Haryana Adampur By Election Result 2022 Highlights :बीजेपी के भव्य बिश्वोई जीते, कांग्रेस उम्मीदवार को 15 हजार से अधिक मतों से हराया
Haryana Adampur By Election Result 2022 Highlights , Haryana Adampur UP Chunav Result 2022 Highlights : हरियाणा के आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के भव्य बिश्वोई जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 15 हजार से अधिक मतों से हराया। तीन नवंबर को मतदान हुआ था।
Haryana Adampur By Election/Chunav Result 2022 Highlights : हरियाणा के आदमपुर उपचुनाव भाजपा उम्मीदवार और वंशवादी भव्य बिश्नोई के लिए एक लिटमस टेस्ट था। जिसमें वह पास हो गए। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 15 हजार से अधिक मतो से हरा दिया। भजनलाल कुनबे ने पिछले पांच दशकों से विधानसभा क्षेत्र पर अपना दबदबा कायम रखा है। भव्य हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते हैं। 2019 में हिसार संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में अपना पहला लोकसभा चुनाव बुरी तरह हार गए थे। हिसार में मात्र 15.6% वोट प्राप्त करने के बाद अपनी जमानत खो दी थी। लेकिन इस बार भव्य बिश्नोई बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा पहुंचने में कामयाब हो गए।
बीजेपी के भव्य बिश्वोई ने कांग्रेस उम्मीदवार को 15 हजार से अधिक मतों से हराया
13वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार भव्य बिश्वोई को 67376 मत और कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश को 51662 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार ने 15714 मतों से कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश को हरा दिया।
यह पीएम मोदी की नीतियों की जीत है- कुलदीप बिश्नोई
12वें राउंड के बाद भव्य बिश्वोई 16388 मतों से आगे
12वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार भव्य बिश्वोई को 65218 मत और कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश को 48830 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 16388 मतों से आगे हैं।
11वें राउंड के बाद BJP उम्मीदवार 16 हजार मतों से आगे
11वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार भव्य बिश्नोई को 60296 मत और कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश को 44012 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 16 हजार मतों से आगे हैं।
10वें राउंड के बाद BJP उम्मीदवार 17 हजार मतों से आगे
10वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार भव्य बिश्वोई को 56539 मत और कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश को 39170 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 17 हजार मतों से आगे हैं।
9वें राउंड के बाद बीजेपी उम्मीदवार 18 हजार मतों से आगे
9वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार भव्य विश्वोई को 51964 मत और कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश को 33976 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 18 हजार मतों से आगे हैं।
भव्य विश्नोई की बढ़त बरकरार
8वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार भव्य विश्वोई को 45915 मत और कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश को 30040 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 15 हजार मतों से आगे हैं।
7 वें चक्र में बीजेपी आगे
7 वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार भव्य विश्वोई को 40863 मत और कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश को 25498 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 15 हजार मतों से आगे हैं।
भव्य विश्नोई 13 हजार मतों से आगे
6वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार भव्य विश्वोई को 35686 मत और कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश को 22460 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 13 हजार मतों से आगे हैं।
5वें चक्र में भी बीजेपी आगे
5वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार भव्य विश्वोई को 28669 मत और कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश को 18441 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 10 हजार मतों से आगे हैं।
चौथे चक्र में भी बीजेपी आगे
चौथे चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार भव्य विश्वोई को 22279 मत और कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश को 15880 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 6 हजार मतों से आगे हैं।
तीसरे चक्र में बीजेपी आगे
तीसरे चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार भव्य विश्वोई को 17633 मत और कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश को 11398 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 6 हजार मतों से आगे हैं।
दूसरे चक्र में भी बीजेपी आगे
दूसरे चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार भव्य विश्वोई को 10778 मत और कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश को 8800 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 2 हजार मतों से आगे हैं।
पहले चक्र में बीजेपी आगे
पहले चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार भव्य विश्वोई को 6399 मत और कांग्रेस उम्मीदवार जय प्रकाश को 3567 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 3 हजार मतों से आगे हैं।
22 प्रत्याशी चुनावी मैदान में
