कोरोना वायरस समाचार: मुंबई के करीब पहुंच रही दिल्ली, कुल मामले 62 हजार के पार, 2233 की हुई मौत
Coronavirus (Covid-19) News India: देश में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 4 लाख 25 हजार से अधिक हो गया है। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की नए सिरे से मैंपिंग किए जाने की तैयारी हो रही है।
Coronavirus in India Update: देश में सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के 14,821 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर चार लाख 25 हजार को पार कर गई। वहीं, संक्रमण से 445 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 13,699 हो गया है। देश में इस समय 1,74,387 सक्रिय केस हैं। वहीं इलाज के बाद 2,37,196 लोगों को ठीक कर दिया गया है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि घनी आबादी के बावजूद भारत में प्रति लाख व्यक्ति पर कोविड-19 के मामले दुनिया में सबसे कम हैं और ठीक होने की दर अब करीब 56 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसके अलावा कोविड-19 के मामलों की दृष्टि से दिल्ली तमिलनाडु से आगे निकल गया है और दूसरा सबसे बुरी तरह प्रभावित क्षेत्र बन गया है।
मुंबई के करीब पहुंची दिल्ली
मुंबई में आज कोरोना के 1128 नए मामले सामने आए हैं और 20 मौतें हुई हैं। कुल मामले बढ़कर 67,635 हो गए हैं, जिसमें से 34119 ठीक हो गए हैं, 29781 सक्रिय मामले हैं। मुंबई में अभी तक 3735 मौतें हो चुकी हैं। वहीं दिल्ली में आज 2909 नए मामले आए हैं और 58 मौतें हुई हैं। कुल केस बढ़कर 62,655 हो गए हैं, जिनमें 36602 ठीक हो गए हैं और 23820 एक्टिव केस हैं। दिल्ली में अभी तक कोविड 19 से 2233 मौतें हुई हैं।
महाराष्ट्र में कोविड 19 के 3721 नए मामले
महाराष्ट्र में कोरोना के 3721 नए मामले सामने आए हैं और 62 और मौतें हुई हैं। अच्छी बात है कि 1962 मरीज डिस्चार्ज किए गएं हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 135796 हो गई हैं, जिसमें 67706 ठीक हो गए हैं, 6283 की मौत हो गई है और 61793 सक्रिय मामले हैं।
गुजरात में 563 नए मामले
पिछले 24 घंटों में गुजरात में कोविड 19 के 563 नए मामले सामने आए हैं और 21 मौतें हुई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 27,880 हो गए हैं, जिसमें 19,917 मरीज ठीक हो गए हैं और 1,685 मौतें हुई हैं।
सत्येंद्र जैन की तबियत में सुधार
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबियत में सुधार आने के बाद उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, उनका ऑक्सीजन सपोर्ट हटा दिया गया है। 17 जून को सत्येंद्र जैन का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था।
'महाकुंभ मेला 2021' पर फैसला अभी नहीं
हरियाणा में कोरोना के 10 नए मामले, कुल संख्या 10,645 हुई
हरियाणा में सोमवार को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 10 लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जिससे राज्य में कोरोनावायरस मामलों की संख्या बढ़कर 10,645 हो गई है। करनाल जिले से सभी नए मामले सामने आए, जिससे यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 231 हो गई है। राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 160 हो गई है। नए मामलों के साथ, राज्य में सक्रिय रोगियों की संख्या 4,928 हो गई है।
जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 84 हुई
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस से संक्रमित 65 वर्षीय मरीज की मौत के बाद केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 84 हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला मरीज निमोनिया, उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित था। रविवार रात यहां के एसएचएचएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा, 'उसकी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की सोमवार सुबह पुष्टि हुई।' इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है।
राजस्थान में 67 नए केस मिले
राजस्थान में सुबह 10.30 बजे तक कोविड-19 के 67 नए केस सामने आए। इन नए मामलों से राज्य में महामारी से संक्रमण की संख्या बढ़कर 14,997 हो गई है।
सर गंगा राम अस्पताल को हाई कोर्ट ने दी राहत
येदियुरप्पा ने बुलाई आपात बैठक
पिछले 24 घंटे में कोरोना से 445 मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 14,821 मामले सामने आए हैं और 445 लोगों की मौत हुई है। देश में इस समय 4,25,282 केस हैं जिनमें एक्टिव केस की संख्या 1,74,387 है। इलाज के बाद 2,37,196 लोगों को ठीक कर दिया गया है जबकि इस महामारी से अब तक 13600 लोगों की जान जा चुकी है।
गोवा में कोविड-19 से पहली मौत
गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने सोमवार को बताया कि राज्य में कोविड-19 से पहली मौत हुई है। उन्होंने बताया कि कोरोना से संक्रमित एक 85 साल की महिला की अस्पताल में मौत हुई है। मंत्री ने कहा कि लोगों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार सभी कदम उठा रही है।
दिल्ली के निजी अस्पतालों में इलाज पर सर्कुलर जारी
दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिए सरकार ने एक सर्कुलर और निजी अस्पतालों की एक सूची जारी की है। कोविड-19 के मरीज इन अस्पतालों में सरकार द्वारा तय कीमत पर अपना इलाज करा सकेंगे। इन अस्पतालों में तय की गई कीमत के अनुरूप बेड्स मरीजों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

