Kolkata Nagar Nigam Election Results 2021: कोलकाता निकाय चुनाव में TMC की क्लीन स्वीप, जीतीं 134 सीटें, ममता बनर्जी का जलवा कायम, दीदी ने जताया आभार
Kolkata Municipal Corporation (KMC) Election Results 2021, Kolkata Nagar Nigam Election Result 2021 Updates: कोलकाता नगर निगम (KMC) के 144 वार्डों के लिए रविवार को 4,959 केंद्रो पर मतदान हुआ था आज इन सभी वार्डों के चुनाव नतीजे आए। क्लीन स्वीप करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने 134 सीटों पर कब्जा जमाया है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ये चुनाव कराए गए थे। भारतीय जनता पार्टी, लेफ्ट और कांग्रेस ने टीएमसी पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था।
Kolkata Municipal Corporation (KMC) Election Results 2021, Kolkata Nagar Nigam Election Result 2021 Updates: कोलकाता नगर निगम के वोट की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई थी, वहां 144 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, क्लीन स्वीप करते हुए तृणमूल कांग्रेस ने 134 सीटों पर कब्जा जमाया है। ये नतीजे भाजपा के लिए बड़ा झटका है, जिसे महज तीन सीटों पर ही जीत मिल सकी है। रविवार को हुए मतदान के दौरान कई जगहों पर हिंसा की खबरें आईं थीं, कोलकाता के मध्य में कई मतदान केंद्रों पर देसी बम फेंके जाने की घटना सामने आई थीं, राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी सौरव दास ने कहा कि हिंसा मामले में 195 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जबकि 453 शिकायतें मिलीं थीं।
कोलकाता निकाय चुनाव में 134 सीटें जीती TMC, भाजपा 3 पर ही सिमटी
TMC उम्मीदवारों ने 144 वार्डों में से 101 में जीत दर्ज कर ली है
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के सात महीने बाद तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता नगर निगम (KMC) की सत्ता पर मंगलवार को लगातार तीसरी बार कब्जा कर लिया। पार्टी के उम्मीदवारों ने 144 वार्डों में से 101 में जीत दर्ज कर ली है, जबकि 33 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने अबतक सिर्फ एक सीट जीती है और तीन अन्य पर उसके उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।कांग्रेस ने दो सीटों पर फतह हासिल की है, निगम की 144 सीटों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई थी।
कोलकाता नगर निगम पर टीएमसी का कब्जा बरकरार
तृणमूल कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार कोलकाता नगर निगम पर अपना वर्चस्व कायम रखा; 144 में से 89 सीटों पर जीत दर्ज की, 44 पर बढ़त है।
54 वार्ड पर जीत चुकी है टीएमसी, 78 पर आगे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक केएमसी के 144 वार्डों में से टीएमसी 54 पर जीत दर्ज कर चुकी गै और वह 78 पर आगे चल रही है।
13 वार्डों में जीती टीएमसी, 112 में बनाई बढ़त
तृणमूल कांग्रेस केएमसी की सत्ता में बनी रहेगी, यह करीब-करीब तय हो गया है। टीएमसी 13 वार्डों में जीत चुकी है और 112 वार्डों में आगे चल रही है। भाजपा उम्मीदवार पांच वार्डों में आगे चल रहे हैं। केएमसी के 144 वार्डों पर मतों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हुई।
निर्दलीय रूबीना नाज जीतीं
वार्ड संख्या 135 से निर्दलीय उम्मीदवार रूबीना नाज से जीत दर्ज की है।
'जनता ने बीजेपी को सबक सिखाया'
133 वार्डों में आगे चल रही टीएमसी
कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। टीएमसी 133 वार्डों, भाजपा पांच, लेफ्ट 1, कांग्रेस 2 और अन्य तीन वार्डों में आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर कांग्रेस और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार संतोष पाठक की जीत की घोषणा होने पर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे से उलझ पड़े।
सीपीएम के मजबूत होने से खुश हैं-फिरहाद
वार्ड संख्या 11 से टीएमसी एमएलए अतिन घोष विजयी
कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। टीएमसी के एमएलए अतिन घोष वार्ड संख्या 11 से विजयी हुए हैं।
टीएमसी कार्यकर्ता जश्न मनाने में जुटे
केएमसी चुनाव में टीएमसी को मिल रही जीत से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। टीएमसी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर जुटना शुरू हो गए हैं। कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
सात वार्ड में विजयी हुई टीएमसी
टीएमसी सात वार्ड में जीत दर्ज कर चुकी है और 108 वार्ड में आगे है। पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा चार वार्ड में आगे चल रही है। माकपा दो, कांग्रेस दो और निर्दलीय तीन वार्ड में आगे हैं।
भाजपा उम्मीदवार मीना देवी विजयी
वार्ड संख्या 88 से तृणमूल की एमपी माला रॉय ने जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार मीना देवी पुरोहित वार्ड संख्या 22 से विजयी हुई हैं। उन्होंने 1520 वोट से जीत दर्ज की है। वार्ड संख्या 137 से कांग्रेस के वसीम अंसारी ने जीत दर्ज की है। टीएमसी को 74 प्रतिशत, माकपा को नौ प्रतिशत और भाजपा को आठ प्रतिशत वोट मिले हैं।
बंपर जीत की ओर टीएमसी
कोलकाता नगर निगम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस बंपर जीत की ओर अग्रसर है। टीएमसी 134 वार्डों में बढ़त बना चुकी है। उसे 74 प्रतिशत वोट मिले है। भाजपा उम्मीदवार तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं।
