LIVE

Corona: देश में कोरोना वायरस से 3 लाख से ज्यादा मौतें, अमेरिका-ब्राजील के बाद तीसरा देश बना भारत

Covid 19 Crisis: देश में कोरोना वायरस के मामले हर रोज कम हो रहे हैं लेकिन मौंतों का आंकड़ा अभी भी चिंताजनक है। वहीं राजस्थान में बड़ी संख्या में बच्चों के कोविड पॉजिटिव होने से तीसरी लहर की आशंकाएं और तेज हो गई हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 23, 2021, 23:29 IST
Follow on Google News
Corona: देश में कोरोना वायरस से 3 लाख से ज्यादा मौतें, अमेरिका-ब्राजील के बाद तीसरा देश बना भारत

Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी हो रही है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोरोना से होने वाली मौतों के आंकड़े में भी कुछ हद तक कमी आई है। पिछले चौबीस घंटे की बात करें तो देश में 2 लाख 40 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 3741 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। वहीं उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे है जिसके बाद राज्य सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। राष्ट्रीय राजधानी में वैक्सीन नहीं होने की वजह से 18-44 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन आज से बंद है। इसके अलावा राजस्थान के दौसा में 341 बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़े अपडेट्स

MAY 23, 2021 23:29 IST

पंजाब में 24 घंटे में 172 मौतें

पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 5,094 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 8,527 लोग डिस्चार्ज हुए और 172 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। 

कुल पॉजिटिव मामले: 5,38,994

कुल सक्रिय मामले: 57,505

MAY 23, 2021 23:27 IST

राजस्थान में 24 घंटे में 113 मौतें

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 6,521 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 16,520 लोग डिस्चार्ज हुए और 113 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। 

कुल पॉजिटिव मामले: 9,16,042

कुल सक्रिय मामले: 1,12,218
 

MAY 23, 2021 21:35 IST

भारत में कोरोना वायरस से 3 लाख से ज्यादा मौतें

देश में कोरोना वायरस से अब तक 3 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 3 लाख मौतों को पार करने वाला भारत अमेरिका, ब्राजील के बाद तीसरा देश बन गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 23 मई को सुबह 8 बजे तक कोरोना से 2,99,266 लोगों की मौत हो चुकी थी। उसके बाद आज के आए आंकड़ों से पता चलता है कि मौतों की संख्या 3 लाख को पार कर गई है।      

MAY 23, 2021 20:40 IST

महाराष्ट्र में 24 घंटे में 594 मौतें

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26,672 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 29,177 मरीज ठीक हुए हैं और 594 लोगों की मौत हुई हैं। कुल सकारात्मक मामले 55,79,897 हुए। महाराष्ट्र में 3,48,395 सक्रिय मामले हैं।

MAY 23, 2021 19:45 IST

कर्नाटक में 24 घंटे में 626 मौतें

कर्नाटक ने पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25,979 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 35,573 मरीज ठीक हुए हैं और 626 मौतें हुई हैं। कुल सकारात्मक मामले 24,24,904 हुए। कर्नाटक में सक्रिय मामले 4,72,986 हैं।

MAY 23, 2021 19:44 IST

हरियाणा में ब्लैक फंगस के करीब 400 मामले

हरियाणा में अब तक ब्लैक फंगस के कुल 398 मामले आए हैं जिनमें सबसे अधिक 147 मरीज गुरुग्राम के हैं। गुरुग्राम के अलावा हिसार में 50, फरीदाबाद में 46, सिरसा में 38, रोहतक में 21, भिवानी में 20, करनाल में 17, पानीपत में 15, अंबाला में 11, पंचकूला में सात, सोनीपत में छह, रेवाड़ी में पांच, जींद में दो और पलवल-यमुनानगर में एक-एक मामले आए हैं।

MAY 23, 2021 17:40 IST

हरियाणा में 31 मई तक प्रतिबंध

हरियाणा सरकार ने कहा है कि 'सुरक्षित हरियाणा' के तहत कोविड 19 प्रतिबंध 31 मई को सुबह 5 बजे तक एक सप्ताह के लिए बढ़ाए गए। 

MAY 23, 2021 15:29 IST

दिल्ली में कम हो रहे केस

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1649 नए मामले सामने आए हैं और 189 मौतें हुई हैं। इस दौरान 5158 मरीज ठीक हुए हैं। सकारात्मकता दर 2.42% है। 

MAY 23, 2021 14:49 IST

मध्य प्रदेश के मंत्री ने मांगा जनता का सहयोग

भोपाल में जो होम आईसोलेशन के मामले हैं हम अगले 2 दिन में अभियान चलाकर हम उनके घर जाकर स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। जनता यह सुनिश्चित करे कि 7 दिन घर से नहीं निकलेंगे और संक्रमण दर कम करेंगे जिससे जून के महीने में कोरोना कर्फ्यू को खत्म कर सकें: विश्वास सारंग, मध्य प्रदेश के मंत्री

