Corona Crisis: हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 6,818 नए केस,153 मौतें और 11,821 लोग हुए रिकवर
Corona Crisis: भारत में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है। मंगलवार को बीते 24 घंटे में संक्रमण के करीब ढाई लाख मामले आए। संक्रमण के आंकड़ों को देखते हुए माना जा रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही है। हालांकि, कोरोना से रोजाना हो रहीं मौत का आंकड़ा चिंता का कारण बना हुआ है।
कंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को एक संवादताता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली, महाराष्ट, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में कोरोना से संक्रमण कम हुआ है। महामारी की पॉजिटिविटी रेट भी 10 के आस पास हो गई है। मंगलवार को बीते 24 घंटे में चार लाख से ज्यादा लोग उपचार के बाद ठीक हुए। यह एक दिन में लोगों के डिस्चार्ज होने का सर्वाधिक आंकड़ा है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में अभी भी सक्रिय मामलों की संख्या ज्यादा है। कोरोना से मृत्युदर अभी 1.10 प्रतिशत है।
हरियाणा में संक्रमितों की कुल संख्या 7,16,507 तक पहुंच गई है
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 34,031 नए मामले, 594 मौतें
पश्चिम बंगाल में कोरोना ने 19,006 नए मामले, 157 लोगों की मौतें
मुंबई आतंकी हमले में कमांडो कार्रवाई का नेतृत्व करने वाले पूर्व NSG प्रमुख जेके दत्त का कोरोना से निधन
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने कहा कि ज्योति कृष्ण दत्त आईपीएस, पूर्व डीजी एनएसजी (अगस्त 2006-फरवरी 2009) का आज गुरुग्राम में निधन हो गया। एनएसजी ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। ऑपरेशन ब्लैक टॉरनेडो (मुंबई 2008) के दौरान उनके नेतृत्व के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
मुंबई में पिछले 24 घंटों में 1350 नए मामले, 57 लोगों की मौत
मुंबई में पिछले 24 घंटों में 1350 नए COVID19 मामले, 4565 डिस्चार्ज और 57 मौतें दर्ज़ की गई।
सक्रिय मामले 29,643
कुल मामले 6,92,239
मृत्यु 14,409
कुल रिकवरी 6,46,163
पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ केंद्रीय हेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन ने की बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के 8 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रमुख सचिवों/अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ COVID19 की स्थिति पर बैठक की।
वैक्सीन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की नई सिफारिशें स्वीकार
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि COVID19 के लिए वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की नई सिफारिशों को स्वीकार कर लिया गया है और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित कर दिया गया है। नई सिफारिशों के अनुसार कोविड से रिकवर होने के 3 महीने बाद तक वैक्सीनेशन नहीं कराने की सलाह दी गई है। 27 अप्रैल 2021 से 18 मई 2021 तक 12,874 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 15,801 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, 9,925 वेंटिलेटर/ BiPAP, 6.1 L रेमडेसिविर शीशियों को रोड और हवाई उड़ानों द्वारा भेजा गया।
उत्तर प्रदेश में रिकवरी रेट 91.4%, पिछले 24 घंटों में 7,336 नए मामले
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7,336 नए मामले सामने आए हैं और 19,669 लोग डिस्चार्ज हुए। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,23,579 है। अब तक कुल 15,02,918 लोग ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 91.4% है। 23 जनपदों में 18-44 आयु वर्ग का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक कुल मिलाकर 1,21,67,184 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है और 32,94,726 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है।
दिल्ली में कोविड-19 के 3,846 नए मामले, 235 लोगों की मौत
दिल्ली में कोविड-19 के 3,846 नए मामले सामने आए हैं, कोरोना से 9,427 लोग ठीक हुए और 235 लोगों की मौतें हुई हैं।
कुल मामले- 14,06,719
कुल रिकवरी- 13,39,326
कुल मुत्यु- 22,346
सक्रिय मामले- 45,047
भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटों में 20 लाख से अधिक टेस्ट
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटों में 20 लाख से अधिक टेस्ट किए गए हैं जो कि देश में अब तक एक दिन में किए गए टेस्ट में सबसे अधिक है और यह वैश्विक रिकॉर्ड भी है। दैनिक पॉजिटिविटि दर घटकर 13.31% हो गई है।
हरियाणा में 4274 ऑक्सीजन बेड,और 242 वेंटिलेटर खाली हैं, किसी चीज की कमी नहीं है: अनिल विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस, कोरोना के साथ मिली है। इनके नेताओं के बयान यह लड़ाई लड़ रहे लोगों का उत्साह कम करने वाले हैं। इस लड़ाई के मुखिया PM पर भी वे रोज प्रहार कर रहे हैं। वे कोरोना के खिलाफ जंग को बाधित करना चाहते हैं। वे अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे। हमारी 5,000 टीमें घर घर जा रही हैं। करीब 3,00,000 परिवारों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। हमारे पास 12,000 के करीब बिना ऑक्सीजन वाले बेड खाली हैं, 4,274 ऑक्सीजन बेड खाली हैं। ICU वाले 691 ऑक्सीजन बेड खाली हैं और 242 वेंटिलेटर खाली हैं। किसी चीज की कमी नहीं है।
तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास को बदल दिया कोविड केयर सेंटर में
बिहार: पटना में RJD नेता तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास को कोविड केयर सेंटर में बदल दिया है। उन्होंने कहा,''राज्य सरकार से अपील है कि इसे आइसोलेशन वार्ड बनाया जाए क्योंकि मरीजों को सरकारी अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा है। सारा इंतजाम हो गया है, सरकार से आग्रह है कि इसे चलाए।''
श्रीनगर में सड़कें सुनसान
लद्दाख में कोरोना वायरस के 202 नए मामले
लद्दाख में कोरोना वायरस के 202 नए मामले सामने आने के साथ केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 16,784 हो गए। वहीं संक्रमण के कारण पांच लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 170 हो गई। प्रदेश में इस वर्ष कोविड के कारण एक दिन में जान गंवाने वाले लोगों की यह सर्वाधिक संख्या है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के कारण लेह में चार लोगों की और करगिल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कारण अब तक 170 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 123 लोगों की मौत लेह में और 47 संक्रमितों की मौत करगिल में हुई।
बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,67,334 नए केस, 4529 की मौत
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,67,334 नए मामले सामने आए हैं जबकि 4529 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान उपचार के बाद 3,89,851 लोग ठीक हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 2,54,96,330 हो गई है। इस महामारी से अब तक 2,19,86,363 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 2,83,246 लोगों की जान जा चुकी है। देश में एक्टिव केस की संख्या अभी 32,26,719 है। अब तक 18,58,09,302 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।
बेंगलुरु में शवों को दफनाने में मदद कर रहीं दो बहनें
बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य कोरोना वायरस से संक्रमित
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है और चिकित्सकों की सलाह पर घर में ही पृथक रह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि 77 वर्षीय भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भी संक्रमित हैं और उन्हें मंगलवार शाम शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्र ने मंगलवार को कहा, ‘बुद्धदेव भट्टाचार्य, उनकी पत्नी और उनके तीमारदार के नमूने लिए गए थे और वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।’उन्होंने बताया कि ‘मेडिकल बोर्ड’ ने मीरा भट्टाचार्य के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। सूत्र ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अपने घर पर चिकित्सकों की निगरानी में है।
दिल्ली में फर्जी कोविड-19 रिपोर्ट देने पर 3 गिरफ्तार
राष्ट्रीय राजधानी में एक पैथोलॉजी लैब के तीन कर्मियों को फर्जी आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों की पहचान उत्तम नगर निवासी जीतेंद्र साहू (25) और सन्नी सिंह (29) तथा द्वारका सेक्टर-13 निवासी सुनील कुमार (20) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये तीनों पंजाबी बाग की प्रयोगशाला में काम करते हैं। पुलिस के पास इस मामले में पांच मई को शिकायत दर्ज कराई गई थी।
बंगाल में 19,428 नए मामले आए सामने, 145 की मौत
पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोविड-19 के 19,428 नए मामले सामने आए तथा इस दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 145 और मरीजों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक 19,428 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11,71,861 हो गयी। इसमें कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के 145 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13,576 हो गयी है। बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 19,050 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं और राज्य में अब तक 10,26,492 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। बंगाल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,31,793 है।

