करें। कितने दिन वहां बैठेंगे मुंबई में तो आना ही पड़ेगा हमने संयम रखा है। आप पार्टी छोड़कर गए हैं तो अपने बाप के नाम पर वोट मांगो हमारा तो एक ही बाप है आपको तो 100 बात है। आप 10 बार बाप बदल रहे हैं। राउत ने कहा कि यह बात बदलने का जो तरीका है वह हमारे पार्टी में नहीं चलेगा।'
NCP मुखिया पवार के घर बैठक
संजय राउत ने फिर दी बागियों को धमकी
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, 'लोग उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर भरोसा रखेंगे। कल उद्धव जी ने कहा कि जो लोग बाहर गए हैं वो शिवसेना नाम का इस्तेमाल ना करें और अपने बाप के नाम का इस्तेमाल करें और वोट मांगें। उन्हें जो करना है करने दो, मुंबई में तो आना पड़ेगा ना। वहां बैठकर हमें क्या सलाह दे रहे हैं? हज़ारों-लाखों शिवसैनिक हमारे एक इशारे का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हमने अभी भी संयम रखा है।'
विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा दिया गया नोटिस ग़ैरक़ानूनी- शिंदे कैंप
शिंदे कैंप ने कहा है कि विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा दिया गया नोटिस ग़ैरक़ानूनी है। शिंदे कैंप के मुताबिक, 'नोटिस में विधायकों को अपनी बात रखने के लिए सिर्फ़ 2 दिन का समय दिया गया, नियम के अनुसार 7 दिन का समय दिया जाना चाहिए, जान बूझकर शनिवार और रविवार देखकर नोटिस दिया गया।' विधानसभा उपाध्यक्ष से 7 दिन का समय माँगेगा शिंदे कैम्प। अगर विधानसभा उपाध्यक्ष अगर 7 दिन का वक्त नहीं देते है तो 16 विधायक को अपात्र करने के नोटिस के ख़िलाफ़ कोर्ट में जाएँगे शिंदे कैम्प के विधायक। विधान सभा उपाध्यक्ष ने इन सभी 16 विधायकों को नोटिस भेजकर अपनी बात सोमवार शाम तक रखने के लिए बुलाया है। कोर्ट में जल्द सुनवाई की माँग करेंगे शिंदे कैम्प के विधायक
शिंदे ने बुलाई बैठक
संजय राउत की बागियों को धमकी!
शिंदे के करीबी ने दिया इस्तीफा
एकनाथ शिंदे के वफादार नरेश म्हस्के ने महा विकास अघाड़ी घटक राकांपा के "रवैए" के विरोध में शनिवार को शिवसेना के ठाणे जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन जोर देकर कहा कि वह हमेशा शिवसैनिक बने रहेंगे।
शिवसेना को खत्म करने की योजना बना रही है NCP: बागी विधायक
शिवसेना के बागी विधायक महेश शिंदे ने शनिवार को दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शिवसेना को खत्म करने की योजना बना रही है। उन्होंने दावा किया कि राकांपा विधायकों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए शिवसेना विधायकों से अधिक धन मिल रहा है। बागी विधायक ने आगे दावा किया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे असमानता को रोकने में विफल रहे।
मुंबई में कई नेताओं के कार्यालयों-आवास पर पुलिस तैनात, 10 जुलाई तक निषेधाज्ञा लागू
एकनाथ शिंदे की बगावत को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं के बढ़ते आक्रोश के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने शहर स्थित विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं के कार्यालयों और उनके आवास पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के कार्यालयों और आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
आदित्य ठाकरे का बयान
महाराष्ट्र मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, 'महाराष्ट्र में पिछले 2-4 दिनों को देखकर ऐसा लगता है कि जो चले गए, अच्छे के लिए चले गए... पूरे देश ने देखा कि COVID 19 के दौरान सबसे शक्तिशाली काम करने वाले को अपना सरकारी आवास छोड़ना पड़ा। हमारे उन विधायकों पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं जिन्हें जबरन वहां ले जाया गया। प्रतिदिन 9 लाख रु. खर्च हो रहा है।असम में लाखों की संख्या में बाढ़ पीड़ित हैं, वे अपनों के भरोसे रह गए हैं। पहली बार विपक्ष सत्ताधारी दल छोड़कर किसी गुट का समर्थन कर रहा है।'
गुवाहाटी से एकनाथ शिंदे कैंप से आया बागी विधायकों का नया वीडियो
भाजपा को महाराष्ट्र में चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा : बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर महाराष्ट्र में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि जनता लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को अस्थिर करने के ऐसे कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगी और इसका परिणाम भाजपा को भुगतना होगा।
अरविंद सावंत का बयान
महाराष्ट्र में चल रहे पॉलिटिक्स को लेकर शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने TIMES NOW नवभारत से EXCLUSIVE बातचीत की...एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से बात करते हुए उन्होंने बताया कि असली शिवसेना एक ही है, जिसके चीफ उद्धव ठाकरे हैं...सावंत ने कहा कि उद्धव ठाकरे कुर्सी के लालची नहीं है।
थमने का नाम नहीं ले रहा है महाराष्ट्र का राजनैतिक संकट
गुवाहाटी में बागी शिंदे कैंप ने बनाया नया गुट, नाम दिया- 'शिवसेना बालासाहेब'...16 विधायकों को स्पीकर के नोटिस पर पलटवार- बहुमत हमारे साथ, नहीं ठहरा सकते अयोग्य।
पार्टी के विभागीय युवा कार्यकर्ताओं से सुबह 11 बजे शांताक्रूज पर मिलेंगे आदित्य ठाकरे
महाराष्ट्र की राजनीतिक उठापटक के बीच आज सुबह एक बार फिर आदित्य ठाकरे शिवसेना के युवा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगे इसमें सभी युवा पदाधिकारी शामिल होंगे हीं शनिवार को कार्यकारिणी की बैठक में उद्धव ने साफ कर दिया कि वो बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