MAY 23, 2021 14:25 IST

भारत में एक दिन में रिकॉर्ड 21.23 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत ने एक दिन में 21.23 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच कर नया कीर्तिमान बनाया है। मंत्रालय ने बताया कि यह लगातार पांचवां दिन है जब भारत में 20 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 21,23,782 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। केंद्र ने बताया कि इसके साथ ही कोविड-19 से बचाव के लिए देश में दिए गए टीके की खुराक की संख्या रविवार को बढ़कर 19.50 करोड़ के पार हो गई।

MAY 23, 2021 14:00 IST

ब्लैक फंगस की दवा की कमी है दिल्ली के पास- राघव

आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा ने कहा, 'देशभर में ब्लैक फंगस के दवा की कमी है। दिल्ली के अस्पतालों में भी इंजेक्शन की बहुत कमी है। केंद्र सरकार से निवेदन है कि इसका उत्पादन बढ़ाए। दिल्ली को जल्द से जल्द स्टॉक उपलब्ध कराया जाए ताकि लोगों की जान बचाई जा सके। भारत सरकार के पास वैक्सीन को लेकर कोई नीति नहीं है। केंद्र सरकार वैक्सीन के उत्पादन और वितरण पर नियंत्रण कर रही है। उसने दिल्ली का कोटा रोक दिया है। इसी की वजह से आज दिल्ली में वैक्सीन खत्म हो गई।'

MAY 23, 2021 13:55 IST

 हरियाणा में बढ़े ब्लैक फंगस के मामले


हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बोले- ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं, अभी 398 मामले हैं। अभी तक हमें 1,250 एंफोटेरिसिन इंजेक्शन उपलब्ध हो चुकी है। इंजेक्शन की सख्त जरूरत है। हमने भारत सरकार से 12,000 इंजेक्शन की मांग की है। विदेशों से आयात करने की प्रक्रिया भी शुरू की है।

MAY 23, 2021 12:38 IST

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब पूरी तरह नियंत्रित: शिवराज

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब पूरी तरह नियंत्रित है। पॉजिटिविटी रेट लगातार कम हो रही है। आज की पॉजिटिविटी 4.26% है। आज 3,375 पॉजिटिव मामले आए हैं। रिकवर होकर घर जाने वालों की संख्या 7,587 है। रिकवरी रेट 91.5% हो गई है: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MAY 23, 2021 12:13 IST

दिल्ली में बढ़ा लॉकडाउन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने ​लॉकडाउन एक हफ़्ते और बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, 'दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट घटकर 2.5 हो गया है और पिछले चौबीस घंटे में 1600 नए मामले सामने आए हैं।'

MAY 23, 2021 11:19 IST

भोपाल में पुलिस करा रही है रैंडम टेस्टिंग

मध्य प्रदेश के भोपाल में पुलिस घूमने के मकसद से निकले लोगों का रैंडम कोरोना टेस्ट करा रही है। पुलिस ने कहा, ''जो लोग निकल रहे हैं हम उनका टेस्ट करा रहे हैं और वापस भेज रहे हैं। जो जरूरी काम से निकले हैं उन्हें जाने दिया जा रहा है, जो घूमने निकले हैं उनका चालान भी काट रहे हैं।''

MAY 23, 2021 10:47 IST

श्रीनगर की सड़कों पर सन्नाटा

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में 'कोरोन कर्फ्यू' के दौरान सड़कें सुनसान और दुकानें बंद रहीं। 24 मई सुबह 7 बजे तक जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में लगाए गए 'कोरोना कर्फ्यू' को 31 मई सुबह 7 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
MAY 23, 2021 10:05 IST

ठाणे में कोविड-19 के 1,001 नए मामले, 52 संक्रमितों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस के 1,001 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 5,08,647 पर पहुंच गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले शनिवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि संक्रमण के कारण 52 लोगों की मौत हो गई और जिले में मृतक संख्या बढ़कर 8,820 पर पहुंच गई।

MAY 23, 2021 09:57 IST

नए मामलों में हो रही है कमी

भारत में कोविड 19 के 2,40,842 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,65,30,132 हो गई है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान हुई 3,741 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,99,266 हो गई है। 3,55,102 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,34,25,467 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,05,399 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,50,04,184 हो गया है।

MAY 23, 2021 09:49 IST

21 लाख से अधिक टेस्ट चौबीस घंटे में

 भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 21,23,782 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 32,86,07,937 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं उत्तराखंड सरकार ने  ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया है। उत्तराखंड में ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) के कुल 65 मरीजों का पता चला है, जिनमें से 61 मरीज एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं

MAY 23, 2021 09:35 IST

मणिपुर में 214 नए मामले

मिज़ोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 214 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 10,220 है जिसमें 2,453 सक्रिय मामले, 7,736 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 31 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार