LIVE

Coronavirus News Updates: महाराष्ट्र में सैलून को शर्तों के साथ खोलने की इजाजत, 28 जून से खुलेंगे सैलून

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के मामले भले ही तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन रिकवरी रेट में भी सुधार जारी है और यह 57 के पार पहुंच गया है। बढ़ते मामलों के बीच यह एक अच्छी खबर है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jun 26, 2020, 00:07 IST
Follow on Google News
Coronavirus News Updates: महाराष्ट्र में सैलून को शर्तों के साथ खोलने की इजाजत, 28 जून से खुलेंगे सैलून

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले दिन प्रतिदन नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। भारत में अभी तक 4,73,105 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 14,894 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं दुनिया के आंकड़ों की बात करें तो यह संख्या करीब एक करोड़ के पास पहुंच गई है। भारत सरकार तथा राज्य सरकारों की तरफ से वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं।

JUN 26, 2020 00:02 IST

महाराष्ट्र में 28 जून से सभी हेयर सैलून को खोलने की मंजूरी

लॉकडाउन की वजह से पिछले तीन महीने से महाराष्ट्र में सैलूनों के दरवाजे बंद पड़े थे लेकिन अब 28 जून से सभी हेयर सैलून को खोलने की मंजूरी दी जा रही है। गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल के बैठक के दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मानक संचालन प्रक्रिया के तहत स्वच्छता और सफाई के पालन के साथ सैलूनों को खोले जाने की मंजूरी देने पर सहमत हो गए। गौरतलब है कि गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 4841 नए मामले आए और 192 लोगों की मौत हुई, राज्य में कुल ऐक्टिव केस फिलहाल 63342 हैं वहीं अब तक 6931 लोगों की मौत हो चुकी है।
 

JUN 25, 2020 22:14 IST

महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 6931 लोगों की मौत

स्वास्थ्य विभाग, महाराष्ट्र ने बताया कि गुरुवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 4841 नए मामले और 192 लोगों की मौत हुई, राज्य में कुल ऐक्टिव केस फिलहाल 63342 हैं, अब तक 6931 लोगों की मौत हो चुकी है राज्य में मृत्युदर 4.69 है वहीं दिल्ली में कोरोना के 3390 नए केस सामने आए हैं और 64 लोगों की मौत हुई है। 3328 मरीज ठीक भी हुए हैं। दिल्ली में कुल केस 73780 हुए, अब तक 2429 हुए हैं वहीं राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 287 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल केस 16296 हुए, 12840 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 379 लोगों की मौत हो चुकी है।

JUN 25, 2020 20:28 IST

देश के कुछ राज्यों में और बढ़े कोरोना मामले

तमिलनाडु स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना के 3509 नए मामले सामने आए हैं और 45 लोगों की मौत हुई है। कुल केस 70977 हो गए हैं अब तक 911 की मौतें हुई हैं। वहीं देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो मुंबई के धारावी इलाके में गुरुवार को कोरोना के 11 ने केस सामने आए हैं। इलाके में कुल केस 2210 हो गए हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कुल केस 807 हुए, इनमें से 319 ऐक्टिव केस हैं अबतक 7 की मौतें हुई हैं  मिजोरम में कोरोना के कुल केस 145 हैं, इनमें से 115 ऐक्टिव केस हैं और 30 लोग ठीक हो चुके हैं वहीं महाराष्ट्र सरकार ने 1 हफ्ते के अंदर महाराष्ट्र में जिम और सैलून खोलने का फैसला किया है। इसके लिए गाइडलाइन जारी किए जाएंगे। महाराष्ट्र सरकार ने धार्मिक जमावड़े पर फिलहाल कोई फैसला नहीं किया है। 

JUN 25, 2020 17:39 IST

दिल्ली सरकार ने मरीजों को वीडियो कॉलिंग की सौगात दी

कोरोना के मरीजों को राहत देने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने एक अहम फैसला लिया है अपने घर से दूर इलाज करा रहे मरीज अब अपने परिवार को लाइव देख सकेंगे जी हां कोरोना मरीजों को वीडियो कॉलिंग की सौगात सरकार ने दी है, दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए वीडियो कॉलिंग सेवा को सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च किया।दिल्ली में कोविड-19 मरीजों का आंकड़ा बढ़कर अब 70,000 के पार पहुंच गया है, वहीं अब तक 2300 से ज्यादा लोगों की मौत इस संक्रमण की वजह से हो गई है।
JUN 25, 2020 15:19 IST

57 के पार पहुंचा रिकवरी रेट

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अच्छी खबर ये है कि देश के रिकवरी रेट में भी लगातार सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य औऱ परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे के दौरान 13012 लोग रिकवर हुए हैं। अभी तक कोरोना से 2,71,696 लोग ठीक हो चुके हैं और रिकवरी रेट 57.43 हो गया है।

JUN 25, 2020 14:34 IST

आईएनएस परुंदू' के 30 कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित

नौसेना के वायु स्टेशन ‘आईएनएस परुंदू’ से संबद्ध 30 से अधिक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिले के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वहीं, चेन्नई में रक्षा सूत्रों ने कहा कि अग्रिम संचालन अड्डे पर काम जारी है।जिला प्रशासन ने संक्रमितों की संख्या 33 बतायी है जबकि रक्षा सूत्रों का कहना है कि उनमें से कुछ कर्मी हाल ही में अड्डे पर लौटे थे और वे वायरस की चपेट में आ गए।

