LIVE

Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में 51000 से ज्यादा नए केस, 24 घंटे में 258 मौतें, दिल्ली में 11491 नए केस

Coronavirus cases in India: देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामले अब काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और अब ये आंकड़े डराने लगे हैं। कई जगह मौत का आंकड़ा भी ऊपर जा रहा है और अब सख्त पाबंदियों का दौर शुरू हो गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 12, 2021, 23:47 IST
Follow on Google News
Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में 51000 से ज्यादा नए केस, 24 घंटे में 258 मौतें, दिल्ली में 11491 नए केस

Coronavirus in India: भारत में कोरोना वायरस अब हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 12 लाख के पार हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1 लाख 70 हजार के करीब नए मामले सामने आए हैं जो अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। वहीं, इस दौरान 904 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। महाराष्ट्र में जल्द लॉकडाउन पर फैसला लिया जा सकता है। हालांकि दूसरी तरफ टीकाकरण अभियान भी जारी है। देश में 10 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें लग चुकी हैं। यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़े ताजा अपडेट्स :
 

APR 12, 2021 23:45 IST

जम्मू-कश्मीर: 8 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया

जम्मू और कश्मीर सरकार जिला मजिस्ट्रेट/एसपी को आदेश देती है कि रमजान के दौरान कोरोना कर्फ्यू के दौरान प्रार्थना/धार्मिक कार्यों के पालन की सुविधा प्रदान करें। केंद्र शासित प्रदेश के 8 जिलों में नाइट कर्फ्यू (रात 10-सुबह 6 बजे) लगाया गया है।

APR 12, 2021 21:41 IST

उत्तराखंड: शादियों में 200 लोगों को अनुमति

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते विवाह समारोहों में अधिकतम 200 शामिल हो सकते हैं।

APR 12, 2021 21:19 IST

महाराष्ट्र में 51 हजार से ज्यादा नए केस

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 51,751 नए कोविड 19 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 52,312 मरीज ठीक हुए हैं और 258 मौतें हुई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 34,58,996 हो गए हैं। अभी तक 28,34,473 रोगी ठीक हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या 58245 हो गई है। महाराष्ट्र में कुल सक्रिय मामले 5,64,746 हैं।

APR 12, 2021 20:07 IST

दिल्ली में 11 हजार से ज्यादा नए मामले

मुंबई में कोविड 19 के 6905 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 43 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 5,27,119 हो गए हैं। कुल रिकवरी 4,23,678 हैं। मुंबई में 1,20,060 मौतें हुई हैं। यहां सक्रिय मामले 90,267 हैं। वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 11,491 नए कोविड मामले सामने आए हैं और 72 मौत दर्ज की गई हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 38095 हो गई है।

APR 12, 2021 19:34 IST

भोपाल में लगा लॉकडाउन

भोपाल में आज रात 9 बजे से 19 अप्रैल तक सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इस तरह भोपाल में 6 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लग गया है।

APR 12, 2021 19:02 IST

हरियाणा में नाइट कर्फ्यू

हरियाणा में आज रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया। ये नाइट कर्फ्यू अगले आदेश तक लागू रहेगा।

APR 12, 2021 18:15 IST

UP में 13,500 से ज्यादा नए केस, 72 मौतें

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,685 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 72 मौतें भी हुई हैं। राज्य में अभी तक कुल 6,14,819 रोगी ठीक हो चुके हैं। यहां मरने वालों की संख्या 9224 हुई। यूपी में कुल 81,576 सक्रिय मामले हैं।

APR 12, 2021 17:48 IST

हर रोज 1.5 लाख RT-PCR टेस्ट हों: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना, नवनीत सहगल ने कहा कि कोविड अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की उपलब्धता के आदेश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिदिन 1,50,000  RT-PCR टेस्ट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

APR 12, 2021 16:25 IST

9 राज्यों से कोरोना से मौत की रिपोर्ट नहीं

पिछले 24 घंटों में 9 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है। ये राज्य हैं- ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), दमन एवं दीव तथा दादर एवं नागर हवेली, मेघालय, सिक्किम, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश।

APR 12, 2021 16:24 IST

89% नई मौतें सिर्फ 10 राज्यों में

देशभर में पिछले 24 घंटों में 904 मौतें दर्ज की गई हैं। नई मौतों के 89.16 प्रतिशत में 10 राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र में अधिकतम मौतें (349) दर्ज की गईं, जबकि 122 दैनिक मौतों के साथ छ्त्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहा।

