LIVE

Coronavirus News Update: मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 88 हजार के पार हुई

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बेतहाशा बढ़ रहे हैं। रोज सामने आ रहे नए आंकड़े एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। बीते 24 घंटों की ही बात करें तो संक्रमण के एक बार‍ फिर 90 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। यहां इस घातक संक्रमण से अब तक 78 हजार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 47 लाख से अधिक हो गए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Sep 14, 2020, 00:11 IST
Follow on Google News
Coronavirus News Update: मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 88 हजार के पार हुई
Photo Credit: AP

Coronavirus News Update: बीते 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 94 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि 1000 से अधिक लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 47 लाख से अधिक हो गया है, जबकि अब तक 78 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। बीते कुछ दिनों में यहां संक्रमण के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई और भारत अब दुनिया में इस घातक महमारी से प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है। इसने ब्राजील को भी पीछे छोड़ दिया है।

SEPT 14, 2020 00:11 IST

प्रदेश के अहम शहर इंदौर में मरीजों की संख्या 16 हजार 782 हुई

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक, "राज्य में बीते 24 घंटों में 2281 मरीज बढ़े हैं। कुल मरीजों की संख्या अब बढ़कर 88 हजार 247 हो गई है। मरीजों के मामले में इंदौर अव्वल है। इंदौर में बीते 24 घंटों में 351 मरीज सामने आए है। यहां मरीजों की संख्या अब 16 हजार 782 हो गई है। वहीं भोपाल में 242 नए मरीज आने से कुल मरीजों की संख्या 13 हजार 187 हो गई है। इसके अलावा ग्वालियर में 156 और जबलपुर में 196 मरीज मिले है।" राज्य में बीमारी से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में 34 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले कुल मरीजों की संख्या 1762 हो गई है। वहीं अस्पताल से स्वस्थ्य होकर 24 घंटों में 1600 मरीज घरों को गए हैं।राज्य में वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हजार 487 हो गई है। दूसरी ओर अब तक 65 हजार 998 मरीज स्वस्थ होकर घरों को जा चुके है।

SEPT 13, 2020 22:20 IST

राज्य में संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 4,59,445 पहुंची

संडे को कर्नाटक में कोविड-19 के 9,894 नये मामले सामने आये। राज्य में एक दिन की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमण के 9,894 नये मामले आने से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 4,59,445 पहुंच गई।वहीं, कोविड-19 के 104 और मरीजों की मौत होने से राज्य में कुल मृतक संख्या बढ़ कर 7,265 हो गई।विभाग के मुताबिक संक्रमण के नये मामलों में 3,479 मरीज बेंगलुरू से हैं।अब से पहले, दो सितंबर को एक दिन में सर्वाधिक मामले (9,860) सामने आये थे।विभाग ने बताया कि राज्य में कुल 99,203 मरीज अभी उपचाराधीन हैं, जिनमें से 807 आईसीयू में हैं।
 

SEPT 13, 2020 20:29 IST

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 9,894 नए कोरोना केस आए सामने

बीएमसी ने बताया कि मुंबई में आज 2,085 नए कोरोना मामले और 41 मौतें हुईं। मुंबई में कुल सकारात्मक मामलों की संख्या बढ़कर 1,69,693 हो गई है, जिसमें 30,271 एक्टिव केस, 1,30,918 रिकवर मामले और 8,147 मौतें शामिल हैं वहीं कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 9,894 नए कोरोना केस सामने आए और 104 मौतें हुईं। राज्य में अभी 4,59,445 मामले हैं, जिनमें 3,52,958 डिस्चार्ज और 99,203 सक्रिय मामले शामिल हैं।
 

SEPT 13, 2020 18:44 IST

राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले 2,18,304 तक पहुंच गए हैं

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 4235 नए कोरोना मामले और 29 मौतें हुईं 3403 रिकवर/डिस्चार्ज/माइग्रेंट हुए हैं वहीं राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले 2,18,304 तक पहुंच गए हैं, जिनमें 4,744 मौतें और 1,84,748 मरीज रिकवर/डिस्चार्ज/माइग्रेंट शामिल हैं। सक्रिय मामले 28,812 हैं।दिल्ली सरकार ने बताया कि 10,116 आरटीपीसीआर/सीबीएनएएटी/ ट्रूनाट परीक्षण और 46,540 रैपिड एंटीजन टेस्ट आज आयोजित किए गए। अब तक किए गए हैं 21,39,432 टेस्ट।

SEPT 13, 2020 15:39 IST

कई सांसदों ने कराया कोरोना टेस्‍ट

संसद का मानसून सत्र कल (सोमवार, 14 सितंबर) से शुरू हो रहा है। कोविड-19 को देखते हुए सभी सांसदों को सत्र शुरू होने से 72 घंटे पहले कोरोना टेस्‍ट कराने के लिए कहा गया है। संसद की कार्यवाही में शामिल होने के लिए हर सदस्‍य के पास कोविड-19 रिपोर्ट होना अनिवार्य है। इसके लिए कई सांसदों ने टेस्‍ट कराया है, जिन्‍हें रिपोर्ट का इंतजार है। इस बीच संक्रमण को देखते हुए संसदीय कार्य मंत्री इस बार संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक नहीं आयोजित करेंगे।