JUN 25, 2020 13:22 IST

आंध्र प्रदेश में 477 नए केस

आंध्र प्रदेश में भी कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 477 नए #COVID19 मामले सामने आए हैं और 7 मौतें हुई हैं, कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 8783 है और कोरोना से मरने वालों की  कुल संख्या 136 है

JUN 25, 2020 12:36 IST

बेंगलुरु में #COVID19 मामले बढ़ रहे हैं। इसके मद्देनज़र हमने बेंगलुरु के कुछ इलाकों को सील कर दिया है।आज हमने मंत्रियों और अधिकारियों की बैठक बुलाई है जहाँ आगे की स्थिति को संभालने पर चर्चा की जाएगी।हमने कोविड मरीज़ो के इलाज के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था की है

JUN 25, 2020 12:12 IST

महाराष्ट्र में तीन और पुलिस कर्मियों की मौत

महाराष्ट्र इस समय कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्य है जहां अभी तक 142900 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 6739 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 73792 लोग ठीक हो घर जा चुके हैं और 62369 मामले एक्टिव हैं। राज्य में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 3 और पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।

JUN 25, 2020 11:28 IST

नागालैंड में 12 सैन्य कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि

नागालैंड के कोहिमा जिले में 12 सैन्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जाखामा सैन्य शिविर पृथक-वास केन्द्र के 12 सैन्यकर्मी बुधवार को संक्रमित पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि सेना के कर्मियों का यह समूह पिछले सप्ताह ही देश के विभिन्न हिस्सों से जाखामा सैन्य अड्डे पर लौटा था। इन्हें शिविर क्षेत्राधिकार के भीतर सैन्य एसओपी नियमों के अनुसार पृथक-वास में भेजा गया था।

JUN 25, 2020 11:18 IST

राजस्थान में कोरोना वायरस के 76 नये मामले

 राजस्थान में कोरोना वायरस के 76 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 16,085 हो गए, जिनमें से 3,064 का इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे तक जयपुर में 14, अलवर में 13, कोटा में नौ, बाड़मेर में सात, धौलपुर में छह, डूंगरपुर में पांच व दौसा में चार नये मामले सामने आए।

JUN 25, 2020 10:34 IST

पिछले चौबीस घंटे में महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें

देश में पिछले 24 घंटे में जिन 418 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 208 लोगों की मौत महाराष्ट्र में और 64 लोगों की मौत दिल्ली में हुई। इसके अलावा तमिलनाडु में 33, गुजरात में 25, कर्नाटक में 14, पश्चिम बंगाल में 11, राजस्थान और हरियाणा में 10-10, उत्तर प्रदेश और पंजाब में आठ-आठ, आंध्र प्रदेश तथा उत्तराखंड में पांच-पांच लोगों की मौत हुई। बिहार,गोवा और जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

JUN 25, 2020 10:08 IST

2 जून को हुए 2 लाख से अधिक टेस्ट

देश में कोरोना की जांच क्षमता प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 24 जून को देश में कुळ 2 लाख 7 हजार 871 सैंपल्स की जांच हुई। जिससे साफ है कि कोरोना की टेस्टिंग जोरों पर है। अभी तक कुल 75,50, 782 नमूनों की जांच हो चुकी है। गौर करने वाली बात ये है कि आंकड़े बढ़ने के साथ-साथ रिकवरी रेट में भी सुधार हो रहा है।
JUN 25, 2020 09:44 IST

रिकॉर्ड मामले आए सामने, रिकवरी रेट में सुधार

बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 16,922 नए मामले सामने आए हैं जबकि 418 की हुई मौत हो गई है। भारत में अभी तक 473105 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से 14894 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 271697 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 186514 मामले अभी एक्टिव हैं।
JUN 25, 2020 09:40 IST

कोविड-19 प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का अभियान

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में और उसके आसपास भारतीय-अमेरिकी डॉक्टरों ने एक प्रतिष्ठित गुरुद्वारे के साथ मिलकर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का अभियान शुरू किया है। ‘द ग्रेटर वाशिंगटन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ऑरिजिन’ तथा प्रतिष्ठित मैरीलैंड गुरुद्वारे ‘गुरु नानक फाउंडेशन ऑफ अमेरिका’ ने सप्ताहांत पर अपना पहला अभियान चलाते हुए कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित 350 से अधिक परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया।

JUN 25, 2020 09:37 IST

कर्नाटक में बोर्ड परीक्षाएं

कर्नाटक में आज से 10वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है। प्रिंसिपल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल ने बताया, 'करीब 464 स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे हैं। एक क्लास में 20 स्टूडेंट्स बैठेंगे। कन्टेनमेंट जोन से आने वाले और बीमार स्टूडेंट्स के लिए 2 अलग कमरे रखे गए हैं। इस सबके लिए हम पिछले 3 हफ्तों से काम कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्टूडेंट्स सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें, मास्क पहनें और स्वच्छता रखें।'