कुलदीप बिश्नोई विधानसभा और कांग्रेस से इस्तीफा देकर अगस्त में बीजेपी में शामिल हो गए थे। कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुलदीप बिश्नोई ने 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस सीट पर सोनाली फोगाट को हराया था जो बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में थीं।
बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर
आदमपुर सीट के लिए पहले पोस्टल बैलट गिनती की जा रही है। रूझानों में बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर है।वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हुई। हिसार में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए तीन नवंबर को हुए उपचुनाव में 76.45 प्रतिशत मतदान हुआ था।हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई के विधायक पद से इस्तीफा देने और अगस्त में कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाने के बाद उपचुनाव कराना पड़ा था।
आदमपुर में त्रिकोणीय मुकाबला
भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई को चुनाव मैदान में उतारा है। भव्य कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं।हिसार से तीन बार के सांसद और दो बार के विधायक रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने कांग्रेस के बागी कुर्दा राम नंबरदार को उम्मीदवार बनाया है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा से अलग हो चुके सतेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। इस उपचुनाव में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और सभी पुरुष हैं
आदमपुर सीट पर भजनलाल परिवार का रहा है कब्जा
आदमपुर सीट पर 1968 से भजन लाल परिवार का कब्जा है, जिसमें दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री नौ मौकों पर, उनकी पत्नी जसमा देवी ने एक बार और कुलदीप ने चार मौकों पर इसका प्रतिनिधित्व किया था।
मतगणना शुरू
आठ बजे से मतगणना का शुरू हो चुका है। पहले पोस्टल बैलट की गिनती की जा रही है।
अब से कुछ देर बाद मतगणना
आदमपुर सीट पर 76 फीसद से अधिक मतदान हुआ था। यह सीट ना सिर्फ बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की बात है बल्कि भजनलाल परिवार के सियासी भविष्य से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
भजन लाल परिवार के लिए भी आदमपुर नतीजे खास
उपचुनाव के नतीजे तय करेंगे कि क्या भजन लाल परिवार पांच दशकों के पारिवारिक गढ़ को बरकरार रखता है। पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते भव्य बिश्नोई ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में प्रवेश किया था।
8 बजे से होगी मतों की गिनती
आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में किस पार्टी को जीत मिलेगी। यह आज तय हो जाएगा। रविवार को एक से डेढ़ बजे तक चुनाव नतीजे आने की उम्मीद है। रविवार सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। 8.30 बजे से रुझान मिलने लगेंगे। इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस, इनेलो के बीच मुख्य मुकाबला है। इस सीट पर भजनलाल परिवार ने 15 बार चुनाव लड़ा और हर बार जीता है।
सीट पर भजनलाल परिवार की परीक्षा
3 नवंबर को आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। उपचुनाव पांच दशक से भजनलाल परिवार का गढ़ रहे इस क्षेत्र में उनकी साख तय करेगा। बीजेपी ने कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को यहां से टिकट दिया था जिनका मुकाबला कांग्रेस के जय प्रकाश से हुआ।
तो श्रेय हुड्डा पिता-पुत्र को मिलेगा
इस उपचुनाव में न तो रणदीप सुरजेवाला पहुंचे और न ही कुमारी सैलजा, कैप्टन अजय यादव और किरण चौधरी ने आदमपुर का रुख किया। यदि जेपी चुनाव जीतते हैं तो इसका पूरा श्रेय भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के खाते में जाएगा, जबकि चुनाव हारने की स्थिति में उनके विरोधियों के पास पिता-पुत्रों को घेरने के लिए बहुत अधिक मसाला होगा। हुड्डा और दीपेंद्र ने आदमपुर में एक बार तो ऐसा माहौल बना दिया था, जिससे कुलदीप के पसीने छूटने लगे थे। इस चुनाव की हार जीत हुड्डा की जीत-हार होगी।
मतदान के अंतिम घंटे में कांग्रेस-भाजपा में 'मैसेज वार'
मतदान के अंतिम घंटे में भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर मैसेज वार शुरू हो गई। भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मैसेज वायरल कर दिया, जिसमें लिखा कि कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है, उनके कार्यकर्ता आदमपुर उपचुनाव में मतदान के बीच बूथ छोड़कर भाग गए हैं।
सुबह आठ बजे से काउंटिंग
आदमपुर पर कौन सा दल बाजी मारेगा उसका फैसला रविवार को हो जाएगा। यह चुनाव कुलदीप विश्नोई के लिए अहम माना जा रहा है। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस से नाता तोड़ बीजेपी का हिस्सा बने थे। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ताल ठोंक रही है और जीत का दावा कर रही है।
2019 में मतदान प्रतिशत कुछ अधिक था
2019 के विधानसभा चुनावों में, आदमपुर में 75.72 मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया था।हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया, "मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।"22 उम्मीदवार, सभी पुरुष, मैदान में थे। उपचुनाव लड़ने वाले मुख्य दल भाजपा, कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोक दल और आम आदमी पार्टी हैं
75 फीसद हुआ था मतदान
हरियाणा के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र हिसार जिले में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जहां गुरुवार को उपचुनाव हुए थे।उपचुनाव के नतीजे तय करेंगे कि क्या भजन लाल परिवार पांच दशकों के पारिवारिक गढ़ को बरकरार रखता है। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे हैं

