LIVE

Corona Crisis: दिल्ली में कोरोना से मौत के सारे रिकॉर्ड टूटे, 24 घंटों में 412 लोगों की दर्दनाक मौत

देश में कोरोना की हालत गंभीर बनी हुई है। कोरोना संक्रमण और मौत के मामले नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। संक्रमण से युवा वर्ग को सुरक्षित करने के लिए सरकार आज से 18+ से ज्यादा लोगों को कोरोना टीका लगा रही है। हालांकि, कई राज्यों ने टीके की कमी का हवाला देकर इस अभियान से फिलहाल जुड़ने से मना कर दिया। वहीं कोरोना की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 1, 2021, 23:38 IST
Follow on Google News
Corona Crisis: दिल्ली में कोरोना से मौत के सारे रिकॉर्ड टूटे, 24 घंटों में 412 लोगों की दर्दनाक मौत
Photo Credit: ANI

Corona Crisis Live Updates : शुक्रवार को बीते 24 घंटे के दौरान देश में संक्रमण के 3,86,452 नए मामले आए। देश की राजधानी दिल्ली का भी संक्रमण से बुरा हाल है। यहां पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 32 प्रतिशत से अधिक हो गई है। राजधानी में शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 375 लोगों की जान गई। कोरोना से होने वाली सर्वाधिक मौतों के मामले में भारत अब अमेरिका, ब्राजील और मेक्सिको के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया है। कोरोना संकट के समय भारत को मेडिकल राहत सामग्री पहुंचाने के लिए दुनिया के 40 से ज्यादा देश सामने आए हैं। चीन ने भी भारत की मदद करने की पेशकश की है। 

MAY 01, 2021 23:04 IST

राजधानी दिल्ली में कोरोना मामलों ने तोड़े रिकॉर्ड

दिल्ली में कोरोना मामलों की रफ्तार रूकने का नाम ही नहीं ले रही है और रोज ही आ रहे आंकड़े पीछे के आंकड़ों को मात देते दिख रहे हैं, राजधानी मे पिछले 24 घंटों की बात करें तो दिल्ली में आज तक एक दिन में मौत के सभी रिकॉर्ड टूट गए, पिछले 24 घंटों में 412 लोगों की जान चली गई वहीं 25,219 मामले दर्ज किए गए तो पॉजिटिविटी रेट 31.64 प्रतिशत है। गौर हो कि दिल्ली में 18 साल से उपर के लोगों के लिए वैक्सीनेशन अभियान की एक तरह से सांकेतिक शुरूआत की गई है, अभी दिल्ली में 18 से 44 साल तक की उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए एक ही सेंटर चालू हुआ है।

MAY 01, 2021 22:04 IST

कोरोना संक्रमण से राजधानी मुंबई सबसे अधिक प्रभावित है

महाराष्ट्र में कोविड से स्थिति भयावह बनी हुई है, प्रदेश में आज फिर 60 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण से 802 लोगों की मौत हो गई और 63,282 नए कोरोना मरीज मिले हैं, इतने ही समय में 61,326 लोग ठीक भी हुए हैं. एक्टिव केस 6,63,758 है, प्रदेश में कोरोना संक्रमण से राजधानी मुंबई सबसे अधिक प्रभावित है, शहर में 63,325 एक्टिव हैं और 13,215 लोगों की मौत हो चुकी है।
MAY 01, 2021 19:41 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में और हुई बढ़ोत्तरी

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 303 और मरीजों की मौत हो गई है।उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में संक्रमण दर में पिछले दिनों की अपेक्षा कमी आई है और पिछले 24 घंटे में जितने नये मरीज मिले हैं उससे अधिक उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। प्रसाद ने कहा , 'पिछले 24 घंटे में 30,317 नये मामले सामने आये हैं जबकि इसी अवधि में स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की संख्या 38,826 है, अर्थात जितने और लोग संक्रमित हुए हैं उससे लगभग साढ़े आठ हजार अधिक लोग आज स्वस्थ हुए हैं।'उन्होंने बताया कि अब तक 9,67,797 व्‍यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।अपर मुख्‍य सचिव के मुताबिक इस समय राज्य में उपचाररत मरीजों की संख्या घटकर 3,01,833 रह गई है जिनमें 2,47, 257 पृथकवास में अपना उपचार करा रहे हैं।