3 वार्डों में टीएमसी जीती
ताजा रुझानों के मुताबिक टीएमसी ने 116 सीटों पर बढ़त बना ली है जबकि भाजपा तीन, कांग्रेस दो और माकपा दो सीटों पर आगे चल रही है। टीएमसी ने 3 वार्डों में जीत दर्ज कर ली है। एक वार्ड पर अन्य उम्मीदवार विजयी हुआ है।
टीएमसी का खुला खाता
टीएमसी ने 102 वार्डों में बढ़त बना ली है। पार्टी को एक वार्ड में जीत भी मिली है। भाजपा चार वार्डों में आगे चल रही है। लेफ्ट दो और कांग्रेस दो वार्डों में आगे है।
टीएमसी की 77 सीटों पर बढ़त
शुरुआती रुझानों में पूर्व मेयर फिरहद हाकिम आगे चल रहे हैं। टीएमसी ने 77 सीट पर बढ़त बना ली। भाजपा चार, लेफ्ट दो और कांग्रेस दो सीट पर आगे चल रही है।
TMC की 65 सीटों पर बढ़त
टीएमसी ने वार्ड संख्या 4,7,8, 93 पर बढ़त बढ़ाई है। अब टीएमसी की बढ़त 65 सीटों पर हो गई है। भाजपा उम्मीदवार तीन, लेफ्ट एक और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रहे हैं।
40 सीटों पर टीएमसी आगे
केएमसी चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक टीएमसी उम्मदीवार 40 सीटों पर आगे चल रहे हैं। आज केएमसी के 144 वार्ड के नतीजे आएंगे।
चुनाव में 950 उम्मीदवार मैदान में
रविवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कोविड-19 रोधी दिशा-निर्देशों के सख्ती से पालन के बीच मतदान शुरू हुआ। चुनाव में कुल 40,48,357 योग्य मतदाता हैं और 950 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने 4,949 मतदान केंद्रों में से 1,139 को ‘‘संवेदनशील’’ घोषित किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के लगभग 23,500 कर्मियों को शहरभर में तैनात किया गया है और शहर में महत्वपूर्ण स्थानों पर 200 से अधिक पुलिस चौकियां भी स्थापित की गई हैं।
कोलकाता में पुलिस से उलझे भाजपा कार्यकर्ता
कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चुनाव के दौरान हुई कथित हिंसा के खिलाफ रैली निकालने से रोके जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सोमवार को पार्टी मुख्यालय के बाहर पुलिस के साथ झड़प हो गई। विपक्षी पार्टी भाजपा ने ‘हिंसा से दागदार, रविवार को हुए निकाय चुनावों’ को रद्द करने की की मांग करते हुए कहा कि वह राज्य भर में इसका विरोध करेगी। शहर पुलिस ने सुबह से ही भाजपा कार्यालय के बाहर अवरोधक लगा दिए थे। पुलिस ने बताया कि भाजपा के पास रैली निकालने की अनुमति नहीं थी।
रवींद्र भारती काउंटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती शुरू
उत्तर कोलकाता के रवींद्र भारती मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
एग्जिट पोल भी सामने आया
हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच 63.63% मतदान हुआ
कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों के बाहर देसी बम फेंके जाने समेत हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच शाम पांच बजे तक लगभग 40.5 लाख मतदाताओं में से 63.63 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। राज्य निर्वाचन आयोग और पुलिस ने चुनाव को ‘शांतिपूर्ण’ बताया, वहीं विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘हिंसा से प्रभावित चुनाव’को रद्द करने की मांग की। कोलकाता के सियालदह और खन्ना इलाकों में बम फेंके जाने की दो घटनाएं हुईं और स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस दलों को घटनास्थल पर भेजा गया। राज्य के निर्वाचन आयुक्त सौरव दास ने बताया, ‘शाम पांच बजे तक कुल 63.63 प्रतिशत मतदान हुआ। कुछ घटनाओं को छोड़कर अभी तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है।’
वाम दल, कांग्रेस, भाजपा ने लगाए धांधली के आरोप
अपने राजनीतिक मतभेदों को परे रखते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के सदस्यों ने कोलकाता नगर निगम चुनाव के दौरान क्षेत्र के दो बूथ पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा कथित धांधली के विरोध में रविवार को शहर के एक थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उत्तरी कोलकाता के हाथीबागान इलाके में बर्टोला थाने के बाहर तीनों पार्टियों के कार्यकर्ता अपनी-अपनी पार्टी के झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन करने आए। उन्होंने मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की और दोनों बूथ पर दोबारा मतदान कराने की मांग की।
माकपा उम्मीदवार की अदालत में याचिका
माकपा के एक उम्मीदवार ने सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर रविवार को हुए कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के चुनाव रद्द करने का अनुरोध किया है। उम्मीदवार ने कल हुए चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों द्वारा हिंसा करने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा ने एक अन्य याचिका दायर कर चुनाव के दौरान हुई हिंसा का सबूत पीठ को देने की अनुमति मांगी है। भाजपा की याचिका की सुनवाई कर रही मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आर. भारद्वाज की खंडपीठ ने शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग, राज्य के पुलिस महानिदेशक और कोलकाता के पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया था कि वे 23 दिसंबर तक कोलकाता नगर निगम का चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से कराने पर रिपोर्ट सौंपें।