APR 12, 2021 16:24 IST

देश के 70% एक्टिव केस सिर्फ 5 राज्यों से

भारत के कुल सक्रिय मामले 12,01,009 तक पहुंच गए हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 8.88 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 92,922 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पांच राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल की कुल मिलाकर भारत के कुल सक्रिय मामलों में 70.16 प्रतिशत की भागीदारी है। देश के कुल सक्रिय मामलों में अकेले महाराष्ट्र की 47.22 प्रतिशत की भागीदारी है।

APR 12, 2021 16:23 IST

कोरोना के 83% नए केस 10 राज्यों से

भारत में दैनिक नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में 1,68,912 नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों ने कोविड के नए दैनिक मामलों में बढ़ोतरी प्रदर्शित की है। नए मामलों के 83.02 प्रतिशत इन्हीं 10 राज्यों से रिपोर्ट किए गए हैं। महाराष्ट्र में 63,294 की संख्या के साथ सर्वाधिक दैनिक नए मामले दर्ज कराए गए हैं। 15,276 के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है तथा दिल्ली में 10,774 नए मामले दर्ज कराए गए हैं।

APR 12, 2021 14:00 IST

महाराष्‍ट्र में लॉकडाउन को लेकर सरकार गंभीर, किया जा रहा है विचार विमर्श

महाराष्‍ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने संकेत दिया था कि 14 अप्रैल के बाद राज्य में कभी भी लॉक डाउन का ऐलान किया जा सकता है माना जा रहा है कि बुधवार को मुख्यमंत्री आधिकारिक रूप से लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं वहीं लॉकडाउन कितने दिन का लगाया जाए इसे लेकर मंथन किया जा रहा है, बताते हैं कि सरकार 8 दिन तो वहीं टास्क फोर्स कम से कम 14 दिन का लॉकडाउन जरूरी बता रही है।
 

APR 12, 2021 11:20 IST

महाराष्‍ट्र में कोरोना का तांडव जारी, संक्रमितों ने सारे रिकॉर्ड तोड़े


महाराष्‍ट्र में कोरोना का तांडव सा मचा हुआ है और वो तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है बताते हैं कि संक्रमण के नए मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं कि इस समय मुंबई में एक अनुमान के मुताबिक करीब 6 लाख से ज्‍यादा लोग होम क्‍वारंटीन हैं।बीएमसी के मुताबिक, फिलहाल शहर में करीब 90 हजार एक्टिव केस हैं। उन लोगों की भी संख्‍या भी बढ़ी है जो होम आइसोलेशन में रहना चाहते हैं।
 

APR 12, 2021 10:15 IST

दिल्ली मेट्रो ने भी कोरोना को देखते हुए उठाए कदम

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बताया कि हौज़ ख़ास मेट्रो स्टेशन के लिए प्रवेश को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है ताकि हमारी भीड़ नियंत्रण उपायों के रूप में सोशल डिस्टेंसिंग  को सुनिश्चित किया जा सके। बाहर निकलने की अनुमति है। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करने के लिए समयापुर बादली स्टेशन के लिए प्रवेश अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बाहर निकलने की अनुमति है।

APR 12, 2021 10:06 IST

पिछले 24 घंटों में भारत में 1,68,912 नए COVID मामले आए सामने


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 1,68,912 नए कोविड मामले, 75,086 डिस्चार्ज और 904 मौतें हुई हैं, कुल मामले: 1,35,27,717 हैं, कुल रिकवरी: 1,21,56,529 वहीं एक्टिव केस: 12,01,009 और डेथ टोल: 1,70,179 हो गया है वहीं कुल टीकाकरण: 10,45,28,565 हो चुका है

APR 12, 2021 10:04 IST

सुप्रीम कोर्ट के जज आज अपने आवासों से सुनवाई करेंगे

माना जाता है कि सुप्रीम कोर्ट के कई कर्मचारी # COVID19 से संक्रमित हैं, इसलिए सुप्रीम कोर्ट के जज आज अपने आवासों से सुनवाई करेंगे: सुप्रीम कोर्ट सूत्र
APR 12, 2021 09:57 IST

महाराष्ट्र बीजेपी के पूर्व विधायक पास्कल धनारे की कोरोना से मौत

महाराष्ट्र के पालघर में दहानू से बीजेपी के पूर्व विधायक पास्कल धनारे की कोरोना से मौत हो गई तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।