MAY 01, 2021 16:43 IST

देश में जारी वैक्सीनेशन को मिलेगी ताकत आज आ रहा है रूसी SputnikV वैक्सीन

देश में कोरोना का कहर मचाना जारी है वहीं टीकाकरण के तीसरे चरण में 18 साल से 45 साल की उम्र के लोगों को कोविड वैक्‍सीन लगाने का अभियान भी आज ही से शुरू हो गया है हालांकि कई राज्‍य सरकारों की ओर से कोविड वैक्‍सीन की किल्‍लत की शिकायतें की जा रही हैं गौर हो कि भारत फिलहाल दो टीके कोविशील्ड और कोवैक्सिन के बल पर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है, लेकिन अब से देश की ताकत और बढ़ जाएगी, रूसी वैक्‍सीन स्‍पुतनिक की आपूर्ति से राहत की उम्‍मीद नजर आ रही है। रूस से इस वैक्‍सीन की पहली खेप शनिवार को हैदराबाद पहुंचेगी।
MAY 01, 2021 14:20 IST

कोरोना वायरस से 77% नई मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों में

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस की 77% नई मौतें 10 राज्यों- महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, तमिलनाडु में हुईं। COVID 19 से महाराष्ट्र में 828, दिल्ली में 375 और उत्तर प्रदेश में 332 मौतें हुईं।

MAY 01, 2021 12:24 IST

कोरोना संक्रमण को राकने के लिए कई राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन

महाराष्ट्र: पुणे में वीकेंड लॉकडाउन जारी है। इस दौरान दुकानें बंद दिखी। केरल में कोरोना संक्रमण को राकने के लिए कोट्टयम में वीकेंड लॉकडाउन की शुरूआत हो गई है। इस दौरान सभी दुकानें और दफ्तर बंद रहेंगे। सड़कों पर पुलिस की तैनाती देखने को मिली। 
 

MAY 01, 2021 11:51 IST

18 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू, यूपी में पहले वहां जहां पॉजिटिविटी रेट सर्वाधिक

कई राज्यों में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने प्रदेश में आज से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू किया है। पहले चरण में हमने उन 7 जनपदों को लिया है जिनमें पॉजिटिविटी रेट और सक्रिय मामले सर्वाधिक हैं। इन 7 जनपदों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए अलग से 85 केंद्र बनाए हैं। उधर  चेन्नई में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। तस्वीरें अपोलो अस्पताल की है। अपोलो अस्पताल की कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया, "हमें बढ़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन की डोज़ लगानी है। इसलिए वैक्सीन को लेकर किसी के मन में डर और चिंता नहीं होनी चाहिए।

MAY 01, 2021 11:09 IST

जीव जंतुओं में भी फैलने लगा कोरोना! एशियाटिक शेर की मौत

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कोरोना शेर की मौत की पुष्टि की। केंद्रीय मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की। राज्यों के सभी राष्ट्रीय उद्यान सेंचुरी,  संरक्षित वन क्षेत्र तुरंत प्रभाव से बंद करने की। एडवाइजरी जारी की। केंद्रीय वन मंत्रालय के डीआईजी राकेश जगेनिया ने जारी की एडवाइजरी।

MAY 01, 2021 09:45 IST

कोरोना का नया रिकॉर्ड, केस 4 लाख के पार, 24 घंटे में 3523 लोगों की मौत  

बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 4,01,993 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3523 लोगों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में उपचार के दौरान 2,99,988 लोग ठीक हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 1,91,64,969 हो गई है। अब तक इस महामारी से 1,56,84,406 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि देश भर में कोरोना से 2,11,853 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केस की संख्या 32,68,710 है। अब तक 15,49,89,635 लोगों का टीका लगाया जा चुका है। 

