Cyclone Yaas : चक्रवात 'यास' के बाद ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने हालात का जायजा लिया
Cyclone Yaas : ओडिशा के भद्रक जिले में धामरा बंदरगार के निकट गंभीर चक्रवाती तूफान ‘यास’ के पहुंचने की प्रक्रिया बुधवार सुबह नौ बजे शुरू हुई। भारी बारिश की वजह से पूर्व मिदनापुर के हल्दिया बंदरगाह पर पानी भर गया है। चक्रवात ओडिशा के तट से टकराने के बाद बंगाल और झारखंड की तरफ बढ़ा है। मौसम विभाग का कहना है कि झारखंड में चक्रवात गुरुवार को दाखिल होगा।
मौसम विभाग ने जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जयपुर, भद्रक, बालासोर, कटक, ढेंकानाल, में भीषण बारिश होने (200 मिलीमीटर से ज्यादा) होने का अनुमान जताया है। जबकि पुरी खुर्दा, अंगुल, देवगढ़, सुंदरगढड जिलों में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर जिले के दीघा के पास समुद्र में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है। समुद्र का जलस्तर काफी बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां तूफान की रफ्तार 130 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे है।
ओडिशा के सीएम ने परिवारों के लिए राहत की घोषणा की
ओडिशा के सीएम ने चक्रवात से प्रभावित सभी जिलों के 128 गांवों के परिवारों के लिए राहत की घोषणा की। प्रमुख राजमार्गों को 24 घंटों में दुरुस्त करने और इसी अवधि के दौरान 80 प्रतिशत विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
अपराह्र में तटों से टकराने के बाद तूफान कमजोर पड़ गया
चक्रवाती तूफान 'यास' के 130-145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बुधवार को देश के पूर्वी तटों से टकराने के बाद भारी बारिश हुई। इससे कई मकान और खेत क्षतिग्रस्त हो गये। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा में तीन तथा पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति की मौत हुयी है।चक्रवात के कारण ओडिशा के धामरा बंदरगाह के पास निचली इलाकों में पानी भर गया। इन इलाकों से 20 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अपराह्र में तटों से टकराने के बाद तूफान कमजोर पड़ गया था।बंगाल सरकार ने दावा किया है कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण कम से कम एक करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।
गुजरात के 450 गांवों में अभी तक बहाल नहीं हुई बिजली आपूर्ति
गुजरात सरकार ने कहा कि राज्य में चक्रवाती तूफान ताउते के प्रकोप के एक हफ्ते से अधिक समय बाद भी करीब 450 गांव बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं और यह काम चल रहा है।गिर-सोमनाथ जिले में 17 मई की रात को तूफान ताउते आया था और उसने 24 घंटे से अधिक समय तक गुजरात के अनेक हिस्सों को प्रभावित किया।मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा कि जोरदार हवाओं से बिजली के खंभे गिर गये थे जिसकी वजह से 10,447 गांवों में बिजली चली गयी।उन्होंने कहा, 'छह दिन में सभी सड़कों को साफ कर लिया गया। अब एक भी गांव संपर्क से कटा नहीं है। कुल 10,447 गांवों में तूफान के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी थी जिनमें से करीब 9,900 गांवों में बिजली बहाल कर ली गयी है वहीं बाकी 450 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रयास जारी हैं।'
"मयूरभंज में हवा की गति और क्षति पर कड़ी नजर रख रहे हैं"
झारखंड में 26 और 27 को भारी बारिश और बिहार में 27 मई को बारिश
यह अगले 3 घंटों में कमजोर हो जाएगा और अगले 6 घंटों में हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक गिर जाएगी। कल डीप डिप्रेशन बन जाएगा और झारखंड की ओर बढ़ेगा। 12 घंटे तक भारी बारिश जारी रहेगी। झारखंड में 26 और 27 को भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बिहार में 27 मई को भारी बारिश की बात कही जा रही है।
'अत्यंत गंभीर' से 'गंभीर' हुआ चक्रवाती तूफान ‘यास’
चक्रवात ने जगतसिंहपुर में गिराए पेड़
ओडिशा के जगतसिंहपुर में चक्रवात 'यास' ने कई पेड़ों को जमींदोज कर दिया है। ओडिशा की आपदा मोचन बल तूफान से गिरे पेड़ों को रास्ते से हटाने का काम कर रही है।
मुंबई हवाई अड्डे पर छह उड़ानें रद्द
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) ने बुधवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात यास के मद्देनजर छह उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सीएसएमआईए ने एक बयान में कहा कि अन्य क्षेत्रों के लिए उड़ानें निर्धारित समय के अनुसार चलती रहेंगी। सीएसएमआईए ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात यास के चलते मुंबई से कोलकाता और भुवनेश्वर के बीच उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। बयान के मुताबिक अब तक लगभग छह उड़ानें रद्द की गई हैं, जिनमें तीन आगमन और तीन प्रस्थान उड़ानें शामिल हैं।
गुरुवार को झारखंड में दाखिल होगा चक्रवात
दीघा में तेज तूफान, बारिश
बंगाल, ओडिशा में सेना की 17 कॉलम की तैनाती
चक्रवात 'यास' के गुजरने के बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए सेना की तैनाती की गई है। पश्चिम बंगाल में राहत एवं बचाव कार्य के लिए सेना की कुल 17 कॉलम और ओडिशा में तीन कॉलम एवं एक इंजीनियर टॉस्क फोर्स को तैयार रखा गया है।
बालासोर में तट से टकराने की ओर चक्रवात 'यास'
दीघा समुद्र में उठ रहीं ऊंची लहरें
भद्रक जिले के धमरा में तेज बारिश और तूफान
बीपीआई एयरपोर्ट गुरुवार सुबह पांच बजे तक के लिए बंद
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए भुवनेश्वर के बीपीआई एयरपोर्ट को गुरुवार सुबह पांच बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। आईएमडी की सुबह साढ़े चार बजे की अपडेट के मुताबिक ने सुबह चक्रवात 'यास' अभी पारादीप से 90 किलोमीटर पूर्व और धमरा से 60 किलोमीटर दूर दक्षिणपूर्व और बालासोर से 105 किलोमीटर दूर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में सक्रिय है।
धमरा में तेज हवा एवं बारिश
भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ 'यास' : आईएमडी
NDRF की अब तक की सबसे बड़ी तैनाती
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के प्रमुख एस. एन. प्रधान ने मंगलवार को बताया कि चक्रवात यास के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य के लिए बल ने अभी तक की सबसे ज्यादा टीमें ओडिशा और बंगाल में तैनात की गयी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकारों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल में आठ लाख से ज्यादा जबकि ओडिशा में दो लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न चक्रवात से देश के पांच राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह के प्रभावित होने की आशंका है, जिसे देखते हुए एनडीआरएफ ने अपनी 113 टीमें तैनात की हैं। एनडीआरएफ की सबसे ज्यादा 52 टीमें ओडिशा में जबकि 45 टीमें पश्चिम बंगाल में तैनात की गई हैं। प्रवक्ता ने बताया कि बाकि टीमें आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तैनात की गई हैं।