SEPT 13, 2020 14:14 IST

राजस्‍थान में 731 नए केस

राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 731 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 101436 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह साढे दस बजे तक बीते 12 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और लोगों की मौत हुई हैं, जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 1228 हो गई।

SEPT 13, 2020 14:12 IST

माकपा के पूर्व विधायक थंगावेलु का कोरोना संक्रमण से निधन

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पूर्व विधायक के थंगावेलु का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यहां एक अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। थंगावेलु को दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज उनका निधन हो गया। उन्होंने 2011-16 तक तिरूपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह पार्टी के कोयंबटूर जिला सचिव और राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य भी थे।
 

SEPT 13, 2020 14:01 IST

'कोविड मरीजों के लिए रिजर्व रखें 80 फीसदी आईसीयू बेड'

दिल्‍ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए 50 बिस्‍तरों की क्षमता वाले सभी नर्सिंग होम, निजी अस्‍पतालों को अपने आईसीयू बेड में से 80 प्रतिशत तुरंत प्रभाव से कोविड-19 के मरीजों के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्‍ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,321 मामले दर्ज किए गए थे, जो एक दिन में अब तक का सर्वाधिक बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही यहां संक्रमण के कुल मामले 2.14 लाख हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्‍या 4,715 हो गई है। इस बीच स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने लोगों से अपील की है कि वे मास्‍क पहनने को तवज्‍जो दें। उन्‍होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन के समय के अनुभव हमें बताते हैं कि कोविड-19 से बचाव में मास्‍क काफी प्रभावी है। विगत कुछ समय में लोगों ने मास्‍क पहनना बंद कर दिया है। ऐसे में सरकार इसे लेकर एक कैंपेन शुरू करने जा रही है, ताकि लोगों को मास्‍क लगाने के लिए प्रोत्‍साहित किया जा सके।

SEPT 13, 2020 11:37 IST

24 घंटों में 78 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से उबरे

कोरोना संक्रमण के मामले में भारत भले ही दुनिया में दूसरे नंबर पर है, लेकिन यहां तेजी से लोग इस घातक बीमारी से उबर भी रहे हैं। अब तक 37 लाख से अधिक लोग इस घातक बीमारी से उबरे हैं, जिनमें 78 हजार से अधिक ऐसे लोग हैं, जो बीते 24 घंटों के दौरान इस घातक बीमारी से ठीक हुए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 78,399 लोग कोरोना संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद रिकवरी रेट 77.88 प्रतिशत हो गया है। जो नए लोग इस बीमारी से उबरे हैं, उनमें 58 प्रतिशत पांच राज्‍यों- महाराष्‍ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्‍तर प्रदेश हैं। 

SEPT 13, 2020 09:51 IST

24 घंटों में 94 हजार से अधिक केस

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने रविवार को जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 94,372 मामले सामने आए हैं, जबकि इस घातक संक्रमण से 1,114 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही देश में संक्रमण का अंकड़ा बढ़कर 47,54,357 हो गया है, जिनमें से 9,73,175 एक्टिव केस हैं, ज‍बकि 37,02,596 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। इस घातक संक्रमण से देशभर में अब तक 78,586 लोगों की जान गई है।

SEPT 13, 2020 09:42 IST

'70 हजार से अधिक लोग रोजाना उबर रहे'

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय का कहना है कि मई में जहां इस घातक संक्रमण से उबरने वालों की संख्‍या महज 50 हजार थी, वहीं सितंबर में यह संख्‍या बढ़कर 36 लाख हो गई है। रोजाना 70 हजार से अधिक लोग इस घातक संक्रमण से उबर रहे हैं। इस वक्‍त देश में जितने एक्टिव केस हैं, उसके मुकाबले इस बीमारी से उबरने वालों की संख्‍या 3.8 गुनी अधिक है।

SEPT 13, 2020 09:37 IST

दुनिया में दूसरे नंबर पर भारत

दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित देशों की सूची में भारत अब दूसरे नंबर पर है। पहले स्‍थान पर अमेरिका है, जहां संक्रमण के सर्वाधिक 66.76 लाख से अधिक केस हैं। सबसे अधिक 1.98 लाख से अधिक लोगों की मौत भी अमेरिका में ही हुई है। संक्रमण के मामलों में अब भारत दूसरे नंबर पर है, जहां यह आंकड़ा बढ़कर 47 लाख को पार कर चुका है। उसने इस मामले में ब्राजील को भी पीछे छोड़ दिया है, जहां संक्रमण के कुल केस 43.15 लाख से अधिक हैं। हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौतों के लिहाज से ब्राजील अब भी दूसरे नंबर पर बरकरार है, जहां अमेरिका के बाद सर्वाधिक 1.31 लाख से अधिक लोगों की इस घातक संक्रमण से जान गई है। वहीं, भारत में अब तक 78 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण से दम तोड़ा है।

SEPT 13, 2020 09:36 IST

अब तक 5.62 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के जांच में पिछले कुछ समय में तेजी आई है। 12 सितंबर तक 5.62 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है, जबकि बीते 24 घंटों के दौरान 10.71 लाख नमूनों की जांच की गई है। आईसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार तक कोविड-19 के 5,62,60,928 नमूनों की जांच की गई है, जबकि शनिवार को 10,71,702 नमूनों की जांच की गई।