MAY 01, 2021 09:30 IST

जंबो कोविड-19 सेंटर पुलिस ने कुछ लोगों को लौटाया

मुंबई पुलिस ने बीकेसी जंबो कोविड-19 सेंटर से कुछ लोगों को लौटाया है। इशिता नाम की लड़की ने कहा कि केंद्र पर अभी तक कोई नहीं आया है। बताया गया कि हमें वैक्सीन नहीं लगेगी। टीका लगवाने पहुंचे एक दूसरे लड़के ने कहा कि मुझे दोपहर बाद का समय मिला था लेकिन मैं सुबह ही पहुंच गया।
MAY 01, 2021 08:25 IST

'टीका मिलने पर हम अभियान में शामिल होंगे'

कोलकाता में वूडलैंड अस्पताल की एमडी एवं सीईओ डॉ. रूपाली बसु ने कहा कि इस बार में हमें वैक्सीन सरकार नहीं देगी बल्कि हमें इसके लि सीधे टीका बनाने वालों से सीधे संपर्क करने के लिए कहा गया है। हमने टीके के लिए भारत बॉयोटेक एवं एसआईआई को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के जवाब में कहा है कि वे जून से पहले टीका देने की स्थिति में नहीं होंगे। हमारे पास अभी टीका नहीं है लेकिन वैक्सीन मिलने पर हम लोगों का टीकाकरण करेंगे।'
MAY 01, 2021 08:24 IST

असम में रात्रिकालीन कर्फ्यू सात मई तक बढ़ाया गया

असम सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शुक्रवार को रात्रिकालीन कर्फ्यू को सात मई तक विस्तार दिए जाने की घोषणा की। राज्य में रात को आठ बजे से सुबह पांच बजे तक लागू किए रात्रिकालीन कर्फ्यू शनिवार को समाप्त होने जा रहा था। इस दौरान लोगों की आवाजाही पर रोक लागू है। मुख्य सचिव जिशनू बरुआ की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, सभी दुकानें एवं बाजार शाम छह बजे तक बंद कर दिए जाएंगे। हालांकि, दवा दुकानों, अस्पतालों, पशु चिकित्सालयों के अलावा आवश्यक सेवाओं से संबंधित लोगों को प्रतिबंध से छूट रहेगी। असम में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,197 नए मामले सामने आए जबकि 26 मरीजों ने दम तोड़ दिया।
 

MAY 01, 2021 08:24 IST

रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते नर्स समेत दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजरी करने और इसे ऊंची कीमत पर बेचने के आरोप में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 25 वर्षीय नर्स समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दूसरे आरोपी की पहचान नवीन (31) के रूप में की गयी है। पुलिस को इस बारे में बुधवार को जानकारी मिली थी कि नजफगढ़ में एक व्यक्ति रेमडेसिविर इंजेक्शन को ऊंचे दामों पर बेच रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से छह इंजेक्शन जब्त किए गए। आरोपी 35,000 रुपये में एक इंजेक्शन बेचने का प्रयास कर रहे थे।
 

MAY 01, 2021 08:24 IST

छत्तीसगढ़ में 14,994 लोग संक्रमित 

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 14,994 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 7,28,700 हो गई है। राज्य में शुक्रवार को 323 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 216 मरीजों की मौत हुई है।राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आज संक्रमण के 14,994 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 1118, दुर्ग से 1310, राजनांदगांव से 765, बालोद से 361, बेमेतरा से 478, कबीरधाम से 554, धमतरी से 361, बलौदाबाजार से 813, महासमुंद से 557, गरियाबंद से 285, बिलासपुर से 1081, रायगढ़ से 879, कोरबा से 1236, जांजगीर चांपा से 1077, मुंगेली से 553, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 271, सरगुजा से 530, कोरिया से 511, सूरजपुर से 397, बलरामपुर से 347, जशपुर से 452, बस्तर से 202, कोंडागांव से 189, दंतेवाड़ा से 58, सुकमा से 44, कांकेर से 479, नारायणपुर से 42, बीजापुर से 41 और अन्य राज्य से तीन मामले हैं।