देश

दहाड़े लालू... 2024 में BJP का हो जाएगा सफाया, साथ आ गए हैं अंबेडकर को मानने वाले, मुंबई में रणनीति को अंतिम रूप देगा I.N.D.I.A

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 30, 2023, 08:16 PM IST

Lalu Prasad Yadav : आरजेडी सुप्रीमो धीरे-धीरे राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने लगे हैं। उन्होंने राजद छात्र विंग को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी का सफाया हो जाएगा। आने वाले समय में हम (इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन) महाराष्ट्र में बैठक करने जा रहे हैं, जहां हम आगे की रणनीति को अंतिम रूप देंगे।

Image

तेजस्वी यादव के साथ लालू प्रसाद यादव

Lalu Prasad Yadav : राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर कटाक्ष किया और कहा कि 2024 में आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी का सफाया हो जाएगा। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर की विचारधारा में विश्वास रखने वाली पार्टियां एक साथ आ रही हैं। बीजेपी का सफाया हो जाएगा। आने वाले समय में हम (इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन) महाराष्ट्र में बैठक करने जा रहे हैं, जहां हम आगे की रणनीति को अंतिम रूप देंगे।

लालू यादव रविवार को अपने आवास पर बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव द्वारा आयोजित एक दिवसीय आरजेडी छात्र विंग की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बीजेपी और नरेंद्र मोदी संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं आप सभी से अनुरोध कर रहा हूं कि सब कुछ छोड़ कर देश के लिए लड़ें।

I.N.D.I.A या 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस' कांग्रेस सहित 26 विपक्षी दलों का एक संगठन है। पीएम मोदी की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का मुकाबला करने और उसे 2024 के लोकसभा चुनावों में केंद्र में लगातार तीसरी बार जीतने से रोकने के लिए पार्टियां एक साथ आई हैं।

विपक्षी दलों की पहली बैठक 23 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के पटना में संपन्न हुई, जबकि दूसरी ऐसी बैठक कर्नाटक के बेंगलुरु में बुलाई गई और 17 और 18 जुलाई को कांग्रेस द्वारा आयोजित की गई। अगली बैठक महाराष्ट्र के मुंबई में होगी।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