LIVE

Mahant Narendra Giri: ब्रह्मलीन नरेंद्र गिरी को दी गई भू समाधि, हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु

Narendra Giri Case: बाघंबरी मठ के महंत नरेंद्र गिरी ब्रह्मलीन हो चुके हैं। उन्हें पर्दे के पीछे बाघंबरी मठ में भू-समाधि दी गई। उनकी अंतिम इच्छा थी कि मठ में ही नींबू के पेड़ के पास भू-समाधि दी जाए जिसका जिक्र सुसाइड नोट में था। बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दम घुटने की वजह से उनकी मौत हुई हालांकि विसरा को सुरक्षित रखा गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Sep 22, 2021, 16:11 IST
Follow on Google News
Mahant Narendra Giri: ब्रह्मलीन नरेंद्र गिरी को दी गई भू समाधि, हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु
Photo Credit: ANI

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरी केस में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से पता चला है कि उन्होंने फांसी लगाई थी। लेकिन अभी भी अहम सवाल यह है कि आनंद गिरी की उसमें भूमिका क्या है। सुसाइड नोट में नरेंद्र गिरी ने आनंद गिरी से हो रही परेशानी का जिक्र किया है। लेकिन आरोपी आनंद गिरी खुद को पाक साफ बता रहा है, हालांकि मामले की तह तक पहुंचने के लिए एसआईटी जांच भी जारी है। 

SEPT 22, 2021 14:43 IST

बाघंबरी मठ में महंत नरेंद्र गिरी को भू-समाधि

महंत नरेंद्र गिरी को बाघंबरी मठ में भू-समाधि देने की प्रक्रिया संपन्न हुई। नींबू के पेड़ के पास उनकी इच्छा के मुताबिक भू-समाधि देने का काम विधि विधान से पर्दे के पीछे अंतिम क्रिया कर्म को पूरा कराया गया। 

SEPT 22, 2021 14:17 IST

नरेंद्र गिरी के पार्थिव शरीर को गंगा में कराया गया स्नान

पोस्टमार्टम के बाद महंत नरेंद्र गिरी के पार्थिव शरीर को संगम ले जाया गया और गंगा में स्नान कराया गया। उस मौके पर यूपी सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। गंगा स्नान के बाद उनके शव को बाघंबरी पीठ लाया जा रहा है जहां भू- समाधि दी जाएगी

SEPT 22, 2021 11:56 IST

महंत नरेंद्र गिरी की अंतिम यात्रा शुरू

पोस्टमार्टम के बाद महंत नरेंद्र गिरी की अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है, भू-समाधि से पहले पार्थिव शरीर को गंगा स्नान कराया जाएगा। संगम में स्नान कराए जाने के बाद उनके पार्थिव शरीर को भू-समाधि दी जाएगी। 

SEPT 22, 2021 11:11 IST

नरेंद्र गिरी केस में शिवसेना का खास बयान

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत का कहना है अगर महंत नरेंद्र गिरी केस की जांच एसआईटी कर रही है तो मामला गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस केस की मॉनिटरिंग सीएम योगी आदित्यनाथ को खुद करनी चाहिए। इसके साथ सीबीआई जांच के लिए एक और अर्जी दायर की गई है। यह याचिका बार एसोसिएशन के सचिव अभिषेक शुक्ला की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर की गई है। 

SEPT 22, 2021 11:03 IST

आनंद गिरी से करीब 12 घंटे पूछताछ

नरेंद्र गिरी के शिष्य आनंद गिरी से प्रयागराज पुलिस लाइन में करीब 12 घंटे पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि उसका महंत जी हाल फिलहाल में किसी तरह का विवाद नहीं था। उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है। उसका नरेंद्र गिरी केस से किसी तरह का लेना देना नहीं है। 

SEPT 22, 2021 08:25 IST

नरेंद्र गिरी के शव का पोस्टमार्टम जारी

महंत नरेंद्र गिरी के शव का पोस्टमार्टम पांच डॉक्टरों की टीम कर रही है, पोस्टमार्टम के बाद शव को बाघंबरी मठ को सौंप दिया जाएगा। शव को गंगा स्नान कराए जाने के बाद दोपहर 12 बजे के करीब भू समाधि दी जाएगी। इस बीत आरोपियों को 2 बजे इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। 

SEPT 22, 2021 07:55 IST

थोड़ी देर में शुरू होगा पोस्टमार्टम

महंत नरेंद्र गिरी के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम थोड़ी देर में शुरू होगा। उनके शव को बाघंबरी मठ से अस्पताल ले जाया जा रहा है। पांच डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी।

SEPT 22, 2021 06:49 IST

8 बजे पोस्टमार्टम और 12 बजे भू समाधि

महंत नरेंद्र गिरी के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम सुबह 8 बजे होगा और 12 बजे उन्हें बाघंबरी पीठ में ही भू समाधि दी जाएगी। बता दें कि उनका निधन सोमवार को हुआ था जिसे लेकर कई तरह के सवाल हैं।

SEPT 22, 2021 06:49 IST

18 सदस्यों वाली एसआईटी कर रही हैं जांच

प्रयागराज एसएसपी द्वारा गठित 18 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) में दो क्षेत्राधिकारी शामिल होंगे।इस बीच, लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि राज्य पुलिस ने सोमवार रात हरिद्वार में संत के शिष्य आनंद गिरि को हिरासत में ले लिया। कुमार ने कहा कि आनंद गिरि के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज होने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।कुमार ने कहा कि सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम थे और प्राथमिकी के आधार पर आनंद गिरि को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘उसे आगे की जांच के लिए प्रयागराज लाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि मामले में सबूत एकत्र किए जा रहे हैं।

SEPT 22, 2021 06:48 IST

समाजवादी पार्टी ने न्यायिक जांच की मांग की है

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश से न्यायिक जांच की मांग की।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने इलाहाबाद में बाघंबरी मठ का दौरा भी किया और दिवंगत महंत को श्रद्धांजलि दी।इस बीच, एक वकील, सुनील चौधरी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को एक याचिका भेजकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की। चौधरी ने कहा कि कुछ समाचार पोर्टलों के अनुसार, मामले में उत्तर प्रदेश के एक उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी और भू-माफिया शामिल है।